आत्मा एवं तिलहन मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन प्रारंभ आत्मा एवं तिलहन मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन प्रारंभ शहडोल। जिले में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, योजनाओं एवं आधुनिक खेती की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से “आत्मा एवं तिलहन मिशन” अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेले का आयोजन का शुभारंभ आईटीआई परिसर शहडोल में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति द्वारा किया गया। कृषि मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि हम सबका आधार कृषि है और इसे अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेती को निरंतर आगे बढ़ाएं और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं। विधायक ने कहा कि जब किसान अच्छी खेती करेंगे, तो उनकी आय में स्वतः वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस वर्ष को “कृषि वर्ष” के रूप में घोषित किया है और प्रदेश के किसानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान विकसित होगा, तभी देश का समग्र विकास संभव है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। विधायक ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसान इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जिला स्तरीय कृषि मेले में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसान भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार है, इसलिए शासन द्वारा लगातार किसानों के हित में नई-नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधायक ने अपने संबोधन में किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं नवीन तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज का दौर कृषि में नवाचार और तकनीकी अपनाने का है। यदि किसान नई विधियों को अपनाते हैं, तो वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विधायक ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत, जागरूकता और योजनाओं के सही उपयोग से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मेले में किसानों ने भाग लेकर विभिन्न कृषि योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह ने किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन बढ़ाने, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी जागरूक किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। किसानों ने प्रदर्शित कृषि यंत्रों एवं नवीन तकनीकों में विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री संग्राम सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल, कृषि वैज्ञानिक श्री बीके प्रजापति द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती में स्थानीय संसाधनों का उपयोग तथा मृदा एवं जन स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के कृषि समिति के सभापति श्री हीरालाल कोल, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला सहित बड़ी संख्या में जिले भर से आए किसानों ने भाग लिया।
आत्मा एवं तिलहन मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन प्रारंभ आत्मा एवं तिलहन मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन प्रारंभ शहडोल। जिले में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, योजनाओं एवं आधुनिक खेती की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से “आत्मा एवं तिलहन मिशन” अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेले का आयोजन का शुभारंभ आईटीआई परिसर शहडोल में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति द्वारा किया गया। कृषि मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि हम सबका आधार कृषि है और इसे अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेती को निरंतर आगे बढ़ाएं और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं। विधायक ने कहा कि जब किसान अच्छी खेती करेंगे, तो उनकी आय में स्वतः वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस वर्ष को “कृषि वर्ष” के रूप में घोषित किया है और प्रदेश के किसानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान विकसित होगा, तभी देश का समग्र विकास संभव है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। विधायक ने
किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसान इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जिला स्तरीय कृषि मेले में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसान भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार है, इसलिए शासन द्वारा लगातार किसानों के हित में नई-नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधायक ने अपने संबोधन में किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं नवीन तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज का दौर कृषि में नवाचार और तकनीकी अपनाने का है। यदि किसान नई विधियों को अपनाते हैं, तो वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विधायक ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत, जागरूकता और योजनाओं के सही उपयोग से किसान आत्मनिर्भर
बन सकते हैं। मेले में किसानों ने भाग लेकर विभिन्न कृषि योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह ने किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन बढ़ाने, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी जागरूक किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। किसानों ने प्रदर्शित कृषि यंत्रों एवं नवीन तकनीकों में विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री संग्राम सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल, कृषि वैज्ञानिक श्री बीके प्रजापति द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती में स्थानीय संसाधनों का उपयोग तथा मृदा एवं जन स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के कृषि समिति के सभापति श्री हीरालाल कोल, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला सहित बड़ी संख्या में जिले भर से आए किसानों ने भाग लिया।
