logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजयगढ़-पन्ना स्टेट हाईवे बदहाल सड़क पर गड्ढों का जाल हादसे का बढ़ा खतरा। अजयगढ़ से पन्ना को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। विश्रामगंज के आगे बांध निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद होने के बाद बनाए गए परिवर्तित मार्ग की स्थिति भी अब जर्जर हो चुकी है। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

2 hrs ago
user_Raj singh
Raj singh
Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

अजयगढ़-पन्ना स्टेट हाईवे बदहाल सड़क पर गड्ढों का जाल हादसे का बढ़ा खतरा। अजयगढ़ से पन्ना को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। विश्रामगंज के आगे बांध निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद होने के बाद बनाए गए परिवर्तित मार्ग की स्थिति भी अब जर्जर हो चुकी है। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पन्ना की एक 19 वर्षीय छात्रा को इंस्टाग्राम पर कंटेंट राइटिंग की नौकरी और घर बैठे कमाई का झांसा देकर कथित तौर पर 5.87 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत के बाद पन्ना साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने डिजिटल सुरागों के आधार पर राजस्थान के दौसा में कार्रवाई कर एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से करीब 5.82 लाख रुपये, दो आईफोन और दो अन्य मोबाइल जब्त किए गए हैं। #Panna #PannaNews #CyberCrime #CyberFraud #InstagramFraud
    1
    पन्ना की एक 19 वर्षीय छात्रा को इंस्टाग्राम पर कंटेंट राइटिंग की नौकरी और घर बैठे कमाई का झांसा देकर कथित तौर पर 5.87 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत के बाद पन्ना साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने डिजिटल सुरागों के आधार पर राजस्थान के दौसा में कार्रवाई कर एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से करीब 5.82 लाख रुपये, दो आईफोन और दो अन्य मोबाइल जब्त किए गए हैं।

#Panna #PannaNews #CyberCrime #CyberFraud #InstagramFraud
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावितों को राहत: नगरीय प्रशासन मंत्री ने बांटे चेक, राशन और शैक्षणिक सामग्री सतना। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित 5 परिवारों को ₹1.20 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राशन और कंबल भी बांटे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    बाढ़ प्रभावितों को राहत: नगरीय प्रशासन मंत्री ने बांटे चेक, राशन और शैक्षणिक सामग्री

सतना। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित 5 परिवारों को ₹1.20 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राशन और कंबल भी बांटे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश! आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश!
    1
    आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश!


आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश!
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • 🚨 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | बड़ी खबर नागौद में राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन नागौद। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ब्लॉक/तहसील अध्यक्ष नागौद द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्य सचिव महोदय, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम 8 सितंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, कर्मचारी आयोग का गठन करने, दो संतान की बाध्यता समाप्त करने, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान देने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, स्टाइपेंड समाप्त करने सहित अन्य मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष परितोष कुमार चौबे, ब्लॉक सचिव अजय त्रिपाठी एवं तहसील सचिव के.के. गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में के.के. गौतम (तहसील सचिव, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ), यादबेंद्र सिंह (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सचिन यादव (सचिव/ब्लॉक अध्यक्ष), मान सिंह, रामनारायण मिश्रा, अमित पांडे, अमर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, नीरज प्रजापति, राहुल कुशवाहा, बालगोविंद पटेल, तीरथ सोनी, बैकुण्ठ बागरी, राजमणि सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामबीस्वास कोरी, अन्नू सिंह, पुष्पराज शुक्ला, विश्राम कोरी, रामप्रकाश कुशवाहा, रामदयाल बर्मा, राजेश पांडे, रामनाथ सेन एवं मिजाजी लाल रजक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रावेन्द्र उरमलिया N.D. न्यूज़ चैनल सतना सच • निष्पक्ष • निर्भीक 🚨 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | बड़ी खबर नागौद में राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन नागौद। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ब्लॉक/तहसील अध्यक्ष नागौद द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्य सचिव महोदय, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम 8 सितंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, कर्मचारी आयोग का गठन करने, दो संतान की बाध्यता समाप्त करने, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान देने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, स्टाइपेंड समाप्त करने सहित अन्य मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष परितोष कुमार चौबे, ब्लॉक सचिव अजय त्रिपाठी एवं तहसील सचिव के.के. गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में के.के. गौतम (तहसील सचिव, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ), यादबेंद्र सिंह (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सचिन यादव (सचिव/ब्लॉक अध्यक्ष), मान सिंह, रामनारायण मिश्रा, अमित पांडे, अमर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, नीरज प्रजापति, राहुल कुशवाहा, बालगोविंद पटेल, तीरथ सोनी, बैकुण्ठ बागरी, राजमणि सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामबीस्वास कोरी, अन्नू सिंह, पुष्पराज शुक्ला, विश्राम कोरी, रामप्रकाश कुशवाहा, रामदयाल बर्मा, राजेश पांडे, रामनाथ सेन एवं मिजाजी लाल रजक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रावेन्द्र उरमलिया N.D. न्यूज़ चैनल सतना सच • निष्पक्ष • निर्भीक
    3
    🚨 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | बड़ी खबर
नागौद में राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
नागौद। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ब्लॉक/तहसील अध्यक्ष नागौद द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्य सचिव महोदय, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम 8 सितंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, कर्मचारी आयोग का गठन करने, दो संतान की बाध्यता समाप्त करने, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान देने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, स्टाइपेंड समाप्त करने सहित अन्य मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष परितोष कुमार चौबे, ब्लॉक सचिव अजय त्रिपाठी एवं तहसील सचिव के.के. गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में के.के. गौतम (तहसील सचिव, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ), यादबेंद्र सिंह (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सचिन यादव (सचिव/ब्लॉक अध्यक्ष), मान सिंह, रामनारायण मिश्रा, अमित पांडे, अमर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, नीरज प्रजापति, राहुल कुशवाहा, बालगोविंद पटेल, तीरथ सोनी, बैकुण्ठ बागरी, राजमणि सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामबीस्वास कोरी, अन्नू सिंह, पुष्पराज शुक्ला, विश्राम कोरी, रामप्रकाश कुशवाहा, रामदयाल बर्मा, राजेश पांडे, रामनाथ सेन एवं मिजाजी लाल रजक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रावेन्द्र उरमलिया
N.D. न्यूज़ चैनल सतना
सच • निष्पक्ष • निर्भीक
🚨 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | बड़ी खबर
नागौद में राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
नागौद। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ब्लॉक/तहसील अध्यक्ष नागौद द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्य सचिव महोदय, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम 8 सितंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, कर्मचारी आयोग का गठन करने, दो संतान की बाध्यता समाप्त करने, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान देने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, स्टाइपेंड समाप्त करने सहित अन्य मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष परितोष कुमार चौबे, ब्लॉक सचिव अजय त्रिपाठी एवं तहसील सचिव के.के. गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में के.के. गौतम (तहसील सचिव, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ), यादबेंद्र सिंह (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सचिन यादव (सचिव/ब्लॉक अध्यक्ष), मान सिंह, रामनारायण मिश्रा, अमित पांडे, अमर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, नीरज प्रजापति, राहुल कुशवाहा, बालगोविंद पटेल, तीरथ सोनी, बैकुण्ठ बागरी, राजमणि सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामबीस्वास कोरी, अन्नू सिंह, पुष्पराज शुक्ला, विश्राम कोरी, रामप्रकाश कुशवाहा, रामदयाल बर्मा, राजेश पांडे, रामनाथ सेन एवं मिजाजी लाल रजक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रावेन्द्र उरमलिया
N.D. न्यूज़ चैनल सतना
सच • निष्पक्ष • निर्भीक
    user_Ravendra Uramaliya Media satna
    Ravendra Uramaliya Media satna
    Local News Reporter रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश हेडलाइन — अवैध शराब पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे का 7 दिन का अल्टीमेटम जिला आबकारी अधिकारी को दो टूक—अवैध शराब पर हो कार्रवाई, वरना करेंगे आंदोलन! एंकर — पन्ना जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। जिले में कथित तौर पर चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे ने आबकारी विभाग को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला आबकारी अधिकारी को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। यदि सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर ग्रामीण परिवारों, युवाओं और सामाजिक वातावरण पर पड़ता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आबकारी विभाग से अवैध शराब के ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने और शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। बाइट — मीना राजे, जिला पंचायत अध्यक्ष “सात दिन के अंदर जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।” अब देखना यह होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के इस सात दिन के अल्टीमेटम के बाद आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करता है। फिलहाल, जिला पंचायत अध्यक्ष की चेतावनी के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ गया है। सात दिन की यह समय-सीमा अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। अवैध शराब पर कार्रवाई की मांग… सात दिन का अल्टीमेटम… और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। अब सबकी निगाहें आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा
जिला पन्ना, मध्यप्रदेश

