धौलपुर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान “सजगता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल” — एसपी विकास सांगवान धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में शुक्रवार को जिलेभर में “साइबर जागरूकता दिवस” मनाया गया। साइबर थाना धौलपुर के तत्वावधान में सभी थाना पुलिस टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बदलते तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही बड़ी आर्थिक और मानसिक हानि का कारण बन सकती है। कार्यक्रम में ओएलएक्स फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ई-मेल स्पूफिंग, कैटफिशिंग, वर्चुअल स्टॉकिंग, एपीके फाइल्स, डीप वेब, डार्क वेब, डीपफेक, एटीएम फ्रॉड और फर्जी कॉल्स के जरिए होने वाली साइबर ठगी पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहने तथा संदिग्ध फाइल डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल तथा राजकॉप सिटीजन एप की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन गेमिंग, साइबर बुलिंग, फिशिंग, स्मिशिंग, विशिंग और फर्जी लोन एप्स के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को “गुड टच-बैड टच”, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, यातायात नियमों और दुर्घटना के समय “गुड सेमेरिटन योजना” की जानकारी भी दी गई। विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड और पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर अपराध एवं बचाव के उपायों को रोचक और प्रभावी तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं तथा पुलिस की सक्सेस स्टोरीज के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
धौलपुर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान “सजगता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल” — एसपी विकास सांगवान धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में शुक्रवार को जिलेभर में “साइबर जागरूकता दिवस” मनाया गया। साइबर थाना धौलपुर के तत्वावधान में सभी थाना पुलिस टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बदलते तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही
बड़ी आर्थिक और मानसिक हानि का कारण बन सकती है। कार्यक्रम में ओएलएक्स फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ई-मेल स्पूफिंग, कैटफिशिंग, वर्चुअल स्टॉकिंग, एपीके फाइल्स, डीप वेब, डार्क वेब, डीपफेक, एटीएम फ्रॉड और फर्जी कॉल्स के जरिए होने वाली साइबर ठगी पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहने तथा संदिग्ध फाइल डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल तथा राजकॉप सिटीजन एप की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम
के दौरान ऑनलाइन गेमिंग, साइबर बुलिंग, फिशिंग, स्मिशिंग, विशिंग और फर्जी लोन एप्स के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को “गुड टच-बैड टच”, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, यातायात नियमों और दुर्घटना के समय “गुड सेमेरिटन योजना” की जानकारी भी दी गई। विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड और पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर अपराध एवं बचाव के उपायों को रोचक और प्रभावी तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं तथा पुलिस की सक्सेस स्टोरीज के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- धौलपुर पुलिस के बाड़ी कोतवाली थाने की मुहिम 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' ला रही है रंग पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में 'जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान' के अनुक्रम में संचालित बाड़ी कोतवाली पुलिस की अभिनव पहल 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' दिखा रही है अपना रंग। आज एक ऐसा ही वाकया कस्बा बाड़ी में सामने आया, जब थानाधिकारी थाना बाड़ी श्री देवेन्द्र शर्मा एवं अन्य पुलिस जाप्ते द्वारा उक्त अभियान को कार्य रूप दिया जा रहा था, तब उसी समय एक मोटरसाइकिल चालक जो बिना हेलमेट के बाड़ी धौलपुर रोड स्थित गर्ग फीलिंग पेट्रोल पंप पर आता है, जिसको पेट्रोल पंप सेल्समैन द्वारा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल भरने से स्पष्ट मना कर दिया जाता है , जरूरी यात्रा पर जाने हेतु बाहन में पेट्रोल की सख्त जरूरत होने पर उक्त मोटरसाइकिल चालक घर से हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने वापस पेट्रोल पंप पर उपस्थित आया ,उसके बाद ही पेट्रोल पंप संचालकों ने उक्त चालक को पेट्रोल उपलब्ध करायी। संदेश बहुत स्पष्ट है कि हेलमेट की उपयोगिता न केवल पेट्रोल लेने में बल्कि जीवन बचाने में भी सार्थक है।1
- छात्राओ को काली बाई भील योजना के अंतर्गत स्कूटी नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर इकाई के द्वारा विभिन्न राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी नहीं मिलने पर कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन । ज्ञापन में जिला संयोजक समरथ गुर्जर व नगरमंत्री सूरज ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लाभार्थी छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहन करने एवं आवगमन की सूविधा के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी परन्तु अभी महाविद्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि सरकार के द्वारा स्कूटी न देकर स्कूटी के स्थान पर लगभग सत्तर हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अभिषेक जाट एवं श्लोक शर्मा ने बताया कि जिन छात्राओं को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत चयन हुआ है उन सभी छात्राओं को स्कूटी न मिलने के कारण आक्रोश में है उन्होंने तय राशि लेने से इनकार करते हुए स्कूटी ही प्रदान करने की मांग राजस्थान सरकार से रखी है । वहीं छात्राओं के अभिभावको के अनुसार बताया कि यदि योजना का मूल उद्देश्य अनुसार सभी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाए वही महाविद्यालय इकाई सचिव तमन्ना व सोनिया खान ने बताया कि स्कूटी हम छात्राओं के लिए केवल एक वाहन नहीं बल्कि शिक्षा केंद्र तक सुगम पहुंचने का माध्यम है। उन्हें आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए हम सभी छात्राओं की भावना एवं समस्या को समझते हुए हमे राशि न देकर स्कूटी दी जाए तो उचित रहेगा ।इस दौरान इकाई अध्यक्ष अभिषेक जाट,इकाई उपाध्यक्ष सानिया, गुनगुन, इकाई सचिव तमन्ना, सानिया खान, वाशिंका सिंह ,तनु, सुधा,श्लोक, ओमकार शर्मा,सचिन गुर्जर,सागर कश्यप,,अंकित,अमित दिवाकर एवं कई छात्र छात्राएं उपस्थित थी।4
- hame gam ki puliya ki marammati ke hetu kiyo ki hamar gam baddubura bijoli badi ki puliya barsat ke taim me pani me dub jati he or tutne ki kagar par he us par 3 fut pani ho jata he is se jo log shahar jana chahate he un ko bautsi musililo ka samna karna padta he1
- Post by OM PRAKASH3
- धौलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज मार्ग पर फेंके जा रहे मांस के अवशेषों का विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।4
- धौलपुर जिले की दूबरा ग्राम पंचायत में संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया ने जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों की पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल निवारण के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत पहुँचाना है।1
- पश्चिम बंगाल में 15 साल के लंबे इंतजार के बाद मां दुर्गा के मंदिर के कपाट खुले हैं। इस घटना को सनातन चेतना का महा-पुनर्जागरण और राज्य की खोई हुई पहचान की वापसी बताया जा रहा है। हुगली से आसनसोल तक 'जय श्री राम' के नारे गूंज रहे हैं।1
- नादनपुर विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस अधिकारियों ने बताए ठगी से बचाव के तरीके जागरूकता अभियान आज के समय की जरूरत: रामकुमार मोदी नादनपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नादनपुर थाने के एएसआई ताराचंद, कांस्टेबल ओम प्रकाश एवं मानवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने और लालच भरे मैसेज से सावधान रहें। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग के दौरान सतर्कता बरतने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रामकुमार मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते जागरूक करना बेहद आवश्यक है, ताकि वे ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं में सतर्कता और जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब दिया। अंत में विद्यालय स्टाफ ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रकाश चंद माली, कल्याण सिंह मीणा, रबीना सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।2