logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल सीमा पर 304 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी शीतलापुर की टीम ने शनिवार तड़के कार्रवाई करते हुए 304 किलोग्राम तृतीय देशीय (चाइनीज) लहसुन बरामद किया। हालांकि, एसएसबी की भनक लगते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। एसएसबी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:40 बजे विश्वसनीय सूचना मिली कि नेपाल से अवैध रूप से लाया गया चाइनीज लहसुन ग्राम लक्ष्मीपुर के निकट सीमा स्तंभ संख्या 503 और 504 के बीच भारतीय सीमा में लगभग 100 मीटर अंदर गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही नाका पार्टी ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। निगरानी के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। एसएसबी जवानों को देखकर सभी तस्कर मौके पर रखे बोरे छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। तलाशी लेने पर मौके से 16 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। प्रत्येक बोरे में 19 किलोग्राम लहसुन था, जिसका कुल वजन 304 किलोग्राम निकला। एसएसबी ने मौके पर ही नियमानुसार फर्द बरामदगी एवं जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद लहसुन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल के सुपुर्द कर दिया। इस अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक (सामान्य) एच. सेबास्टियन ने किया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य) कैलाश चंद, आरक्षी (सामान्य) राठौर युवराज और आरक्षी (सामान्य) अविनाश कुमार शामिल रहे। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

3 hrs ago
user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
आशुतोष मिश्र संवाददाता
Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
e96f8bca-80d7-49c0-9d56-7b451a4954c2

नेपाल सीमा पर 304 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी शीतलापुर की टीम ने शनिवार तड़के कार्रवाई करते हुए 304 किलोग्राम तृतीय देशीय (चाइनीज) लहसुन बरामद किया। हालांकि, एसएसबी की भनक लगते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। एसएसबी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:40 बजे विश्वसनीय सूचना मिली कि नेपाल से अवैध रूप से लाया गया चाइनीज लहसुन ग्राम लक्ष्मीपुर के निकट सीमा स्तंभ संख्या 503 और 504 के बीच भारतीय सीमा में लगभग 100 मीटर अंदर गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही नाका पार्टी ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। निगरानी के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचे, जिन्हें रोकने

934eb57e-52cc-492d-ba02-4a25dc80f29c

का प्रयास किया गया। एसएसबी जवानों को देखकर सभी तस्कर मौके पर रखे बोरे छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। तलाशी लेने पर मौके से 16 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। प्रत्येक बोरे में 19 किलोग्राम लहसुन था, जिसका कुल वजन 304 किलोग्राम निकला। एसएसबी ने मौके पर ही नियमानुसार फर्द बरामदगी एवं जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद लहसुन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल के सुपुर्द कर दिया। इस अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक (सामान्य) एच. सेबास्टियन ने किया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य) कैलाश चंद, आरक्षी (सामान्य) राठौर युवराज और आरक्षी (सामान्य) अविनाश कुमार शामिल रहे। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
    1
    मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप 
Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अब RTO के चक्कर खत्म! ARTO की हर नई सूचना सीधे मोबाइल पर | Maharajganj Transport Update 2026 महराजगंज परिवहन विभाग ने डिजिटल सेवाओं को और आसान बना दिया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस (DL), आरसी (RC), परमिट की जानकारी के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी होने वाली हर नई सूचना भी चैटबॉट के जरिए सीधे आपके मोबाइल पर मिलेगी। 📱 चैटबॉट नंबर: 8005441222
    1
    अब RTO के चक्कर खत्म! ARTO की हर नई सूचना सीधे मोबाइल पर | Maharajganj Transport Update 2026
महराजगंज परिवहन विभाग ने डिजिटल सेवाओं को और आसान बना दिया है। 
अब ड्राइविंग लाइसेंस (DL), आरसी (RC), परमिट की जानकारी के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी होने वाली हर नई सूचना भी चैटबॉट के जरिए सीधे आपके मोबाइल पर मिलेगी।
📱 चैटबॉट नंबर: 8005441222
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    1
    ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण 
महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    1
    फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप
फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 💥महराजगंज:लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 15 वर्षीय किशोरी की मौत
    1
    💥महराजगंज:लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 15 वर्षीय किशोरी की मौत
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.