- महिला के आरोपों में कितनी सत्यता है और घटनाक्रम की असलियत क्या है, यह तो अब पुलिस की उच्च स्तरीय जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इस मामले ने एक बार फिर खाकी की छवि पर सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है। रीवा से [आपका नाम/ब्यूरो] की रिपोर्ट।1
- *मां शारदा मंदिर प्रथम गेट के पास मारपीट मामले में गुमराह किए जाने के गलत तथ्य फैलाने की कोशिश, मामले की सत्यता यह है कि त्रिमूर्ति गेट के पास आवारा लड़कों का जमावड़ा बना रहता है जो आय दिन श्रद्धालुओं से मारपीट लड़ाई झगड़े को अंजाम देते है, त्रिमूर्ति गेट के पास श्रद्धालु से मारपीट करने वाला युवक अंधरा टोला का निवासी है और फोटो विक्रेता है, चौंकी पुलिस उसके घर तक पहुंच चुकी है युवक अभी मिला नहीं है, प्रथम गेट के पास श्रद्धालुओं से मारपीट कोई प्रेम प्रसंग नहीं क्योंकि जवारे लाने वाले भक्तों का पूरा गांव साथ में होता है किसी आशिक में इतना दम नहीं की गांव वालों के सामने गांव के लोगों से मारपीट कर दे, अफवाह फैलाने वाले इन आपराधिक लड़कों के संरक्षणदाता है इस लिए मामले को गुमराह किया जा रहा है, त्रिमूर्ति गेट के पास मारपीट करने वाले और फोटो प्रसाद इत्यादि बेचने वाले लड़के गांजा, सुलोशन, टैबलेट इत्यादि का नशा करते है वर्तमान में मां शारदा को जवारे अर्पण करने वाले भक्तों की भरी भीड़ मंदिर आ रही है जो देर रात तक नाच गाना कर मां शारदा के प्रति श्रद्धा अर्पित करते है जिस पर ये शरारती तत्व देर रात तक महिलाओं और लड़कियों से छेड़ खानी करते है उसके बाद ही विवाद होता है*1
- दूधखो धाम में 108 कुंडीय महायज्ञ का समापन, पत्रकारों व डॉक्टर स्टाफ का हुआ सम्मान इंदरगढ़ | दूधखो धाम पर आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मेमोरियल हॉस्पिटल इंदरगढ़ की ओर से तथा यज्ञ आयोजक श्री श्री 1008 संत श्री गणेश दास महाराज द्वारा पत्रकारों एवं मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर स्टाफ का सोल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 9 दिनों तक चले इस महायज्ञ में स्वर्गीय डॉक्टर एन.डी. धाकड़ की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं तथा जरूरतमंदों को इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस सेवा कार्य में डॉक्टर भानु धाकड़ डॉक्टर भावना मायवाड़ एवं सुरेंद्र मीनू धाकड़ सहित मेमोरियल हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ समाज सेवा का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।3
- Post by Abhishek Pandey1
- उमरिया में सुबह-सुबह सड़क पर बाघ! उमरिया जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया। नजारा ऐसा था कि बाघ आराम से जंगल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दूसरी तरफ कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।1
- Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह1
- *ट्रेन के टायलेट मे मिला नवजात बच्चा, RPF ने कटनी मुडवारा स्टेशन मे उतारकर कराया जिला अस्पताल में भर्ती* ट्रेन न.18478 कलिंग उत्कल मे आज सुबह नवजात बच्चे क़ो किसी ने दमोह कटनी के बीच टायलेट के पास छोड़कर चला गया था, यात्रियों से जानकारी मिलने के बाद कटनी मुड़वारा स्टेशन में तैनात RPF ने बच्चे को मुड़वारा स्टेशन मे उतारकर कटनी जिला अस्पताल मे भर्ती कराया , बच्चा डॉक्टरों की निगरानी मे है जो की बिल्कुल स्वस्थ्य है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और माँ बाप की तलाश शुरू कर दी है।1
- महिदपुर क्षेत्र में निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, उपचार के बाद मरीज ने जताई दर्द व लापरवाही की शिकायत महिदपुर (उज्जैन)। ग्राम बोरखेड़ा पित्रामल निवासी एक किसान ने निजी अस्पताल पर उपचार में लापरवाही और जानकारी छिपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़ित ने प्रशासन से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बोरखेड़ा पित्रामल निवासी किसान रमेश कछावा खेत पर कृषि कार्य के दौरान वाहन से गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए नजदीकी रामकृष्ण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के निर्देश पर एक्स-रे जांच कराई गई। जांच में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। मरीज के अनुसार, प्रारंभ में डॉक्टरों ने पट्टा बांधकर उपचार संभव बताया, लेकिन बाद में ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉक्टरों की सलाह पर मरीज ने ऑपरेशन करवा लिया। रमेश कछावा का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी जानकारी के बिना कंधे में प्लेट लगाई गई। ऑपरेशन के बाद भी उन्हें लगातार दर्द की शिकायत बनी रही। बाद में उन्होंने रतलाम में अन्य चिकित्सक से जांच करवाई, जहां उन्हें बताया गया कि कंधे में लगी प्लेट के कारण समस्या बनी हुई है और उसे निकालना आवश्यक है। मरीज का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें सही जानकारी दी जाती, तो वे वैकल्पिक उपचार पर विचार कर सकते थे। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की निगरानी बढ़ाने की अपील की है। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और मरीजों को दी जाने वाली जानकारी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।3
- शहर में राम नवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान पुलिस की एक विवादित कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को लाठी से मारता हुआ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला राह चलते लोगों पर पत्थर फेंक रही थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति को संभालने के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला पर लाठी चलाने की घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, ऐसे में उसके साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइट राजीव पाठक सीएसपी रीवा1