गणपति भक्ति में डूबा जसवंतनगर, मोहन की मढ़ैया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, आकर्षक पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव व थानाध्यक्ष कमल भाटी ने की पूजा-अर्चना जसवंतनगर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर क्षेत्र पूरी तरह गणपति की भक्ति में डूबा नजर आया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और सजावटी सामग्री से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुबह से ही गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार रात नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल मोहन की मढ़ैया स्थित रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। यहां भव्य पंडाल में भगवान श्री गणेश की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। विधि-विधान और धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद भव्य आरती हुई। आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि और थानाध्यक्ष गणेश महोत्सव के इस धार्मिक आयोजन में विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। थाना अध्यक्ष कमल भाटी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सभासद सनी सक्सेना के प्रतिनिधि पति हेमू सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त मौजूद रहे। जैसे-जैसे आरती आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ और भगवान श्री गणेश के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। अतिथियों का किया गया सम्मान कार्यक्रम के दौरान आयोजन से जुड़े विनोद कुमार पेंटर, रोहित जोशी आदि ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। अतिथियों ने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होने की बात कही। गणेश उत्सव को लेकर नगर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। देर रात तक पंडालों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन होने से वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न पंडालों में पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फोटो कैप्शन: मोहन की मढ़ैया स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती करते विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, थानाध्यक्ष कमल भाटी व अन्य अतिथि।

- जसवंतनगर में मुथूट पप्पाचन फिनकॉर्प की नई शाखा का शुभारंभ रेल मंडी में खुली शाखा, गोल्ड लोन समेत विभिन्न वित्तीय सेवाएं मिलेंगी जसवंतनगर। नगर के रेल मंडी क्षेत्र में राम-सीता मंदिर के सामने गुरुवार को मुथूट पप्पाचन फिनकॉर्प की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। शाखा के उद्घाटन अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। नई शाखा खुलने से जसवंतनगर नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी वित्तीय सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं सीएसएसआई (चौधरी शिव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), जसवंतनगर के प्रबंध निदेशक अनुज मोदी यादव रहे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई शाखा शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी वित्तीय संस्था की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं आसानी से मिलती हैं। कंपनी की ओर से बताया गया कि नई शाखा में ग्राहकों को गोल्ड लोन समेत विभिन्न वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार वित्तीय सुविधा लेने के लिए दूर स्थित शाखाओं का रुख नहीं करना पड़ेगा। शाखा पर ग्राहकों को आवश्यक प्रक्रिया, दस्तावेज और उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार, एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार और रीजनल मैनेजर नीतिश शर्मा समेत कंपनी के कर्मचारी, स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कंपनी अधिकारियों ने अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। इस दौरान नई शाखा की कार्यप्रणाली और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की गई। शाखा प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों को सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। स्थानीय स्तर पर शाखा शुरू होने से व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य जरूरतमंद ग्राहकों को गोल्ड लोन संबंधी सेवाओं के लिए सुविधा मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम के अंत में कंपनी पदाधिकारियों ने शुभारंभ समारोह में पहुंचे अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। नई शाखा के शुरू होने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।2
- mujhe ensaf🙏 dilao please es video ko jyada se jyada sapoot karo *🚨 बकरी नहीं बिकी, फिर भी ₹50 शुल्क! नहीं देने पर बकरी बांधने का आरोप, जसवंतनगर बाजार में घमासान—VIDEO वायरल* ➡️ मैनपुरी के महालरपुर निवासी सीटू सिंह बुधवार को बकरी बेचने जसवंतनगर के बकरी बाजार पहुंचे थे। ➡️ सीटू सिंह का आरोप है कि बकरी नहीं बिकने के बावजूद बाजारकर्मियों ने ₹50 शुल्क मांगा। शुल्क देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया। ➡️ आरोप है कि शुल्क न देने पर मेले के कर्मचारियों ने बकरी को वहीं जबरन बांध लिया। ➡️ सीटू सिंह के अनुसार, उन्होंने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो बाजार संचालक/कर्मचारियों ने मोबाइल छीनने और तोड़ने का प्रयास किया। ➡️ पशुपालक ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। *➡️ आखिर बकरी न बिकने पर शुल्क किस नियम के तहत मांगा गया? *सीटू का आरोप है मेला कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार साथ चांटा मारने की धमकी दी*1
- इटावा राधा अष्टमी के अवसर पर नुमाइश पंडाल में होगा भव्य कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में 19 सितंबर को सजेगा भव्य “श्री राधाष्टमी महामहोत्सव” श्री गौर निताई परिवार करेगा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, हरिनाम संकीर्तन, श्री राधा रानी का महाभिषेक और छप्पन भोग रहेगा मुख्य आकर्षण इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार (ब्रह्म मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय) के तत्वावधान में तथा प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रचारक पं. मनुपुत्र दास जी के पावन सानिध्य में आगामी 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को इटावा के प्रसिद्ध नुमाइश पंडाल में भव्य एवं अलौकिक “श्री राधाष्टमी महामहोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि यह महामहोत्सव समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं राधा-कृष्ण भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक छटा का अनूठा संगम होगा। महामहोत्सव के प्रमुख आकर्षण एवं कार्यक्रम 1. हरिनाम संकीर्तन एवं शुभारंभ — शाम 4:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य एवं दिव्य हरिनाम संकीर्तन से होगा, जिसमें प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा श्री राधा-कृष्ण के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। 2. श्री जी का महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि के बीच राधा रानी जी का अलौकिक एवं भव्य महाभिषेक संपन्न होगा। 