logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान, अब युवाओं को सिखा रहे कुश्ती के दांव-पेंच मुंगेर: नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर देश, बिहार पुलिस और मुंगेर का नाम रोशन करने वाले कांस्टेबल अशोक कुमार अब पुलिस जवानों के साथ-साथ आसपास के युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में युवा अखाड़े में पहुंचकर पहलवानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कांस्टेबल अशोक कुमार पिछले 24 वर्षों से कुश्ती की साधना कर रहे हैं। जनवरी माह में नेपाल के लुंबिनी में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट बोर्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 90 किलोग्राम प्लस वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में भारत के करीब 60 पहलवानों ने हिस्सा लिया था। अशोक कुमार मूल रूप से गया जिले के बेलागंज प्रखंड के निवासी हैं और पिछले छह वर्षों से बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में वे बिहार पुलिस कुश्ती क्लस्टर के कोच की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। मुंगेर में पदस्थापन के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में अखाड़ा तैयार कराकर जवानों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण देना शुरू किया है। कुश्ती सीख रहे युवाओं का कहना है कि अशोक कुमार के प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं और युवाओं में कुश्ती के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

1 day ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
1 day ago

नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान, अब युवाओं को सिखा रहे कुश्ती के दांव-पेंच मुंगेर: नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर देश, बिहार पुलिस और मुंगेर का नाम रोशन करने वाले कांस्टेबल अशोक कुमार अब पुलिस जवानों के साथ-साथ आसपास के युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में युवा अखाड़े में पहुंचकर पहलवानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कांस्टेबल अशोक कुमार पिछले 24 वर्षों से कुश्ती की साधना कर रहे हैं। जनवरी माह में नेपाल के लुंबिनी में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट बोर्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 90 किलोग्राम प्लस वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में भारत के करीब 60 पहलवानों ने हिस्सा लिया था। अशोक कुमार मूल रूप से गया जिले के बेलागंज प्रखंड के निवासी हैं और पिछले छह वर्षों से बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में वे बिहार पुलिस कुश्ती क्लस्टर के कोच की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। मुंगेर में पदस्थापन के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में अखाड़ा तैयार कराकर जवानों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण देना शुरू किया है। कुश्ती सीख रहे युवाओं का कहना है कि अशोक कुमार के प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं और युवाओं में कुश्ती के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    52 min ago
  • खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG
    1
    खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत  बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    3 hrs ago
  • बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त
मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • गुजरात के केमिकल फैक्ट्री मे बिहारी मजदूरों की मौत पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, nda सरकार को घेरा गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में बिहारी मजदूरों की मौत के मामले में जन सुराज पार्टी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के मजदूरों को रोजी रोजगार के लिए अन्य प्रदेश के लिए पलायन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं लेकिन ऐसी दुखद घटनाओं पर कुछ नहीं बोलते हैं प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा कि चुनाव के बाद अब तक ऐसे हादसों में करीब 50 बिहारी मजदूरों की मौत हो चुकी है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बयान तक नहीं दिया है।
    1
    गुजरात के केमिकल फैक्ट्री मे बिहारी मजदूरों की मौत पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, nda सरकार को घेरा
गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में बिहारी मजदूरों की मौत के  मामले में जन सुराज पार्टी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है।  घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के  मजदूरों को रोजी रोजगार के लिए अन्य प्रदेश के लिए पलायन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं लेकिन ऐसी दुखद घटनाओं पर कुछ नहीं बोलते हैं प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा कि चुनाव के बाद अब तक ऐसे हादसों में करीब 50 बिहारी मजदूरों की मौत हो चुकी है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बयान तक नहीं दिया है।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Amit Kumar Mandal
    1
    Post by Amit Kumar Mandal
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    REPORTER BIHAR Munger, Bihar•
    12 hrs ago
  • बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar आगामी 13 मार्च को क्रिया पहुंचेंगे। समृद्धि यात्रा में 328 करोड़ की 301 योजनाओं का होगा शिलान्यास खगड़िया शहर के संसारपुर खेल मैदान में तैयारियां जोरों #Khagaria #BiharPolitics
    1
    बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar आगामी 13 मार्च को क्रिया पहुंचेंगे। समृद्धि यात्रा में 328 करोड़ की 301 योजनाओं का होगा शिलान्यास खगड़िया शहर के संसारपुर खेल मैदान में  तैयारियां जोरों  #Khagaria #BiharPolitics
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Wakil Mistry
    4
    Post by Wakil Mistry
    user_Wakil Mistry
    Wakil Mistry
    धरहरा, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.