Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के उरई शहर में शनिवार शाम करीब 4.30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यूपी रोडवेज की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, उरई डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 77 AN 0382 उरई बस स्टैंड से खाली होकर डिपो कार्यालय की ओर जा रही थी। उरई कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरम चौराहे के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के उरई शहर में शनिवार शाम करीब 4.30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यूपी रोडवेज की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, उरई डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 77 AN 0382 उरई बस स्टैंड से खाली होकर डिपो कार्यालय की ओर जा रही थी। उरई कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरम चौराहे के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ ऋषभ पैलेस गेस्टहाऊस में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वर्णकार भाइयों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी2
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गए सामान का विवरण दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा1
- नगर के मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज, मुहल्ला चर्खीबाल, छोलापुर रोड जालौन द्वारा छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष घोषणा की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 (सत्र 2025-26) में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना और मेधावी छात्राओं को सम्मानित करना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित हो सकें। विद्यालय के संचालक संतोष तिवारी ने बताया कि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जो कक्षा 10 में नगर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगी और आगे की पढ़ाई के लिए मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश लेंगी। विद्यालय के प्रबंधक श्रीराम पाल (पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री) तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी गुप्तेले ने कहा कि संस्था का लक्ष्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और मेधावी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।1
- जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।2
- 8 मार्च को चमारी में होगा माता प्रसाद की स्मृति में पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण समारोह देश की हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां करेंगे सहभागिता देश के चर्चित पत्रकार के अथक प्रयासों से आयोजन हुआ संभव इस अवसर पर देश के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिनमें शामिल हैं: डॉ. कुमार विश्वास (प्रसिद्ध कवि और वक्ता)कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता, बाल अधिकार कार्यकर्ता)bहरिवंश (वरिष्ठ पत्रकार) विकास दिव्यकीर्ति (प्रसिद्ध शिक्षक और UPSC मेंटर)और अन्य कई नामचीन शख्सियतें जाकिर खान कमेडियन सोनाली वेंन्द्रे यह सिर्फ एक पुस्तकालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के प्रति एक बड़ी पहल है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय हजारों किताबों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री और पढ़ने-सुनने की व्यवस्था से लैस होगा। गांव चमारी अब ज्ञान की रोशनी से जगमगाएगा!1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- खास खबर है जालौन जिले की अच्छी पुलिसिंग से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जालौन जिले के डकोर पुलिस ने कौशांबी जिले से 12 साल पहले गुम हुए व्यक्ति को परिजनों से मिलाया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जिला जालौन नगर पालिका जालौन के कर्मचारी सुबह से ठेके से लाकर क्वार्टर पीकर नालियों में फेंक देते हैं जालौन में पुरानी इंडियन बैंक के पास ब्लैक में बिक रही सुबह से ठेके पर दारू जिस पर प्रशासन चुप बैठा हुआ है जैसे सभी दुकानदार बहुत परेशान है दारू पीकर उनके शटर के पास हुआ झूठ गिलास फेंक देते हैं लगे हुए पास में नल को गंदा करते हैं तथा झूठ गिलास होते हैं लगते हैं जिससे सभी दुकानदारों का आक्रोश बना हुआ है इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है स्वच्छ भारत सुंदर जालौन नाम का ही है जिसमें नगर पालिका की खुद कर्मचारी द्वारा नालियों में गंदगी फैलाना क्वार्टर पीकर ग्लास को फेंकना।3