Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसमान से बरसी आफत पत्थर की शीला के टुकडे जैसे पड़े ओले इस भीषण गर्मी से दिन मौसम बरसात से लोगों को निजात तो मिली लेकिन आसमान से बर्फ के टुकड़े जैसे बड़े-बड़े ओले भी पड़े
Manoj upadhyay
आसमान से बरसी आफत पत्थर की शीला के टुकडे जैसे पड़े ओले इस भीषण गर्मी से दिन मौसम बरसात से लोगों को निजात तो मिली लेकिन आसमान से बर्फ के टुकड़े जैसे बड़े-बड़े ओले भी पड़े
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुरैना जनपद पंचायत के मजरा नगर का पूरा गांव में श्योपुर से अपने पशु चराने आए चरवाहों को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बंदूक बनाकर कमरे में बंद कर 68 भैंस हांक कर ले गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित पूरी टीम तलाश में राजस्थान पहुंची1
- कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां! कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला, पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप मुरैना जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद संजय कॉलोनी चौराहा स्थित भदोरिया गार्डन के पास संचालित कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला मिला। मौके पर बच्चों की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जिससे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब पत्रकार स्कूल की स्थिति कवरेज करने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन का रवैया विवादित नजर आया। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्होंने अपना नाम संदीप सिंह सिकरवार बताया, ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं, पत्रकारों का मोबाइल छीनने की कोशिश करने और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने पत्रकारों से कहा — “जो करना है कर लो,” जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया है, तब इस तरह स्कूल खोलना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- बंगाल चुनाव में BJP वाले बटन को बंद कर दिया1
- धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,धौलपुर के बैनर तले आज महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय में चल रही घोर अनियमितताओं और हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में अधिकतम विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए कुलपति ने नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है। यह अविश्वसनीय है कि बड़ी संख्या में नियमित और होनहार छात्रों को एक साथ अनुत्तीर्ण कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि कॉपियों की जांच सही ढंग से नहीं की गई है और अंक तालिका में तकनीकी खामियां हैं। भाग संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय वर्तमान में केवल फीस वसूली का केंद्र बनकर रह गया है। समय पर परिणाम जारी न करना, परिणामों में त्रुटियां होना और छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई न करना यहाँ की नियति बन चुकी है। इस अवसर पर प्रांत कार्य समिति सदस्य शिवानी ठाकुर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा कुशवाह,,नगर सहमंत्री ज्योत्स्ना शर्मा, अंकित शर्मा, नगर मंत्री सूरज गुर्जर, कन्या कॉलेज इकाई अध्यक्ष तान्या समाधियां, जिला संयोजक समरथ गुर्जर,कुलदीप , आकाश कंसाना श्री भगवान, अनुराग, शिवांशु परमार, मनीष शर्मा, शनि नागर, सागर सोनी, योगेश सिंह, सत्येंद्र, राज,ओमकार शर्मा, सत्यम ,सचिन बघेल ,भगवान कुशवाह, सागर कश्यप, सौरभ, नैतिक बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।4
- धौलपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक फ्लैट की लीज मनी से जुड़े मामले में स्थायी लोक अदालत ने परिवादी के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राजस्थान आवासन मंडल द्वारा गलत तरीके से निर्धारित की गई बकाया लीज मनी एवं उस पर लगाई गई पेनल्टी को निरस्त करते हुए परिवादी को राहत प्रदान की है। मामले के अनुसार, परिवादी की ओर से लीज मनी की राशि जमा किए जाने के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बकाया लीज मनी एवं पेनल्टी की मांग की जा रही थी। साथ ही अदेय लीज मनी प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया गया। इसको लेकर परिवादी की ओर से अधिवक्ता सारांश अग्रवाल ने स्थायी लोक अदालत धौलपुर में परिवाद प्रस्तुत किया। प्रकरण में राजस्थान आवासन मंडल की ओर से जवाब पेश किए जाने के बाद न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस हुई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सारांश अग्रवाल एवं आवासन मंडल ने अपने-अपने पक्ष रखे। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट एवं सदस्यगण ने परिवादी के अलॉटमेंट लेटर सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आवासन मंडल द्वारा बकाया लीज मनी एवं पेनल्टी गलत तरीके से निर्धारित की गई थी। अदालत ने 20 अप्रैल 2026 को पारित अपने आदेश में राजस्थान आवासन मंडल को निर्देश दिए कि वह एक माह के भीतर परिवादी को 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करे तथा अदेय लीज मनी प्रमाण पत्र जारी करे। आदेश की पालना नहीं होने की स्थिति में परिवादी को 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज प्राप्त करने का भी अधिकारी माना गया है।1
- धौलपुर सरमथुरा में आम जनता और गरीब समाज के उपयोग की पीने के पानी की टंकी को जेसीबी मशीन से तुड़वा । इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर गरीबों के पानी पर बुलडोजर क्यों चलाया गया।1
- विगत दिनों टोंक विधायक सचिन विधायक को बताया गया था बाहरी व्यक्ति, राधामोहन ने कहा कि टोंक के लोगों ने एक बहरूपिया को अपना नेता बना रखा है, आज धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली ओर फूंका राधामोहन का पुतला।1
- इस भीषण गर्मी से दिन मौसम बरसात से लोगों को निजात तो मिली लेकिन आसमान से बर्फ के टुकड़े जैसे बड़े-बड़े ओले भी पड़े1