Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भारी भूस्खलन के चलते क्षेत्र में यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।
Mukesh Rportar
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भारी भूस्खलन के चलते क्षेत्र में यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नजीबाबाद में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) नजीबाबाद को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन और ज्ञापन मुख्य रूप से ज़ोहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले और जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में दिया है।1
- बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र स्थित फिना गांव के जंगल में हो रहे अवैध खनन के विरोध में तमाम शिव सैनिकों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। शिवाला कलां क्षेत्र में पिछले काफी समय से अवैध खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगों और संगठन द्वारा प्रशासन से इसकी कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में खनन माफिया पूरी तरह बेखौफ हैं और जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। शासन-प्रशासन की इस अनदेखी से नाराज होकर शिव सैनिकों ने मोर्चा खोला है। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने से यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिरकार शिवाला कलां क्षेत्र में चल रहे इस अवैध खनन के काले कारोबार पर प्रशासन कब चाबुक चलाएगा।1
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी ने युवाओं के साथ मिलकर जोरदार हल्ला बोल और धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में युवाओं का धन्यवाद जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी शामिल हुए। उनके साथ सांसद डिंपल यादव जी, इकरा हसन जी, हरेंद्र मलिक जी, अयोध्या प्रसाद जी, देवेश शाक्य जी, प्रिया सरोज जी, श्रीमती रुचि वीरा जी, जियाउररहमान जी तथा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जी भी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।1
- बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र अंतर्गत इस्लाम नगर मोहल्ले में नए स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, शाश्वत वर्मा, डॉक्टर प्रमोद देशवाल और सीएचसी स्योहारा अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को उनके घर के निकट ही योग्य चिकित्सकों से समुचित जांच और दवाएं निःशुल्क मिलना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने इसे सरकार की बहुत ही सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि युवा और जोशीले डॉक्टरों की टीम मिलने से जनता को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।1
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भारी भूस्खलन के चलते क्षेत्र में यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।1