हेडलाइन —

अवैध शराब पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे का 7 दिन का अल्टीमेटम
जिला आबकारी अधिकारी को दो टूक—अवैध शराब पर हो कार्रवाई, वरना करेंगे आंदोलन!
एंकर —
पन्ना जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। जिले में कथित तौर पर चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे ने आबकारी विभाग को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला आबकारी अधिकारी को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। यदि सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
जिले के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि अवैध शराब का कारोबार केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर ग्रामीण परिवारों, युवाओं और सामाजिक वातावरण पर पड़ता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आबकारी विभाग से अवैध शराब के ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने और शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
बाइट — मीना राजे, जिला पंचायत अध्यक्ष
“सात दिन के अंदर जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।”
अब देखना यह होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के इस सात दिन के अल्टीमेटम के बाद आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करता है।
फिलहाल, जिला पंचायत अध्यक्ष की चेतावनी के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ गया है। सात दिन की यह समय-सीमा अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अवैध शराब पर कार्रवाई की मांग… सात दिन का अल्टीमेटम… और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। अब सबकी निगाहें आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    6 hrs ago
  • दो माह में बिखर गई लाखों की आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश दो माह में बिखर गई लाखों की आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश महोबा। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम दमौरा में जिला पंचायत निधि से जून 2026 में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई आरसीसी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह टूटकर बिखर गई। अनुरागी खुड़ा से खेतों की ओर जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत ने जांच कमेटी गठित की है। अपर मुख्य अधिकारी ने जांच के बाद जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने की बात कही है। अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार है।
    3
    दो माह में बिखर गई लाखों की आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
दो माह में बिखर गई लाखों की आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
महोबा। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम दमौरा में जिला पंचायत निधि से जून 2026 में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई आरसीसी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह टूटकर बिखर गई। अनुरागी खुड़ा से खेतों की ओर जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत ने जांच कमेटी गठित की है। अपर मुख्य अधिकारी ने जांच के बाद जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने की बात कही है। अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अजयगढ़-पन्ना स्टेट हाईवे बदहाल सड़क पर गड्ढों का जाल हादसे का बढ़ा खतरा। अजयगढ़ से पन्ना को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। विश्रामगंज के आगे बांध निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद होने के बाद बनाए गए परिवर्तित मार्ग की स्थिति भी अब जर्जर हो चुकी है। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
    1
    अजयगढ़-पन्ना स्टेट हाईवे बदहाल सड़क पर गड्ढों का जाल हादसे का बढ़ा खतरा।
अजयगढ़ से पन्ना को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
विश्रामगंज के आगे बांध निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद होने के बाद बनाए गए परिवर्तित मार्ग की स्थिति भी अब जर्जर हो चुकी है। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
    user_Raj singh
    Raj singh
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है
    1
    जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है
जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हेडलाइन — तीन महीने से फरार शराब तस्कर को पवई पुलिस ने दबोचा आबकारी एक्ट के मामले में मैहर से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय ने भेजा उप जेल पवई एंकर — पन्ना जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आबकारी एक्ट के एक मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी अवैध शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 194/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी सुमित पांडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी भीतरी मुठमुरू, थाना सलेहा, जिला पन्ना को 5 सितंबर 2026 को मैहर से गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी 30 मई 2026 से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश एवं पतारसी में जुटी हुई थी। मामले में शामिल सह-आरोपी शकील खान को पवई पुलिस पहले ही 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मिली सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर टीम ने मैहर में दबिश देकर सुमित पांडे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना सलेहा, गुनौर, कोतवाली और सुनवानी में अवैध शराब से संबंधित धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पूर्व से भी प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उप जेल पवई भेज दिया गया। पवई पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार सहित प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, कमलेश शर्मा, आशीष अवस्थी, धर्मेंद्र राजावत, राहुल बघेल और साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अवैध शराब के कारोबार और ऐसे मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    हेडलाइन —

तीन महीने से फरार शराब तस्कर को पवई पुलिस ने दबोचा
आबकारी एक्ट के मामले में मैहर से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय ने भेजा उप जेल पवई
एंकर —
पन्ना जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आबकारी एक्ट के एक मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी अवैध शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 194/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी सुमित पांडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी भीतरी मुठमुरू, थाना सलेहा, जिला पन्ना को 5 सितंबर 2026 को मैहर से गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी 30 मई 2026 से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश एवं पतारसी में जुटी हुई थी।
मामले में शामिल सह-आरोपी शकील खान को पवई पुलिस पहले ही 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है।
फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मिली सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर टीम ने मैहर में दबिश देकर सुमित पांडे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना सलेहा, गुनौर, कोतवाली और सुनवानी में अवैध शराब से संबंधित धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पूर्व से भी प्रकरण दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उप जेल पवई भेज दिया गया।
पवई पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार सहित प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, कमलेश शर्मा, आशीष अवस्थी, धर्मेंद्र राजावत, राहुल बघेल और साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अवैध शराब के कारोबार और ऐसे मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.