Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौलपुर हिन्दू जीवन पद्धति से प्रकृति का संवर्धन,संरक्षण संभव, हिन्दू समाज को अपने पूर्वजों के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता- महेश्वर दास महाराज
Deepu Verma Journalist Dholpur
धौलपुर हिन्दू जीवन पद्धति से प्रकृति का संवर्धन,संरक्षण संभव, हिन्दू समाज को अपने पूर्वजों के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता- महेश्वर दास महाराज
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर । धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत महिला अधिवक्ताओं की केरम प्रतियोगिता का आयोजन बाड़ी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जादौन के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह जादौन ने कहा कि अधिवक्ता जिस प्रकार न्यायालय में पुरजोर तरीके से पैरवी करते हैं। उसी प्रकार खेलों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा अधिवक्ताओं के मानसिक विकास के लिए जो प्रतियोगिताएं कराई जा रही है । वह काबिले तारीफ है। इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए। धौलपुर अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास सभी वर्ग के अधिवक्ताओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं करना है । सभी अधिवक्ता इसमें बढ़ चलकर अपनी भागीदारी निभाएं और इस आयोजन को सफल बनाएं । कैरम प्रतियोगिता में कुमारी इंद्रा शर्मा विजेता व कुमारी प्रतिमा उपविजेता रही। इस अवसर पर धौलपुर अभिभाषक संघ के महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी , हेमंत पचौरी, ब्रजेश सिंह बघेला विनय शर्मा, प्रशांत बघेल, विवेक व्यास, प्रतियोगिता के निर्णायक मोहम्मद जाकिर हुसैन विमल शर्मा व पूजा नरसल उपस्थित थे।4
- धौलपुर हिन्दू जीवन पद्धति से प्रकृति का संवर्धन,संरक्षण संभव, हिन्दू समाज को अपने पूर्वजों के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता- महेश्वर दास महाराज1
- मम दीक्षा हिन्दू रक्षा,मम मंत्रः समानता - रामअख्तार सिंह धौलपुर: दिनांक 8 फरवरी 2026 रविवार को मनसा देवी मंदिर मालौनीखुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन हुआ, जिसमें धौलपुर जिले के महान संत श्री शिवानंद जी महाराज, श्री रणछोड़ दास जी महाराज, श्री भोले बाबा, श्री बिहारी बाबा उड़ीसा वाले एवं श्री मोहन गिरी जी उपस्थित रहे । विराट हिंदू सम्मेलन में ग्राम मालोनी खुर्द,हैदलपुर, भागना, झारपुरा, बार, बार का पुरा, रतनपुरा एवं विसायतीपुरा के निवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामवासी उपस्थित रहे । विराट हिंदू सम्मेलन के उद्देश्यों पर बोलते हुए रामख्तातार सिंह जिला संघ चालक महोदय द्वारा हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक एकता को प्रदर्शित करते विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित बालक,बृद्ध एवं मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता से ही हम सभी में आत्मीयता बढ़ती है और सभी हिंदू भाईयों में भाईचारे की भावना बढ़ती है। हिन्दू समाज के हम सभी लोग एक दूसरे के सहोदर (सगे भाई) है, कर्म को जातियों बंटने से आपस में बनी दूरियों को समाप्त कर हमें, "मम दीक्षा हिन्दू रक्षा,मम मंत्रः समानता" को समझते हुए सामाजिक समरसता का भाव जागृत करने से ही सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज के गौरव की भावनाएं भावनाएं हमें आपस में जागृत करनी चाहिए, हिंदू धर्म की रक्षा और हिंदू धर्म लम्बियों यानी की सनातनियों के बीच समानता को बढ़ावा देता है । जब हम सभी हिंदू एक ही है भारत माता की संतान है फिर आपस में भेदभाव किस बात का, हिंदू समाज के सभी लोग एक एक दूसरे के सहोदर यानी सगे भाई है । सामाजिक समरसता लाने का ही हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है । सम्मेलन में शिवानंद जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति एवं सनातन धर्म में कोई भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है । सम्मेलन में सरल सहज स्वभाव, वीर प्रसूता मां, कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों, अच्छे अंक लाने वाले छात्रों, तीन पीढ़ियों के एक ही घर, चूल्हे पर स्नेहपूर्ण वातावरण रखने वाले श्री लक्ष्मीधर जी, वाल्मीकि समाज की सरल भाव मातृशक्ति को स्मृति चिन्ह एवं साल, राम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन में श्रीमती शारदा आर्य एवं श्रीमती आकांक्षा भार्गव, सेवा निवृत्त तहसीलदार महावीर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, विश्व हिन्दू परिषद विभाग मंत्री नरेंद्र सिंह त्यागी द्वारा हिंदू समाज की एकता पर विचार व्यक्त किए। विराट हिन्दू सम्मेलन मालौनीखुर्द का संचालन विशम्बर दयाल शर्मा, अध्यक्ष आयोजन समिति द्वारा किया गया, उपस्थित सभी संत, अतिथियों एवं सनातनी बन्धुओं का विराट हिन्दू सम्मेलन मालौनीखुर्द में गरिमामयी उपस्थित का आभार विजेन्द्र सिंह त्यागी,संरक्षक आयोजन समिति द्वारा किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन मालौनीखुर्द की रुप-रेखा एवं संयोजन में ग्राम वासियों के साथ अशोक कुलश्रेष्ठ, सेवा निवृत्त भू-अभिलेख निरीक्षक योगदान सराहनीय रहा। विराट हिंदू सम्मेलन में मण्डल के ग्रामों के साथ - साथ आस- पास के करीब 1000-1100बन्धुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया गया। सम्मेलन की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। इन चित्रों और संदेशों का उद्देश्य आमजन को शिक्षा, समानता, भाईचारा और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक विचारों से युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। नगरवासियों ने प्रशासन व आयोजकों के इस प्रयास को सराहनीय बताया।1
- क्या , फिर से किसी शहीद युवा गौ सेवक जय तोमर मोहन पुरा जैसी घटना के इंतजार में हैं जिम्मेदार, क्या गौ सेवक व समाजसेवी की जान जाने बाद ही जागेगा प्रशासन। पंच रास्ता किया बंद , दबंगों ने दोनों ओर से लगा दिए सीमेंट के खंबे। शासकीय 25-30फुट चौड़े आम रास्ते (दगरा,शहर) को कर दिया एक फुट तक सीमित। जिम्मेदारों को कई बार विडियो के माध्यम से करा दिया गया है अवगत। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह प्रशासनिक कार्य शैली का कितना ढुलमुल रवैया रहता है या यह कहा जाए कि प्रशासन ही चाहता है कि जब तक चंबल में गोलियों की गूंज न आए,न चलें या दो चार लोग न मरें तब तक किसी भी सामाजिक जन समस्या की ,किसी समस्या को सुलझाना ही नहीं है ऐसा ही ताजा मामला ग्राम पंचायत थरा के हल्के का है जहां एक पंच मार्ग जूझकी मार्ग से आगे खेतों की ओर जाता है जहां पर कुछ दबंगों ने इतना संकरा कर दिया कि वह मात्र 2 फीट की चौड़ाई में सीमित कर दिया गया है जबकि इस समस्या और मामले को स्थानीय पटवारी और राजस्व अधिकारी तक वीडियो के माध्यम से कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन फिर भी आज लगभग 7 से 8 माह बीतने के बाद कोई कार्यवाही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, पटवारी का कहना होता है कि हम नोटिस देंगे कारवाई हेतु, लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं । हमें लगता है की प्रशासनिक अधिकारी स्वयं चाहते है कि यह चंबल है यहां जब तक गोलियां न चलें तब तक कोई समस्या जमीनी विवाद की तो सुलझाना ही नहीं है, सौरतन सिंह तोमर स्थानीय निवासी व युवा किसान थरा। जूझकी मार्ग से होता हुआ आम रास्ता सीधे डोंगरा पर निकलता है जो लगभग 30 से 25 फुट चौड़ा था लेकिन जूझकी पहुंच मार्ग से 500 मीटर दूर दोनों ओर से दबंगों ने उसको दो फीट में सीमित कर दिया है जिससे वहां पैदल और घास की पोटली लेकर भी लोग नहीं निकाल सकते इस पर गंभीरता से प्रशासन के अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए निराकरण करना चाहिए नहीं तो एक दूसरे की शिकायत पर बहुत बड़ी रंजिश हो सकती है, होली सिंह तोमर स्थानीय निवासी व किसान थरा। हम देखते हैं और संबंधितों को नोटिस जारी करेंगे,, राजबीर सिंह तोमर पटवारी थरा3
- Post by Satyaprakash Baghel1
- धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के गांव बहरावती में आज युवा संगठन बहरावती द्वारा एक नशा मुक्त हो अपना गांव और शिक्षित हो अपना गांव नाम से रैली का आयोजन किया गया जिसमें गांव के विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्रा , ग्रामीण तथा संगठन के सदस्य मौजूद रहे जिनमें रामवीर सिंह, विश्वंभर दयाल अध्यापक, रफीक खान अध्यापक ,श्यामवीर अध्यापक, जीतेन्द्र कुमार AAO, धर्मेंद्र कुमार समाजसेवी , शाकिर खान , रामलखन तथा अन्य सम्माननीय मौजूद थे रैली का मुख्य उद्देश्य गांव के युवाओं नशे की तरफ बढ़ते कदमों को रोककर शैक्षिक माहौल तैयार करना रैली के बाद सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप एक एक पेन भेंट किया1