Shuru
Apke Nagar Ki App…
खतरे में ऋषिकेश का लक्ष्मण सेतु के पास बना कांच का पुल।। The Aman Times 🚨 योगनगरी ऋषिकेश में विकास या लापरवाही? 📍 ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास बन रहे बजरंग सेतु पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। 💰 करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह आधुनिक पुल 📏 132.30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा ✨ दोनों ओर पारदर्शी कांच के फुटपाथ — टूरिज्म को बढ़ावा देने की सोच लेकिन… ❗ 👉 उद्घाटन से पहले ही गुणवत्ता पर सवाल 👉 फुटपाथ का कांच फिर टूटा 👉 कई जगह दरारें साफ दिखाई दीं ⚠️ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल दोनों किनारों से आवाजाही बंद कर दी है। अब उठ रहे हैं बड़े सवाल — ❓ क्या यह विकास है या लापरवाही? ❓ क्या जनता की सुरक्षा से किया जा रहा है समझौता? 👤CM Pushkar Singh Dhami 👤 Satpal Maharaj 📢 जनता जवाब चाहती है!
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
खतरे में ऋषिकेश का लक्ष्मण सेतु के पास बना कांच का पुल।। The Aman Times 🚨 योगनगरी ऋषिकेश में विकास या लापरवाही? 📍 ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास बन रहे बजरंग सेतु पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। 💰 करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह आधुनिक पुल 📏 132.30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा ✨ दोनों ओर पारदर्शी कांच के फुटपाथ — टूरिज्म को बढ़ावा देने की सोच लेकिन… ❗ 👉 उद्घाटन से पहले ही गुणवत्ता पर सवाल 👉 फुटपाथ का कांच फिर टूटा 👉 कई जगह दरारें साफ दिखाई दीं ⚠️ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल दोनों किनारों से आवाजाही बंद कर दी है। अब उठ रहे हैं बड़े सवाल — ❓ क्या यह विकास है या लापरवाही? ❓ क्या जनता की सुरक्षा से किया जा रहा है समझौता? 👤CM Pushkar Singh Dhami 👤 Satpal Maharaj 📢 जनता जवाब चाहती है!
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- मुख्यालय स्तर से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09/04/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 55 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर न शराब पिएगा और न ही पिलाएगा हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी *पुलिस टीम* थाना सिडकुल पुलिस1
- चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’!, अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’! अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक श्रद्धालुओं की सुरक्षा से बड़ा क्या है ‘फाइलों का खेल’? हरिद्वार। चारधाम यात्रा का शुभारंभ कुछ ही दिनों में होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से होकर गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए निकलेंगे। ऐसे में प्रशासन और नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने का दावा किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी रोड़ी बेलवाला से लेकर सिंहद्वार तक अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कार्रवाई के कुछ ही मिनटों बाद वही अतिक्रमण फिर से खड़ा हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभाकर फाइलें पूरी करने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। शताब्दी पुल पर फिर वही खतरा मंडरा रहा हरिद्वार का शताब्दी पुल वह स्थान है, जहां 1996 की सोमवती अमावस्या पर एक भीषण हादसा हुआ था और दर्जनों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन इस क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा। लेकिन आज भी पुल के दोनों ओर नीचे फड़ लगाकर दुकानें सजी हुई हैं। भीड़ के समय यह स्थान फिर से खतरे का केंद्र बन सकता है। सवाल यह है कि जब इतिहास इतना बड़ा सबक दे चुका है, तो फिर प्रशासन की आंखें क्यों बंद हैं? विकलांग श्रद्धालुओं का रैंप बना अवैध पार्किंग स्थल हर की पौड़ी क्षेत्र में विकलांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया रैंप आज अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुका है। इस रैंप पर दोनों ओर अवैध रूप से दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई यह सुविधा अब अवैध पार्किंग में तब्दील हो चुकी है, लेकिन इसे हटाने वाला शायद ही कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखाई देता है। सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर अवैध फड़ों की भरमार हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ स्थलों सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां बड़ी संख्या में फड़ लगाकर दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। इतना ही नहीं, हर की पौड़ी पर प्रतिबंध के बावजूद सैकड़ों अवैध फूल-फरोशी के ठेले खुलेआम लगे हुए हैं। कानून स्पष्ट रूप से इन गतिविधियों पर रोक लगाता है, लेकिन हकीकत में कानून का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है। भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, फिर भी हर की पौड़ी पर भीख का सिलसिला जारी हर की पौड़ी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति पर कानूनी प्रतिबंध है, फिर भी यहां बड़ी संख्या में भिखारी खुलेआम श्रद्धालुओं से भीख मांगते दिखाई देते हैं। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह सब दिन-दहाड़े चलता रहता है, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इन नियमों का पालन कौन कराएगा? अभियान या सिर्फ दिखावा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने का दावा करता है, तो फिर अभियान खत्म होते ही वही अतिक्रमण वापस कैसे खड़ा हो जाता है? जैसे ही अधिकारी अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ते हैं, पीछे से वही दुकानें फिर से लग जाती हैं। ऐसे में यह अभियान केवल दिखावे और औपचारिकता तक सीमित नजर आता है। चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन की परीक्षा चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन अगर शताब्दी पुल, सुभाष घाट और हर की पौड़ी जैसे प्रमुख स्थानों पर ही अतिक्रमण और अव्यवस्था बनी रहे, तो यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। अब सवाल यही है कि क्या प्रशासन वास्तव में इस समस्या का समाधान करेगा या फिर यह अभियान भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा? क्योंकि अंततः आस्था की इस नगरी की रक्षा का उत्तरदायित्व भी प्रशासन पर ही है — और इसका साक्षी स्वयं मां गंगा हैं। — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़, हरिद्वार ✍️4
- *हरिद्वार पुलिस* *सड़क है, स्टंट का मैदान नहीं!* रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया।1
- ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पी रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो बोली- ‘तुम्हारी रोजी‑रोटी हम पर्यटकों से चलती है’ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पीने से रोकी गई हरियाणा की महिला पर्यटक और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई. वीडियो में महिला ने पुलिसकर्मी से कहा- 'तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है'. ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अप्रैल की है और नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी क्षेत्र के पास गंगा किनारे हुई, जहां महिला को सार्वजनिक और पवित्र क्षेत्र में शराब पीते हुए रोका गया. पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिला वीडियो के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने उसे स्थानीय नियमों का हवाला देते हुए टोका, तो महिला नाराज हो गई और पुलिस पर ही चिल्लाने लगी. इस दौरान वह यह कहते हुए सुनी गई कि 'तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है'. महिला ने दावा किया कि पर्यटक ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा देते हैं. महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पैसों से शराब पी रही है और पर्यटकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है.1
- हरिद्वार जहां सड़क दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। बताया जा रहा है कि गुस्साए व्यक्तियों ने न सिर्फ राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि सड़क पर जाम लगाकर यातायात भी बाधित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 50 से 60 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 👉 पुलिस का साफ कहना है कि "कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है" हरिद्वार पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उपद्रव करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ✔️ साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी समस्या या शिकायत को कानूनी तरीके से पुलिस के सामने रखें, न कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करें।1
- 20 मई से नई टिहरी मे होगा भव्य रामलीला का मंचन, 19 अप्रैल को हनुमान ध्वज की होगी स्थापना1
- The Aman Times 📰 🚨 ऑपरेशन प्रहार का असर देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त समेत 2 ईनामी आरोपियों को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। 👮♂️ दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये लगातार राज्यों में ठिकाने बदलकर फरारी काट रहे थे। 👉 इससे पहले इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 📍 पुलिस ने सर्विलांस और लगातार दबिश के बाद आरोपियों को पुरूलिया (पश्चिम बंगाल) के एक रिसॉर्ट से पकड़ा। ⚖️ अब दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।1
- रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया।1
- चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए घाट एवं घाट के आस पास के क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गई लगभग 100 से अधिक झोपड़ियों एवं खोखो को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, फुटपाथ ,पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की। टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी,रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी नवीन चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल समेत संबंधित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।1