3. सांस्कृतिक कार्यक्रम इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति एवं राधा-कृष्ण लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 4. छप्पन भोग दर्शन श्री राधा रानी जी को समर्पित 56 प्रकार के दिव्य व्यंजनों (छप्पन भोग) का भव्य दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। 5. बधाई वितरण श्री राधा जी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के बीच बधाई एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 6. महाप्रसाद (रात्रि 8:00 बजे से) रात्रि 8:00 बजे से समस्त पधारे हुए भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति का संदेश सनातन धर्म प्रचारक पं. मनुपुत्र दास जी एवं श्री श्री गौर निताई परिवार (आयोजक समिति) ने इटावा एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन श्री राधाष्टमी महामहोत्सव में पधारकर श्री राधा रानी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागी बनें। प्रसारक / निवेदक श्री श्री गौर निताई परिवार (आयोजक समिति) इटावा, उत्तर प्रदेश शिवा ठाकुर की खबर Viralvibenews31 — सच्चाई के साथ हर खबर पर नजर1
- आज विश्वकर्मा जयंती पर दिनभर गर्मी का माहौल राज शाम के समय बरसात का मौसम हुआ सुहाना आज दिन भर गर्मी होने पर शाम को मौसम सुहाना हुआ और काफी तेज बारिश और आधी आई जिसे जान आने की कोई नुकसान नहीं हुआ है1
- भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन इटावा। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने दर्जनों किसानों के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन पर बैठकर विभिन्न पांच सूत्री समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर एवं उससे जुड़े माइनरों और राजवाहों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने तथा नहरों की स्थिति में सुधार कराने की मांग की गई है। अन्नदाता किसान यूनियन ने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही और किसानों को हो रही परेशानियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में नहर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। साथ ही किसानों व किसान नेताओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। किसान यूनियन ने मांग की कि नहरों और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। और आमरण अनशन की किया जाएगा अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव1
- मलपुरा में नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि ⚠️🚨 धनौली श्मशान घाट के पास नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की 🔴⚡ मलपुरा में युवक की मौत से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मृत्यु 🚨⚠️ नाले में मिला युवक का शव, सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक तथ्यों की पुलिस कर रही जांच 🔥🔴 धनौली में नाले से युवक का शव बरामद, सदर थाने में दर्ज मुकदमे 🚨🔴 मलपुरा में नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि ⚠️🚨 धनौली श्मशान घाट के पास नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की 🔴⚡ मलपुरा में युवक की मौत से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मृत्यु 🚨⚠️ नाले में मिला युवक का शव, सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक तथ्यों की पुलिस कर रही जांच 🔥🔴 धनौली में नाले से युवक का शव बरामद, सदर थाने में दर्ज मुकदमे से जुड़ा था मामला ⚠️🚨 शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मौत की वजह बताई डूबना 🔴🚨 मलपुरा पुलिस की कार्रवाई, नाले से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम को भेजा ⚡⚠️ युवक की मौत पर उठे सवाल, पुलिस बोली—भ्रामक तथ्यों की गहनता से जांच जारी 🚨🔴 धनौली के नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार ⚠️🔥 सोशल मीडिया पर वायरल दावों से पुलिस सतर्क, युवक की मौत की जांच जारी 🔴🚨 मलपुरा में नाले में मिला शव, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य; डूबने से मौत की पुष्टि ⚡🔴 युवक की मौत का मामला उलझा, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की 🚨⚠️ सदर में मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे बाद युवक का शव नाले में मिला, जांच तेज 🔥🔴 धनौली में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कहा—तथ्यात्मक जानकारी ही साझा करें 🚨⚡ नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने की पुष्टि; वायरल दावों की जांच जारी1
- ट्रेन की चपेट में आने से कई बकरियों की मौत, बाल-बाल बचीं महिलाएं ट्रेन की चपेट में आने से कई बकरियों की मौत, बाल-बाल बचीं महिलाएं कुंडा/प्रतापगढ़। प्रयागराज–लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रही कई बकरियां ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान आसपास मौजूद महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।1
- गणपति भक्ति में डूबा जसवंतनगर, मोहन की मढ़ैया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, आकर्षक पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव व थानाध्यक्ष कमल भाटी ने की पूजा-अर्चना जसवंतनगर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर क्षेत्र पूरी तरह गणपति की भक्ति में डूबा नजर आया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और सजावटी सामग्री से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुबह से ही गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार रात नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल मोहन की मढ़ैया स्थित रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। यहां भव्य पंडाल में भगवान श्री गणेश की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। विधि-विधान और धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद भव्य आरती हुई। आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि और थानाध्यक्ष गणेश महोत्सव के इस धार्मिक आयोजन में विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। थाना अध्यक्ष कमल भाटी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सभासद सनी सक्सेना के प्रतिनिधि पति हेमू सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त मौजूद रहे। जैसे-जैसे आरती आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ और भगवान श्री गणेश के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। अतिथियों का किया गया सम्मान कार्यक्रम के दौरान आयोजन से जुड़े विनोद कुमार पेंटर, रोहित जोशी आदि ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। अतिथियों ने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होने की बात कही। गणेश उत्सव को लेकर नगर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। देर रात तक पंडालों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन होने से वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न पंडालों में पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फोटो कैप्शन: मोहन की मढ़ैया स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती करते विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, थानाध्यक्ष कमल भाटी व अन्य अतिथि।1