logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली Uttam Nagar में 2000 करोड़ों का Cyber Fraud! आधी रात Rajasthan Police का छापा, 80 बच्चे गिरप्तार

21 hrs ago
user_THE LIVE Munger
THE LIVE Munger
तारापुर, मुंगेर, बिहार•
21 hrs ago

दिल्ली Uttam Nagar में 2000 करोड़ों का Cyber Fraud! आधी रात Rajasthan Police का छापा, 80 बच्चे गिरप्तार

More news from बिहार and nearby areas
  • दिल्ली Uttam Nagar में 2000 करोड़ों का Cyber Fraud! आधी रात Rajasthan Police का छापा, 80 बच्चे गिरप्तार
    1
    दिल्ली Uttam Nagar में 2000 करोड़ों का Cyber Fraud! आधी रात Rajasthan Police का छापा, 80 बच्चे गिरप्तार
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • तारापुर अस्पताल-कब्रिस्तान मार्ग पर जलजमाव, मरीजों की बढ़ी परेशानी तारापुर। तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल एवं लीलबड़िया कब्रिस्तान जाने वाली सड़क पर सोमवार को भारी जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से मरीजों, परिजनों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मरीजों को दूषित पानी के बीच से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में हर वर्ष यहां जलजमाव की समस्या होती है। ग्रामीण मो. अरशद खान, मो. साहनवाज, मो. सरबर, मो. नसीम अख्तर और मो. अफरोज आलम उर्फ टुन्ना ने बताया कि जलजमाव के कारण कब्रिस्तान और मजार जाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाले का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्थल का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तारापुर अस्पताल-कब्रिस्तान मार्ग पर जलजमाव, मरीजों की बढ़ी परेशानी
तारापुर। तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल एवं लीलबड़िया कब्रिस्तान जाने वाली सड़क पर सोमवार को भारी जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से मरीजों, परिजनों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मरीजों को दूषित पानी के बीच से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में हर वर्ष यहां जलजमाव की समस्या होती है।
ग्रामीण मो. अरशद खान, मो. साहनवाज, मो. सरबर, मो. नसीम अख्तर और मो. अफरोज आलम उर्फ टुन्ना ने बताया कि जलजमाव के कारण कब्रिस्तान और मजार जाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाले का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्थल का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • “धंधा बंद करो, नहीं तो भट्ठी तोड़ देंगे!” 🔥 महिलाओं ने शराब और गांजा के खिलाफ खोला मोर्चा, गंगटा की सड़कों पर निकला जागरूकता अभियान। 🚫🍺 “धंधा बंद करो, नहीं तो भट्ठी तोड़ देंगे!” 🔥 महिलाओं ने शराब और गांजा के खिलाफ खोला मोर्चा, गंगटा की सड़कों पर निकला जागरूकता अभियान। 🚫🍺 #Gangat #BiharNews #LiquorBan #ProhibitionInBihar #DrugFreeBihar #WomenPower #Kharagpur #BreakingNews
    1
    “धंधा बंद करो, नहीं तो भट्ठी तोड़ देंगे!” 🔥
महिलाओं ने शराब और गांजा के खिलाफ खोला मोर्चा, गंगटा की सड़कों पर निकला जागरूकता अभियान। 🚫🍺
“धंधा बंद करो, नहीं तो भट्ठी तोड़ देंगे!” 🔥
महिलाओं ने शराब और गांजा के खिलाफ खोला मोर्चा, गंगटा की सड़कों पर निकला जागरूकता अभियान। 🚫🍺
#Gangat #BiharNews #LiquorBan #ProhibitionInBihar #DrugFreeBihar #WomenPower  #Kharagpur #BreakingNews
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • सिलहन खजूरिया पंचायत में लगा ‘सहयोग शिविर–2026’, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश भागलपुर। सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सिलहन खजूरिया पंचायत में जिला प्रशासन, भागलपुर की ओर से ‘सहयोग शिविर–2026’ का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंचाना रहा। शिविर में लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। ‘सहयोग शिविर–2026’ प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनसेवा ही संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार तक विकास योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। इस पहल से सिलहन खजूरिया पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की दिशा में प्रशासन से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
    1
    सिलहन खजूरिया पंचायत में लगा ‘सहयोग शिविर–2026’, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
भागलपुर। सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सिलहन खजूरिया पंचायत में जिला प्रशासन, भागलपुर की ओर से ‘सहयोग शिविर–2026’ का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंचाना रहा।
शिविर में लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
‘सहयोग शिविर–2026’ प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनसेवा ही संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार तक विकास योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
इस पहल से सिलहन खजूरिया पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की दिशा में प्रशासन से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    1
    नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए।
इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी।
शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार
मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार
मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत नवगछिया के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर मंगलवार सुबह गंगा का कटाव और भयावह हो गया। तेज धारा और लगातार हो रहे कटाव की चपेट में करीब सौ वर्ष पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी आ गया। देखते ही देखते मंदिर का बड़ा हिस्सा गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के गंगा में समाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध पर लगातार कटाव हो रहा था और समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति गंभीर होती चली गई। राघोपुर जमींदारी तटबंध का यह इलाका पहले से ही गंगा के तेज कटाव की चपेट में है। मंदिर के बह जाने के बाद अब ग्रामीणों को आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों और तटबंध की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से कटावरोधी कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन गंगा की तेज धारा के सामने चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है।
    1
    गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत
नवगछिया के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर मंगलवार सुबह गंगा का कटाव और भयावह हो गया। तेज धारा और लगातार हो रहे कटाव की चपेट में करीब सौ वर्ष पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी आ गया। देखते ही देखते मंदिर का बड़ा हिस्सा गंगा की तेज धार में समा गया।
मंदिर के गंगा में समाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध पर लगातार कटाव हो रहा था और समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति गंभीर होती चली गई।
राघोपुर जमींदारी तटबंध का यह इलाका पहले से ही गंगा के तेज कटाव की चपेट में है। मंदिर के बह जाने के बाद अब ग्रामीणों को आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों और तटबंध की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से कटावरोधी कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन गंगा की तेज धारा के सामने चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल, गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल,
    1
    गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख
महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल,
गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख
महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल,
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.