**सरस्वती एकेडमी में दीपावली महोत्सव की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा** **खटीमा।** सरस्वती एकेडमी, बिगराबाग, खटीमा में दीपावली के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में शंख बजाओ, नींबू सानना, मेहंदी लगाओ, केश सज्जा, पौराणिक एवं आधुनिक रंगोली, फैंसी ड्रेस तथा थाली सजाओ एवं ऐपन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शंख बजाओ प्रतियोगिता में प्रतीक (कक्षा 8) ने प्रथम, शिवांश पांडे (कक्षा 7) ने द्वितीय तथा जीवन जोशी (कक्षा 5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू सानना प्रतियोगिता में कृतिका (कक्षा 6), भारतीय एवं काया (कक्षा 5) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में लक्ष्मी जोशी (कक्षा 5) प्रथम, महक (कक्षा 5) द्वितीय तथा समृद्धि (कक्षा 11) तृतीय स्थान पर रहीं। केश सज्जा प्रतियोगिता में अंशिका (कक्षा 7) प्रथम, अंशिका (कक्षा 8) द्वितीय तथा अक्षिता (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति (कक्षा 9) एवं दीक्षा (कक्षा 11) की जोड़ी ने प्रथम तथा रेनू एवं दीपिका (कक्षा 11) की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रेया भट्ट (कक्षा 6) प्रथम, कशिश (कक्षा 6) द्वितीय तथा प्रतीक (कक्षा 5) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं थाली सजाओ एवं ऐपन प्रतियोगिता में दृष्टि कन्याल (कक्षा 6) प्रथम, अलीना (कक्षा 11) द्वितीय तथा योगिता (कक्षा 11) तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य श्री रामयश ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से जोड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों को बधाई दी।

- कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत दिवस को मनाए जाने वाला, बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश , अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक सनातनियों का पर्व, दीपोत्सव प्रकाश का पर्व दीपावली 8 नवंबर वर्ष 2026 की भारतवासियों, उत्तराखंड राज्य के देवतुल्य नागरिकों, खटीमावासियों, इष्टमित्रों, सिटी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों और छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सिटी कॉन्वेंट स्कूल निकट टोल प्लाजा कुमराह, पहेनियां खटीमा जनपद ऊधमसिंहनगर के संरक्षक मोहन चंद्र उपाध्याय, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय की हृदय की असीम गहराइयों से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समस्त भारतवासी सनातनी भाई बहनों, खटीमा का नंबर वन स्कूल सिटी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले समस्त छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी सभी के जीवन में सुख समृद्धि ऐश्वर्य वैभव सुख शांति आरोग्यता और सफलता प्रदान करें।1
- Post by Mr Salim1
- पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। #Pilibhit1
- अमरिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, रावण दहन के साथ मेले का समापन अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर, कस्बे में श्रीरामलीला मेले का शुक्रवार को रावण दहन के साथ भव्य समापन हो गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। इस मौके पर मेला कमेटी के संजय गुप्ता, श्याम बिहारी, भूपराम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- पीलीभीत में त्यौहारों कोलेकर एसपी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त। पीलीभीत। जनपद में आगामी त्योहारों दीपावली भाईदूज छठपूजा गोवर्धन पूजा आदि को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन एलर्ट पर है सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था महिला सुरक्षा सहित सभी मामलों पर पुलिस अधीक्षक ने नजर रखने के निर्देश दिए हैं।1
- पूरनपुर में नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंक से लेते थे गोल्ड लोन, मशीन समेत 6 गिरफ्तार पूरनपुर, पीलीभीत। जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली आभूषणों पर असली दिखाने वाला हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और नकली सोने के आभूषणों के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इनके कब्जे से एक अदद हार पीली धातु व एक अदद पैंडल पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा था तथा आदेश वर्मा के कब्जे से चार अदद कंगन पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा है, बरामद हुआ।