Shuru
Apke Nagar Ki App…
ठीक है की राष्ट्रपति महात्मा गांधी नहीं है नहीं तो ऐसे कार्य देखकर वह भी दुखी होते
प्रधान संपादक Rudradatt Pande
ठीक है की राष्ट्रपति महात्मा गांधी नहीं है नहीं तो ऐसे कार्य देखकर वह भी दुखी होते
- प्रधान संपादक Rudradatt Pandeकटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश😤6 hrs ago
- प्रधान संपादक Rudradatt Pandeकटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश😤6 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande1
- cc rood me se suplai nal bala pani behne ke karn gandhgi ka samna karna pad raha cc me nahi nikali gai hai is bajaye se pani cc ke upar se jaa raha hai1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)2
- *मैहर के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनाया व्यंग्यपूर्ण विरोध* मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम सोनवारी में ओवरलोड खनिज वाहनों और तेज रफ्तार सवारी गाडिय़ों के खिलाफ ग्रामीणों ने एक अनोखा और व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन किया है। हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा इस बार हंसी-मजाक और तंज के रूप में फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर ओवरलोड ट्रकों और बसों को रोका, ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और घंटी बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, धन्यवाद! आप मैहर प्रशासन के सहयोग से इस सड़क पर मोक्षदायिनी विमान दौड़ा रहे हैं। आम जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझकर कुचलते रहिए, प्रशासन आपके साथ है! ग्रामीणों का आरोप है कि ये ओवरलोड खनिज वाहन और तेज रफ्तार वाली गाडिय़ां आए दिन हादसे न्योता दे रही हैं। सड़कें जर्जर हो रही हैं, लोगों की जान जोखिम में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इस अनोखे विरोध ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तस्वीरें शेयर कर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। यह प्रदर्शन न केवल ग्रामीणों की निराशा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन को आईना भी दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस व्यंग्य को समझते हुए ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती दिखाएगा, या फिर व्यंग्य ही जनता की आवाज बनकर रह जाएगा? मैहर की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब सिस्टम सुनता नहीं, तो जनता अपनी भाषा में जवाब देती है।3
- सतना, मध्य प्रदेश सतना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ लल्लू साकेत के रूप में हुई है, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुख्य घटनाक्रम पुरानी रंजिश/मामला: यह मामला 10 जुलाई 2024 का है। कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत: नाबालिग के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई: कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तारी और जेल आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नोट: पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।1
- Agra- रायभा टोल पर विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे द्वारा मारपीट के मामले में एक और वीडियो आया सामने1
- *यह कोई फिल्म का नहीं, रीयल सीन है* *मध्यप्रदेश के डबरा ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया।* कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे, जो सुरक्षित हैं।1
- सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले में मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के कड़े निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में लगातार जांच अभियान चला रही है। खोवा मंडी और मिठाई कारखानों पर छापा शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगतदेव तालाब रोड स्थित प्रसिद्ध खोवा मंडी में औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मंडी के भीतर संचालित कई मिठाई कारखानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को कई कारखानों में भारी गंदगी और साफ-सफाई की कमी देखने को मिली, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ है। नमूने लिए गए, विक्रेताओं में मचा हड़कंप कार्यवाही के दौरान टीम ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और कच्ची सामग्रियों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। कई विक्रेता और दुकानदार अपनी दुकानें और सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। प्रशासन की चेतावनी खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिठाई निर्माता या विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्माण स्थल पर स्वच्छता बनाए रखें और शुद्ध सामग्री का ही उपयोग करें।1