logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अटरू की पहली अध्यक्षी... किसके सिर सजेगा ताज? टिकट की दौड़ में राजनीतिक परिवारों की एंट्री से बढ़ी हलचल, दो पूर्व विधायकों के परिजन एक ही वार्ड में दावेदार; वार्ड 23 में देवरानी-जेठानी का पेच अटरू। पहली बार नगर पालिका चुनाव का सामना कर रहे अटरू में अभी प्रत्याशियों की तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन टिकट की दौड़ ने सियासी माहौल को जरूर गरमा दिया है। पार्षद बनने की चाह रखने वाले दावेदार अपने-अपने राजनीतिक संपर्क और जनाधार के साथ पार्टियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इन सबके बीच कुछ दावेदारियां ऐसी हैं, जिन्होंने चुनावी चर्चाओं को खासा रोचक बना दिया है। सबसे ज्यादा निगाहें नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी हैं। सियासी चर्चाओं में भाजपा से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर और कांग्रेस से पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के भाई बिशनलाल की दावेदारी का जिक्र हो रहा है। बिशनलाल दो वार्डों से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में चुनावी चर्चा यह भी है कि क्या दोनों राजनीतिक परिवार अटरू की पहली नगर पालिका के नेतृत्व की दौड़ में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं? हालांकि अध्यक्ष पद की वास्तविक तस्वीर टिकट वितरण और चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगी। वार्ड 15 बना खास चर्चा का केंद्र अटरू के वार्ड 15 में भी राजनीतिक परिवारों की दावेदारी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां कांग्रेस से पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के भाई बिशनलाल टिकट की दावेदारी जता रहे हैं, जबकि भाजपा से पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल के पुत्र कुलदीप ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी रखी है। यानी एक ही वार्ड में दोनों प्रमुख दलों के पूर्व विधायकों के परिजन टिकट की कतार में हैं। अब पार्टियां किसे भरोसा देती हैं, यह फैसला वार्ड 15 के चुनावी समीकरणों को नई दिशा दे सकता है। वार्ड 23 में रिश्तों के बीच टिकट की कसौटी दूसरी ओर वार्ड 23 में भी टिकट का फैसला आसान नजर नहीं आ रहा। सामान्य महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड से कांग्रेस में एक ही परिवार की देवरानी और जेठानी टिकट की दावेदारी जता रही हैं। परिवार के भीतर दो दावेदार होने से पार्टी के सामने भी चयन की चुनौती है। टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन चर्चा दोनों की हो रही है। दिग्गजों से लेकर नए चेहरों तक कतार टिकट की दौड़ में केवल राजनीतिक परिवार ही नहीं हैं। मुकेश मिश्रा, प्रमोद शर्मा, अतुल पारीक, पूर्व सरपंच मनोज सुमन, दिनेश नैनवाल, कय्यूम, डॉ. जेपी यादव, रामबाबू वैष्णव, संजय दायमा, बलराम चौरसिया, हसनतुल्ला और कुलदीप त्यागी ‘बबलू’ सहित कई नाम अपनी-अपनी पार्टी से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। अटरू का यह पहला नगर पालिका चुनाव इसलिए भी खास है कि यहां सिर्फ पार्षद चुनने की प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि स्थानीय राजनीति के नए समीकरण भी आकार लेंगे। राजनीतिक परिवारों के दावेदारों से लेकर स्थानीय स्तर पर सक्रिय चेहरों तक सभी की नजर टिकट पर है। अब देखना यह होगा कि पार्टियां अनुभव, राजनीतिक परिवार, जनाधार या नए चेहरे—किसे तरजीह देती हैं। टिकट की सूची सामने आते ही अटरू की सियासी तस्वीर का पहला बड़ा पन्ना खुल जाएगा।

12 hrs ago
user_Gajendra Gautam
Gajendra Gautam
राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
12 hrs ago
180fa5a3-5b5e-4eee-95c9-68526b19bfbe

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
    1
    रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प

धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन

वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प
धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन
वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ताश के पत्तों पर सज रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने मारी दबिश मवासा में चार जुआरी गिरफ्तार, 10,100 रुपए की जुआ राशि जब्त कवाई। ग्राम मवासा में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार युवक मिले। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन, अटरू वृत्ताधिकारी रामानंद यादव के निकटतम पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मवासा गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार युवक जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया और जुआ राशि जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र ऐरवाल (23) निवासी बनारसी तिहारा, नितेश पुत्र दुर्गालाल किराड़ (24) निवासी मवासा, गोलू पुत्र देवकरण ऐरवाल (24) निवासी बनारसी चौराहा तथा कमल किशोर पुत्र रामदयाल किराड़ (26) निवासी गोरधनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर. महेन्द्र एवं हेमराज शामिल रहे।
    2
    ताश के पत्तों पर सज रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने मारी दबिश

मवासा में चार जुआरी गिरफ्तार, 10,100 रुपए की जुआ राशि जब्त

कवाई। ग्राम मवासा में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार युवक मिले। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन, अटरू वृत्ताधिकारी रामानंद यादव के निकटतम पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मवासा गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार युवक जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया और जुआ राशि जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र ऐरवाल (23) निवासी बनारसी तिहारा, नितेश पुत्र दुर्गालाल किराड़ (24) निवासी मवासा, गोलू पुत्र देवकरण ऐरवाल (24) निवासी बनारसी चौराहा तथा कमल किशोर पुत्र रामदयाल किराड़ (26) निवासी गोरधनपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर. महेन्द्र एवं हेमराज शामिल रहे।
    user_Gajendra Gautam
    Gajendra Gautam
    राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। *छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया गया।* छबड़ा(बारां)शुक्रवार को छबड़ा सहित सम्पूर्ण देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की कामना की,वहीं भाइयों ने जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल और घरों में खुशी का माहौल देखा गया।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम छबड़ा की नीलू दीदी ओर सीमा दीदी नें केंद्र पर जाकर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के संचालक स्वामी ध्यान गगन उर्फ शंकर लाल नागर को शिव परमात्मा का रक्षा सूत्र बांधा योग केंद्र की ओर से,भी सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गयीं साथ ही सभी नें परमात्मा से प्रार्थना करते हुये कहा कि आप सभी देश वासी स्वस्थ रहें,मस्त रहें और आपका यह प्रेम सदा ही ऐसा ही समस्त संसार भर की आत्माओं के प्रति पवित्र और पावन बना रहे।
    4
    छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
*छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया गया।*
छबड़ा(बारां)शुक्रवार को छबड़ा सहित सम्पूर्ण देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की कामना की,वहीं भाइयों ने जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल और घरों में खुशी का माहौल देखा गया।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम छबड़ा की नीलू दीदी ओर सीमा दीदी नें केंद्र पर जाकर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के संचालक स्वामी ध्यान गगन उर्फ शंकर लाल नागर को शिव परमात्मा का रक्षा सूत्र बांधा योग केंद्र की ओर से,भी सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गयीं साथ ही सभी नें परमात्मा से प्रार्थना करते हुये कहा कि आप सभी देश वासी स्वस्थ रहें,मस्त रहें और आपका यह प्रेम सदा ही ऐसा ही समस्त संसार भर की आत्माओं के प्रति पवित्र और पावन बना रहे।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    3 hrs ago
  • राम कथा प्रारम हो चुकी है सभी भक्तजन जादा से जादा पधारे देहलनपुर सांवरिया सेठ कदम वाले
    1
    राम कथा प्रारम हो चुकी है सभी भक्तजन जादा  से जादा पधारे  देहलनपुर 
सांवरिया सेठ कदम वाले
    user_Hemraj lodha
    Hemraj lodha
    Business-to-Business service बारां, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित खानपुर। क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित
खानपुर।  क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 day ago
  • नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    1
    नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • समरानिया हाईवे में NH-27 पर हादसा, गाय से टकराई आर्टिका समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
    1
    समरानिया हाईवे में NH-27 पर हादसा, गाय से टकराई आर्टिका

समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    1
    नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.