Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ बना अफीम का गढ़ दुर्ग और बलरामपुर में अफीम ही अफीम देखिए खास रिपोर्ट
Mr.Anand Kumar
छत्तीसगढ़ बना अफीम का गढ़ दुर्ग और बलरामपुर में अफीम ही अफीम देखिए खास रिपोर्ट
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Mr.Anand Kumar1
- बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बलरामपुर, 10 मार्च 2026 जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सतत रूप से सक्रिय है। इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में मुखबिर के द्वारा अफीम की संभावित खेती की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रथम दृष्टिया पाया गया कि लगभग 2 एकड़ से अधिक की भूमि पर अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। टीम के द्वारा संबंधित क्षेत्र को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक जांच प्रारंभ की गई। साथ ही संबंधित एजेंसी को सूचना दी गई है, प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद है। शाम होने के कारण कल सुबह वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। जिला प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीपीएस एक्ट तथा एसएसएल की टीम, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम की उपस्थिति में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- बलरामपुर जिले के कुसमी में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है, 2 से 3 एकड़ खेत में अफीम की खेती की गई थी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है,वहीं इसको लेकर प्रदेश के पर्यटन मंत्री का बयान भी सामने आया है, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बाद सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है,जहां कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में अफीम की खेती की गई है, बताया जा रहा है की जमीन को लीज में लेकर अफीम की खेती की गई है,इस मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार नशे के सौदागरों और व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस तरह की कोई जानकारी मिले तो सरकार को सूचित करें।,मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में गांजा तस्कर और अन्य मामलों में कार्रवाई हुई है और आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा प्रदेश नशा मुक्त होगा, गौरतलब है कि दुर्ग जिले में हुए अफीम की खेती के मामले में भाजपा नेता का नाम सामने आया है और उसे गिरफ्तार भी किया गया है जिसको लेकर लगातार कांग्रेस भी सरकार पर निशाना साध रही है, और सरकार पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है,1
- बड़ी खबर : दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, दो एकड़ में लगी है फसल, जांच में जुटा प्रशासन बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा था।प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- ये भारत में किसी को Job नहीं करने देगा #cosmeticstrading #BeautyCare #cosmetics #reelsviralシfb #tranding1
- नशे के खिलाप एक्सन1
- Post by Sunil singh1
- Post by Mr.Anand Kumar1