अनुविभागीय अधिकारी सचिन जैन ने किया जिले के मोहगाँव क्षेत्र का दौरा , आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवगांव, रयगांव एवं मुनू का किया निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी श्री सचिन जैन द्वारा गुरुवार को दोपहर 3 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवगांव, रयगांव एवं मुनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर श्री जैन ने टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, एनीमिया रोकथाम अभियान के अंतर्गत आयु वर्ग अनुसार पिंक टैबलेट (0-10 वर्ष), ब्लू टैबलेट (10-19 वर्ष) एवं रेड टैबलेट (19-49 वर्ष) के वितरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संस्थागत प्रसव, एएनसी (एंटी नेटल केयर) एवं पीएनसी सेवाओं के क्रियान्वयन का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन एवं उससे जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा लाभार्थियों तक सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- मंडला जिले के सरही वन परिक्षेत्र में एक नर बाघ शावक मृत अवस्था में पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय वन अमले को गश्त के दौरान यह शव मिला, जिसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बाघ मौत का मामला है। फिलहाल बाघ शावक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन वन विभाग हर एंगल से जांच कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही बाघों की मौत ने संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होती है।1
- मंडला जिले के जिला अधिवक्ता संघ के सभा कक्ष में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जबलपुर स्थित Golden Heart Hospital की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। शिविर में मध्य भारत के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ Dr Pushp Raj Patel के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे और उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क परामर्श शिविर की व्यापक सराहना की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शिविर में लगभग 50 से अधिक अधिवक्ताओं का हृदय संबंधी परीक्षण किया गया, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने अधिवक्ताओं को हृदय रोगों से बचाव, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है, जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।1
- Post by Bbmm time news1
- Post by Rishi Rajak1
- raghav chadda ka purana our nay mix statement nice very nice suniye our vdo dekhiye aap party k ansad ji ko2
- गीत - साथ जियेंगे साथ मरेंगे..1
- पैरों से लिखकर परीक्षा पास करने वाली द्रौपदी धुर्वे बनीं प्रेरणा, जिला योजना भवन में केबिनेट मंत्री ने किया सम्मान मंडला. कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दिव्यांग छात्रा द्रौपदी धुर्वे ने अपनी मेहनत और जज्बे से सभी को प्रेरित किया है। पैरों से लिखकर परीक्षा पास करने वाली द्रौपदी की उपलब्धि की सराहना करते हुए मंत्री संपतिया उइके ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। विगत दिवस जिला योजना भवन में सम्मान किया गया। केबिनेट मंत्री ने कहा कि द्रौपदी की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मंत्री ने छात्रा के अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by Govardhan kushwaha1
- किसान कल्याण में किसानों के किसान सम्मन निधि का पता नहीं1