आभूषण की क्वालिटी चेक कराने के लिए ज्वैलर्स से बरामद माल को टंच कराया गया। जिसमें सोने की मात्रा मात्र 3.03 % तथा हार का वजन 21.97 ग्राम व पैंडल का वजन 4.67 ग्राम तथा चार कंगन का वजन 39.96 ग्राम पाया गया,भारतीय स्टेट बैंक शाखा स्टेशन रोड पूरनपुर में रोकड़ अधिकारी महेश चन्द्र गंगवार ने थाना पर आकर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि इकरार और आदेश वर्मा बैंक में आये और गोल्ड लोन लेने के लिए खाता खुलवाया तथा इनके द्वारा दिये गये सोने के आभूषण की जांच की गयी तो वह सोना नकली पाया गया तथा दिये गये गोल्ड पर 18 कैरेट का हॉलमार्क भी गुदा हुआ पाया गया,पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नकली आभूषणों को असली दिखाने के लिए उन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदवाकर रखकर गोल्ड लोन लेते हैं। इकरार पुत्र नियामतनिवासी हरिपुर उर्फ हरियापुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जनपदपीलीभीत,आदेश वर्मा पुत्र मुकुन्द वर्मानिवासी मोहल्ला साहूकारा, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत,इसरार पुत्र मो० उस्माननिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जिलापीलीभीत,सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र राममूर्तिलाल वर्मानिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी, जिला पीलीभीत,अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र हरीशंकर अग्रवालनिवासी मोहल्ला शेखचांद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत,विशाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला मलिक अहमद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीतपुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।1
- अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य। अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य। हल्द्वानी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रदेश के विकास के लिए हमेशा बेहद शुभ और फलदायी साबित होता है। यहाँ उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कल देहरादून हुए दौरे को विकास और संगठन दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है। श्री आर्य ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी ने अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने रेखांकित किया कि अमित शाह जब भी देवभूमि की पावन धरा पर आते हैं,प्रदेश को नई योजनाओं और उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह ने संगठन में नया जोश फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए "अबकी बार 65 पार" का एक दृढ़ लक्ष्य रखा है। जिसको भाजपा का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा दिए गए हर दिशा-निर्देश को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत गंभीरता से लेता है और उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन से जुट जाता है। पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए धरातल पर कड़ा परिश्रम करेंगे और इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।1
- **सरस्वती एकेडमी में दीपावली महोत्सव की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा** **खटीमा।** सरस्वती एकेडमी, बिगराबाग, खटीमा में दीपावली के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में शंख बजाओ, नींबू सानना, मेहंदी लगाओ, केश सज्जा, पौराणिक एवं आधुनिक रंगोली, फैंसी ड्रेस तथा थाली सजाओ एवं ऐपन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शंख बजाओ प्रतियोगिता में प्रतीक (कक्षा 8) ने प्रथम, शिवांश पांडे (कक्षा 7) ने द्वितीय तथा जीवन जोशी (कक्षा 5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू सानना प्रतियोगिता में कृतिका (कक्षा 6), भारतीय एवं काया (कक्षा 5) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में लक्ष्मी जोशी (कक्षा 5) प्रथम, महक (कक्षा 5) द्वितीय तथा समृद्धि (कक्षा 11) तृतीय स्थान पर रहीं। केश सज्जा प्रतियोगिता में अंशिका (कक्षा 7) प्रथम, अंशिका (कक्षा 8) द्वितीय तथा अक्षिता (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति (कक्षा 9) एवं दीक्षा (कक्षा 11) की जोड़ी ने प्रथम तथा रेनू एवं दीपिका (कक्षा 11) की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रेया भट्ट (कक्षा 6) प्रथम, कशिश (कक्षा 6) द्वितीय तथा प्रतीक (कक्षा 5) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं थाली सजाओ एवं ऐपन प्रतियोगिता में दृष्टि कन्याल (कक्षा 6) प्रथम, अलीना (कक्षा 11) द्वितीय तथा योगिता (कक्षा 11) तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य श्री रामयश ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से जोड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों को बधाई दी।1