logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

1 hr ago
user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
DHARMENDRA SINGH KAURAV
Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव  ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न 
कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न 
कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते 
दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। 
दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रेंढर–सदुपुरा मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बोले— अब सड़क बनना बेहद जरूरी विकास के बड़े बड़े दावो की पोल खोलती हुई ये तस्वीरें रेंढर क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रेंढर से सदुपुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और बरसात में जलभराव ने लोगों का सफर मुश्किल बना दिया है।
    1
    रेंढर–सदुपुरा मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बोले— अब सड़क बनना बेहद जरूरी
विकास के बड़े बड़े दावो की पोल खोलती हुई ये तस्वीरें 
रेंढर क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रेंढर से सदुपुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और बरसात में जलभराव ने लोगों का सफर मुश्किल बना दिया है।
    user_Rocky panday
    Rocky panday
    Salesperson माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* जनपद जालौन, 03 अगस्त *सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की* सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
    3
    सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* 
जनपद जालौन, 03 अगस्त 
*सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* 
*व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की* 
सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार  सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें।
निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन / उत्तर प्रदेश रिपोर्टर -भीम राजावत स्लग - आटो रिक्शा पलटा जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। विजुअल - थाने पहुंची महिलाएं विजुअल - आटो रिक्शा वाइट - महिलाओं की वाइट - आटो रिक्शा चालक
    1
    जालौन / उत्तर प्रदेश 

रिपोर्टर -भीम राजावत 

स्लग - आटो रिक्शा पलटा 

जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विजुअल - थाने पहुंची महिलाएं 

विजुअल - आटो रिक्शा 

वाइट - महिलाओं की 

वाइट - आटो रिक्शा चालक
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की दतिया जिले में आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और एक दूसरे को मुंह मीठा करते नजर आए
    1
    उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की
उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की दतिया जिले में आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और एक दूसरे को मुंह मीठा करते नजर आए
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माँ पीताम्बरा की असीम कृपा, आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से दतिया की जागरूक जनता ने कु.घनश्याम सिंह जी एवं कांग्रेस पार्टी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। 🙏 इस अपार जनसमर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपका यह विश्वास हमारे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा है। हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दतिया की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। कु.घनश्याम सिंह जी को इस जनविश्वास और स्नेह के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल जनसेवा की शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दतिया विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और सबसे अमूल्य पूंजी है। ❤️
    1
    माँ पीताम्बरा की असीम कृपा, आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से दतिया की जागरूक जनता ने कु.घनश्याम सिंह जी एवं कांग्रेस पार्टी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। 🙏

इस अपार जनसमर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपका यह विश्वास हमारे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा है।

हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दतिया की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

कु.घनश्याम सिंह जी को इस जनविश्वास और स्नेह के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल जनसेवा की शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दतिया विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और सबसे अमूल्य पूंजी है। ❤️
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.