Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली थाना में दर्ज डबल मर्डर कांड में एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
Shambhu sharan
सुगौली थाना में दर्ज डबल मर्डर कांड में एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली थाना में दर्ज डबल मर्डर कांड में एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।1
- माधोपुर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा 'मखाना उत्पादन की तकनीक और प्रसंस्करण' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ जल-जमाव वाले क्षेत्रों के बेहतर उपयोग के लिए जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मखाना खेती के आधुनिक और तकनीकी पहलुओं को साझा किया: डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान, उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं के बीच मखाना एक 'बीमा फसल' की तरह है। उन्होंने कहा, "जल-जमाव वाले क्षेत्रों में पारंपरिक धान के बजाय यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति से मखाना की खेती करें, तो वे कम लागत में अधिक लाभ सुनिश्चित कर सकते हैं।" डॉ. हर्षा मखाना क्षेत्र में बिहार की वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिहार देश के कुल उत्पादन का लगभग 90% हिस्सा प्रदान करता है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन से न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. जगपाल ने ने एकीकृत मखाना-सह-मछली पालन' तकनीक को आय बढ़ाने का सबसे सटीक जरिया बताया। उनके अनुसार, "मखाना के साथ मछली पालन करने से खाद का खर्च 30% तक कम हो जाता है क्योंकि मछलियों का अपशिष्ट पौधों को पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे जल स्रोत का दोहरा उपयोग और दोहरी आय संभव है।" डॉ. चेलपुरी रामुलु ने प्रसंस्करण में तकनीक के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि, "मखाना की कटाई और सफाई के लिए उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग अनिवार्य है। इससे न केवल किसानों की शारीरिक मेहनत कम होती है, बल्कि बीजों की चमक और गुणवत्ता बनी रहती है, जिससे बाजार में ऊंचे दाम मिलते हैं।" डॉ. सौरभ दुबे ने मखाना की खेती के नए आयामों की जानकारी देते हुए कहा कि, "अब मखाना केवल पुराने तालाबों का मोहताज नहीं है। 'खेत-प्रणाली' तकनीक से इसे धान के खेत की तरह सामान्य खेतों में भी उगाया जा सकता है, जो पारंपरिक खेती की तुलना में किसानों की आय को दोगुना करने का सामर्थ्य रखती है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया !4
- बेतिया पुलिस का समकालीन अभियान, 24 घंटे में 38 गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद बेतिया मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार (31 मार्च) दोपहर करीब 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 77 लीटर 920 एमएल शराब, 73 बड़े गैस सिलेंडर एवं शराब बनाने में प्रयुक्त पीतल की मशीन बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।1
- नौतन प्रखंड के डबरिया पंचायत में एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया, जहां चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते शोर-शराबा होने पर चोर मौके से फरार हो गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- Post by नीतीश उजाला1
- प्रखंड क्षेत्र के मिश्रईन टोला में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आठ लड़कियों का विवाह एक साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने फीता काटकर किया।विवाह समारोह वैदिक मंत्रों और पारंपरिक विधि-विधान के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। इससे जहां जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है, वहीं सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति और स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा1
- Post by Talk On Chair1
- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी होती है, इसे मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के छात्र शमशेर आलम ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिखाया है। एक साधारण परिवार से आने वाले शमशेर के पिता आसीन मियां रिक्शा चालक हैं, जबकि उनकी मां अनवरी खातून गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शमशेर ने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर शमशेर ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक हासिल कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। हर कोई उनकी लगन और संघर्ष की सराहना कर रहा है। शमशेर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने अपने शिक्षक वासुदेव कुमार के मार्गदर्शन को भी बेहद अहम बताया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। इस सफलता के बाद शमशेर के पिता आसीन मियां ने जिला प्रशासन से अपने बेटे की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि उनका बेटा आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर सके। मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है जिसमे रतन माला पंचायत के छौरहिया वार्ड 14 निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने 455 अंक प्राप्त किए। वहीं देव सिंह यादव की पुत्री सुधा कुमारी ने 453 अंक हासिल किए और विजय यादव के पुत्र आनंद कुमार ने 404 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर वासुदेव कुमार ने कहा कि वे वर्ष 2011 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली पहचान है। इस मौके पर अभिमन्यु कुमार यादव, बागेश्वर यादव, अनिल कुमार, अनुज कुमार, राजा हुसैन, अभिषेक कुमार, सोनम कुमारी, बेबी कुमारी, सब्बू खातून, कीर्ति कुमारी, गुड़िया कुमारी, करीना कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की।3