हरनावदाशाहजी में चौरसिया समाज एकजुट, कुलदेवी पूजन के साथ समाज उत्थान के संकल्प हरनावदाशाहजी में चौरसिया समाज एकजुट, कुलदेवी पूजन के साथ समाज उत्थान के संकल्प छीपाबड़ौद / बारां *ऋषि पंचमी पर नानादेई मातेश्वरी मंदिर में उमड़ा समाज, महिलाओं ने सजाई पूजा की थालियां; शिक्षा, एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर* *हरनावदाशाहजी।* कस्बे में मंगलवार को ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर चौरसिया समाज की ओर से मनोहरथाना मार्ग स्थित नाना देई मातेश्वरी मंदिर परिसर में सामूहिक कुलदेवी पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में समाजबंधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। समाजजनों ने प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ कुलदेवी नाना देई मातेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पूजा की थालियां सजाकर कुलदेवी की आराधना की। इसके बाद सामूहिक आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ऋषि पंचमी पर्व की परंपरा के तहत महिलाओं ने विशेष रूप से सावे की खीर-पूड़ी तैयार की। सामूहिक रूप से बनाए गए इस पारंपरिक भोज का समाजजनों ने एक साथ बैठकर आनंद लिया। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। *शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर* कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान को लेकर भी चर्चा हुई। समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि ऋषि पंचमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक जड़ों से जुड़े रहने का अवसर भी है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने, आपसी एकता मजबूत करने तथा संगठन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। समाजबंधुओं ने समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा तथा संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी वर्षों में ऋषि पंचमी का आयोजन और भी व्यापक स्तर पर करने की बात कही गई। *युवाओं ने संभाली व्यवस्था* कार्यक्रम में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पर्व मनाकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रेमचंद चौरसिया, गोपाल चौरसिया, श्यामसुंदर चौरसिया, मूलचंद चौरसिया, हंसराज चौरसिया, ओमप्रकाश चौरसिया, सुरेश चौरसिया पान वाले, रमेशचंद्र चौरसिया चाय वाले, भरत चौरसिया, सौरभ चौरसिया सहित समाज के अन्य गणमान्यजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

- पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन छीपाबड़ौद / बारां पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए। प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_ अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।4
- झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।1
- दिव्यांग चालक से अभद्रता, टोल छूट को लेकर विवाद । लडानिया टोल पर पहचान पत्र दिखाने के बाद भी छूट से इनकार, वायरल वीडियो सामने आया बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे स्थित लडानिया टोल प्लाजा पर दिव्यांग पहचान पत्र को लेकर चालक और टोलकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। चालक पहचान पत्र दिखाकर टोल छूट की मांग करता नजर आ रहा है। आरोप है कि टोलकर्मियों ने छूट देने से इनकार करते हुए चालक से अभद्रता की।1
- आंदोलन से नहीं तो अब गोली से होगी शराब बंद? शिवपुरी जिले मे जगह जगह शिवपुरी में शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा, कई गांवों में सड़क पर उतरी महिलाएं शिवपुरी। जिले में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों में महिलाएं शराब दुकानों और कथित अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं। कहीं शराब की पेटियां सड़क पर रखकर तोड़ी गईं तो कहीं बोतलें फोड़कर विरोध जताया गया। अमोल, मनपुरा, थरखेड़ा और अन्य इलाकों में हुए प्रदर्शनों के बाद अब मामला प्रशासन और पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। लाठी लेकर दुकान तक पहुंचीं महिलाएं भौंती क्षेत्र के मनपुरा में महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में पैदल मार्च निकाला और हाथों में लाठियां तथा शराब की बोतलें लेकर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने थाने के सामने बोतलें फोड़कर अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में शराब आसानी से उपलब्ध होने से परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है। अमोल में पुलिस-आबकारी टीम से भिड़ंत अमोल गांव में शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच विवाद की स्थिति बन गई। रिपोर्टों के मुताबिक स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिस और आबकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व शामिल हो गए थे और कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। थरखेड़ा में शराब की पेटियां सड़क पर अमोला थाना क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में भी महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं ने दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर रखीं और लाठियों से उन्हें तोड़ दिया। महिलाओं की मांग है कि शराब दुकान को गांव से हटाया जाए। कई जगहों पर सामने आया विरोध सिरसौद क्षेत्र में भी महिलाओं द्वारा शराब दुकान के विरोध में दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालने और विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई। लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों से संकेत मिल रहा है कि शराब बिक्री को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का असंतोष लगातार बढ़ रहा है। पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती विरोध अब केवल ज्ञापन और शांतिपूर्ण प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ स्थानों पर शराब की बोतलें तोड़ने, दुकानों में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम से टकराव की घटनाएं सामने आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। सबसे बड़ा सवाल: महिलाओं का कहना है कि जब बार-बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगती, तो आखिर प्रशासन कब ठोस कार्रवाई करेगा? वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। नोट: “आंदोलन से नहीं तो अब गोली से होगी शराब बंद” पंक्ति को खबर में प्रश्न/आक्रोश के संकेतक शीर्षक के रूप में रखा गया है। उपलब्ध स्रोतों में महिलाओं द्वारा गोली चलाने या गोली से शराब बंद कराने की कोई पुष्ट घटना नहीं मिली है।1
- नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया झालावाड़। नगरीय निकाय चुनाव में जिले के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा। दो निर्दलीय और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। जिले के अन्य निकायों में खानपुर में कांग्रेस 18, भाजपा 7; पिड़ावा में कांग्रेस 8, भाजपा 6, आप 5 और निर्दलीय 1; झालरापाटन में भाजपा 22, कांग्रेस 8 और आप 5; भवानीमंडी में कांग्रेस 26, भाजपा 13 और निर्दलीय 1; मनोहरथाना में भाजपा 11, कांग्रेस 6 और निर्दलीय 3; अकलेरा में भाजपा 25, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 2 तथा डग में कांग्रेस 14 और भाजपा 6 सीटों पर विजयी रही। परिणामों ने जिले की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं। खासकर झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा की हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इधर जीत के बाद कार्यकताओं ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा करवाया।2
- वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा, 29 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को 13 सीटों पर करना पड़ा संतोष झालावाड़। नगरीय निकाय चुनाव में जिले के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा। दो निर्दलीय और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। जिले के अन्य निकायों में खानपुर में कांग्रेस 18, भाजपा 7; पिड़ावा में कांग्रेस 8, भाजपा 6, आप 5 और निर्दलीय 1; झालरापाटन में भाजपा 22, कांग्रेस 8 और आप 5; भवानीमंडी में कांग्रेस 26, भाजपा 13 और निर्दलीय 1; मनोहरथाना में भाजपा 11, कांग्रेस 6 और निर्दलीय 3; अकलेरा में भाजपा 25, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 2 तथा डग में कांग्रेस 14 और भाजपा 6 सीटों पर विजयी रही। परिणामों ने जिले की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं। खासकर झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा की हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इधर जीत के बाद कार्यकताओं ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा करवाया।4
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना में हिन्दी दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन हिन्दी दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन छीपाबड़ौद / बारां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना में सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी हिन्दी व्याख्याता *योगेश कुमार चौधरी* ने बताया कि विद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए सुंदर लेखन, कक्षा 6 से 8 के लिए श्रुतिलेखन, कक्षा 9 एवं 10 के लिए निबंध तथा कक्षा 11 एवं 12 के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल संसद के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंत्री *तमन्ना नागर* ने बताया कि — - *सुंदर लेखन में* - आदित्य प्रथम, हरीश कुमावत द्वितीय, शुभम नोनरिया तृतीय - *श्रुतिलेखन में* - खुशी नागर प्रथम, हरीश कुमार द्वितीय, राधिका तृतीय - *निबंध में* - मुस्कान कुमावत प्रथम, संगीता द्वितीय, वर्षा तृतीय - *वाद-विवाद में* - अंतिमा कुमावत प्रथम, सलोचना द्वितीय, अंजली तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में व्याख्याता *महावीर प्रसाद नागर, सत्यनारायण गालव*, वरिष्ठ अध्यापक *कमल सिंह मीणा* और पंचायत शिक्षक *फूलचंद नागर* शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य *भीमराज मीणा*, बाल संसद के प्रधानमंत्री *नीतीश कुमार*, उप प्रधानमंत्री *मुस्कान कुमावत* एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन भी किया गया एवं गणेश चतुर्थी भी मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक तेजराज कुमावत, अध्यापक सोहनलाल चक्रधारी, परमानंद कुशवाह, संजीदा आरा, शारीरिक शिक्षक ललित कुमार कुमावत, पंचायत शिक्षक कैलाश चंद्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परमानंद नागर, अतिथि शिक्षक धनराज सेन, कम्प्यूटर शिक्षक तेजराज नागर, बाल संसद की टीम एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।3
- खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने से गाय नाले में करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि मदद से बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।4