गन्ना कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान की दिलाई गई शपथ। गन्ना कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा मुक्ति अभियान की दिलाई गई शपथ पीलीभीत । गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद कुमार दीक्षित जी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया है कि वह स्वयं से दूर रहें तथा अपने परिवार मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की जागरूकता से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। शाहिद खान द्वारा छात्र, छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आवाहन किया है। तहमीना शम्सी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार शिक्षा भविष्य और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे अपने जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाए तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मृदुला शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने बल्कि अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आवाहन। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा जन जागरूकता फैलाकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। इस कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह, डॉ. रजिया शकील, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. जय नारायण, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अनिका दीक्षित, डॉ. सौरभ सक्सेना व कॉलेज का समस्त स्टाफ व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

- बीसलपुर पहुंचे महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार, को-ऑपरेटिव बैंक का होगा उद्घाटन।1
- *जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर गंभीर आरोप*4
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- PM मोदी ने गाली देने वालों बच्चों को माफ़ किया !!......1
- संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, मचा कोहराम सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र कपिल वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे वह गांव के पास पातीराम 'मास्टर साहब' के खेत की ओर पहुंचा, जहां उसे कपिल का शव दिखाई दिया। संजीव ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक कपिल पढ़ाई में होनहार था। उसने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सत्र में अध्ययनरत था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि भाई संजीव खेती-किसानी संभालता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मोबाइल फोन और कीटनाशक की शीशी मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में पेड़ पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1