रनापुर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री योगी, डीएम शशांक त्रिपाठी और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा से न्याय की उम्मीद , विधायक दिनेश रावत को सौंपा मांग पत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र नगर पंचायत हैदरगढ़ से सटी रनापुर ग्राम पंचायत में जय संतरी माता भक्तिन स्थल पर बारात घर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अपनी मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान जतिन चौधरी के नेतृत्व में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत को मांग पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा से न्याय की उम्मीद जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गरीब, आश्रित और दलित परिवारों की बेटियों की शादी और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। इसलिए जय संतरी माता भक्तिन स्थल पर बारात घर बनाए जाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन को गांव के किसी अन्य स्थान पर बनाने की मांग भी उठाई है। बताया जाता है कि आज मंगलवार को हैदरगढ़ तहसीलदार कविता ठाकुर, नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी, लेखपाल प्रशांत अवस्थी, राजस्व निरीक्षक और पुलिस टीम अन्नपूर्णा भवन के लिए जमीन चिन्हित करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और कहा कि जिस स्थल पर जमीन चिन्हित की जा रही है, वहां पहले से शिवलिंग स्थापित था, जिसे कुछ अराजक तत्वों ने रात के अंधेरे में हटा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि इसी स्थल पर जय संतरी माता भक्तिन स्थल के पास बारात घर का निर्माण कराया जाए, जिससे गांव के गरीब और दलित परिवारों को विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सके। इस मामले को लेकर विधायक दिनेश रावत ने अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा उनकी मांग पर न्यायपूर्ण निर्णय लेंगे। मांग पत्र देने वालों में बाबा शक्ति दास, मेवालाल, अयोध्या प्रसाद, मिश्रीलाल, रमन, शुभम, बजरंग, पच्चू लाल, संतलाल, रजकला, सुनीता, राधा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
रनापुर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री योगी, डीएम शशांक त्रिपाठी और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा से न्याय की उम्मीद , विधायक दिनेश रावत को सौंपा मांग पत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र नगर पंचायत हैदरगढ़ से सटी रनापुर ग्राम पंचायत में जय संतरी माता भक्तिन स्थल पर बारात घर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अपनी मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान जतिन चौधरी के नेतृत्व में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत को मांग पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा से न्याय की उम्मीद जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गरीब, आश्रित और दलित परिवारों की बेटियों की शादी और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। इसलिए जय संतरी माता भक्तिन स्थल पर बारात घर बनाए जाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन को गांव के किसी अन्य स्थान पर बनाने की मांग भी उठाई है। बताया जाता है कि आज मंगलवार को हैदरगढ़ तहसीलदार कविता ठाकुर, नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी, लेखपाल प्रशांत
अवस्थी, राजस्व निरीक्षक और पुलिस टीम अन्नपूर्णा भवन के लिए जमीन चिन्हित करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और कहा कि जिस स्थल पर जमीन चिन्हित की जा रही है, वहां पहले से शिवलिंग स्थापित था, जिसे कुछ अराजक तत्वों ने रात के अंधेरे में हटा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि इसी स्थल पर जय संतरी माता भक्तिन स्थल के पास बारात घर का निर्माण कराया जाए, जिससे गांव के गरीब और दलित परिवारों को विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सके। इस मामले को लेकर विधायक दिनेश रावत ने अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा उनकी मांग पर न्यायपूर्ण निर्णय लेंगे। मांग पत्र देने वालों में बाबा शक्ति दास, मेवालाल, अयोध्या प्रसाद, मिश्रीलाल, रमन, शुभम, बजरंग, पच्चू लाल, संतलाल, रजकला, सुनीता, राधा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
- बाराबंकी: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी टेरा दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष कुमार कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- लखनऊ के बेहसा नशे में धुत कलयुगी बेटे का खूनी खेल, पिता पर बांके से किया जानलेवा हमला लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक बेटे ने ही अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए यहाँ नशे के आदी नीरज रावत नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पिता संतराम पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया आरोपी नीरज रावत नशे का लती है, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। लहूलुहान पिता हमले के बाद पिता को गंभीर हालत में लोग बंधु अस्पताल भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू ड्रामा सेंटर रेफर किया गया जहाँ वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सूचना मिलते ही सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुँची। फरार आरोपी नीरज की तलाश जारी 1
- बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।2
- देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र2
- लखनऊ में गैस खत्म होने की अफवाह पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण। गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। गैस सप्लाई कंपनियों का सर्वर डाउन, वितरण में हो रही देरी। सर्वर समस्या के कारण लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही गैस। गैस खत्म होने की खबर पूरी तरह से झूठी- एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम। एडीएम सप्लाई ने कहा- गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं। सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लिए चल रहा काम।2
- लखनऊ खिन्नी चौराहे के पास बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी। मामला तालकटोरा थाना क्षेत्र का। चोरी की घटना CCTV में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लोगों का आरोप—पुलिस गश्त न होने से चोर सक्रिय। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।2
- ये घटना होली वाले दिन हुई थी..आरोप है कि पुलिस युवती की FIR दर्ज नहीं कर रही है..!1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1