नमो नमो क्रांति फाउंडेशन (रजि. LUC/00754) के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। *नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा* आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन (रजि. LUC/00754) के तत्वावधान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा चौबे जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। *मांग:* मंडलीय अस्पताल सदर व PGI चक्रपानपुर आजमगढ़ में तत्काल MRI मशीन उपलब्ध कराया जाए *उपस्थित पदाधिकारी:* अयोध्या तिवारी जिला प्रभारी मदन मोहन शुक्ला (जिला अध्यक्ष), सुलेखा चौबे (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), अमित सिंह (जिला महासचिव), पुनीता शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक शुक्ला सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता। निवेदक - नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhNews #DMAzamgarh #CMOAzamgarh #MedicalCollegeAzamgarh #MRI_Machine_Azamgarh #NamoNamoKrantiFoundation #SulekhaChaubey #YogiAdityanath #BrajeshPathak #UPHealthDepartment #Jansamasya #DeepakTiwari #Pradeshadhyaksh
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन (रजि. LUC/00754) के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। *नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन
सौंपा* आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन (रजि. LUC/00754) के तत्वावधान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा चौबे जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। *मांग:* मंडलीय
अस्पताल सदर व PGI चक्रपानपुर आजमगढ़ में तत्काल MRI मशीन उपलब्ध कराया जाए *उपस्थित पदाधिकारी:* अयोध्या तिवारी जिला प्रभारी मदन मोहन शुक्ला (जिला अध्यक्ष), सुलेखा चौबे (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), अमित सिंह (जिला महासचिव),
पुनीता शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक शुक्ला सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता। निवेदक - नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhNews #DMAzamgarh #CMOAzamgarh #MedicalCollegeAzamgarh #MRI_Machine_Azamgarh #NamoNamoKrantiFoundation #SulekhaChaubey #YogiAdityanath #BrajeshPathak #UPHealthDepartment #Jansamasya #DeepakTiwari #Pradeshadhyaksh
- गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने पत्रकारों को किया सम्मानित, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई खुलकर चर्चा; अखिलेश यादव तक आवाज पहुंचाने का दिया भरोसा गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने पत्रकारों को किया सम्मानित, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई खुलकर चर्चा; अखिलेश यादव तक आवाज पहुंचाने का दिया भरोसा पत्रकारिता के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक संरक्षण का उठा मुद्दा, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर विधायक ने नियमित बैठक कराने का दिया आश्वासन आजमगढ़ (03 नवंबर 2026)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मंदुरी स्थित सिंह बाबा मैरेज हॉल में रविवार की रात पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों के सामाजिक सम्मान, स्वास्थ्य सुविधाओं, आर्थिक सुरक्षा और उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के पत्रकार विषम परिस्थितियों में रहकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। किसी भी बड़ी खबर को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अहम होती है। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक असुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सामाजिक स्तर पर अपेक्षित सम्मान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आर्थिक संरक्षण और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व है। पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक नफीस अहमद ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक परिवर्तन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकारों के सहयोग से समाज के अनछुए मुद्दों और विकास से वंचित क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि समय-समय पर क्षेत्र के पत्रकारों के साथ बैठकें हों और उनके कार्यों की सराहना की जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि राजनीतिक एवं सामाजिक व्यस्तताओं के कारण ग्रामीण पत्रकारों से नियमित मुलाकात नहीं हो पाती। अब उनकी कोशिश होगी कि निश्चित अंतराल पर पत्रकारों के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विधायक ने पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकारों को जनप्रतिनिधियों के अच्छे कार्यों की सराहना के साथ-साथ उनकी कमियों और गलतियों को भी सामने लाना चाहिए। हालांकि, किसी भी कार्य की वास्तविकता और सच्चाई की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही खबर प्रकाशित की जानी चाहिए। अखिलेश यादव तक पहुंचेगी पत्रकारों की आवाज विधायक नफीस अहमद ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और मांगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक उनकी आवाज पहुंचाने के साथ-साथ भविष्य में सरकार बनने पर इन समस्याओं के समाधान का प्रयास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पत्रकारों के सम्मान और उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान केवल समारोह तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक संरक्षण और सम्मानजनक भविष्य के लिए ठोस पहल भी जरूरी है। पत्रकार प्रवीण कुमार यादव, कोयलसा आजमगढ़1
- नमो नमो क्रांति फाउंडेशन (रजि. LUC/00754) के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। *नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा* आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन (रजि. LUC/00754) के तत्वावधान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा चौबे जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। *मांग:* मंडलीय अस्पताल सदर व PGI चक्रपानपुर आजमगढ़ में तत्काल MRI मशीन उपलब्ध कराया जाए *उपस्थित पदाधिकारी:* अयोध्या तिवारी जिला प्रभारी मदन मोहन शुक्ला (जिला अध्यक्ष), सुलेखा चौबे (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), अमित सिंह (जिला महासचिव), पुनीता शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक शुक्ला सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता। निवेदक - नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhNews #DMAzamgarh #CMOAzamgarh #MedicalCollegeAzamgarh #MRI_Machine_Azamgarh #NamoNamoKrantiFoundation #SulekhaChaubey #YogiAdityanath #BrajeshPathak #UPHealthDepartment #Jansamasya #DeepakTiwari #Pradeshadhyaksh4
- *#Azamgarh जनपद में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान #AdgZoneVaranasi श्री नवीन अरोरा द्वारा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं थाना सिधारी का निरीक्षण किया गया। *#Azamgarh जनपद में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान #AdgZoneVaranasi श्री नवीन अरोरा द्वारा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं थाना सिधारी का निरीक्षण किया गया। परेड, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए वामा सारथी के अंतर्गत क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं 04 हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया गया। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों की धनराशि वापसी तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। तकनीक एवं क्राइम एनालिटिक्स के उपयोग और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया गया।निरीक्षण में अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण एवं जनपद की पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा का आधिकारिक वक्तव्य।*1
- आजमगढ़ में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, शासन विरोधी नारे लगाकर सौंपा ज्ञापन आजमगढ़। कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत, पांच लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग। आजमगढ़। जालौन जिले की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने से अधिवक्ता समाज में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में सोमवार को आजमगढ़ दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की साधारण सभा की आपात बैठक अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संघ के मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर शासन विरोधी नारे लगाए और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग की। संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। यदि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तो आम अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ऐसे हुआ था अधिवक्ता का अपहरण और हत्या जानकारी के अनुसार, कालपी निवासी गयादीन अहिरवार 31 अक्टूबर को उरई न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए गए थे। लौटते समय कानपुर-झांसी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के पास कार सवार लोगों ने केस की फाइल के बहाने उन्हें बुलाया और अगवा कर लिया। एक नवंबर को उनका शव कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थे। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई गई है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शासन ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- कृष्ण को लेकर धीरेंद्र का विवादित बयान समाज में फैला सकता है अराजकता1
- मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मेंजवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 108 और 102 एंबुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के तरीके बताए गए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना डर और संकोच के पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूनम देवी, शिल्पी सिंह, शालू सिंह और सपना सिंह मौजूद रहीं।1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दालमंडी इलाके में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर सरकार पर तीखा और सीधा हमला बोला है।1
- ओपी राजभर ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान वाराणसी जाम, गंदगी और बदहाली का शिकार थी। काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प, सुगम गलियारे, गंगा घाटों का सुंदरीकरण और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब शहर का विकास और सुंदरीकरण होता है, तो विपक्ष को इसमें सिर्फ राजनीति नजर आती है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपने 5 साल के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए, जहां विकास की योजनाएं फाइलों में अटकी रहती थीं।1