Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराया गिट्टी लदा डंपर, चालक झुलसा अछल्दा। थाना अछल्दा की इटैली चौकी क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। नगला चतुरभुज के पास किलोमीटर 277 पर गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर के केबिन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते डंपर धू-धूकर जलने लगा। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर यूपीड़ा की टीम, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने झुलसे चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विकास गुप्ता, पत्रकार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराया गिट्टी लदा डंपर, चालक झुलसा अछल्दा। थाना अछल्दा की इटैली चौकी क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। नगला चतुरभुज के पास किलोमीटर 277 पर गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर के केबिन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते डंपर धू-धूकर जलने लगा। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर यूपीड़ा की टीम, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने झुलसे चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अद्भुत होते हैं ये सनातनी… 🙏🚩 इनकी आस्था को शत-शत प्रणाम। इतनी कठिन तपस्या, इतनी मेहनत और इतनी श्रद्धा के साथ ये कांवड़ यात्रा करते हैं, और पूरे मार्ग में नियम, संयम और अनुशासन का भी उतनी ही निष्ठा से पालन करते हैं। सारे तीर्थधाम एक तरफ हैं, और कांवड़ यात्रा का परिश्रम, तप और आस्था एक तरफ। कंधों पर कांवड़, मन में महादेव का नाम और हृदय में अटूट विश्वास लेकर ये भक्त जिस भाव से अपने आराध्य तक पहुँचते हैं, वह सचमुच अद्भुत है। इनकी आस्था को नमन, इनके तप को प्रणाम और इनके समर्पण को बारंबार प्रणाम। हर हर महादेव 🙏🕉🚩🔱🙏1
- *मेरा युवा भारत औरैया के तत्वावधान में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम* *औरैया।* मेरा युवा भारत औरैया उ०प्र० के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थान शहीद पार्क औरैया में जिसमें मेरा युवा भारत औरैया के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी के आदेशानुसार माय भारत के स्वयंसेवकों ने संचालित किया और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न टोले एवं मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों व नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के महत्व पर संवाद किया। लोगों से अपने घर, आंगन, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की को गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण, खुले में कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आदर्श कुमार स्वयंसेवक ध्रुव वर्मा, कौशिकी दीक्षित, छाया, बालाजी, विपिन कुमार, अंकित आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।1
- जंजीरों में जकड़कर देवकली धाम पहुंचे संदीप, बोले- बुराइयों की राह इंसान को बना देती है कैदी औरैया। समाज में बढ़ती नशाखोरी, अपराध और अन्य बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा में हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर वह कांवड़ यात्रा करते हुए देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संदीप शनिवार को इसी वेशभूषा में कांवड़ लेकर श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को देवकली धाम पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनका अनोखा रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में संदीप ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंत में इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है। इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। उनके संदेश को सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। संदीप का यह अनोखा जागरूकता संदेश पूरे देवकली धाम में चर्चा का विषय बना रहा।1
- औरैया:कुदरकोट कस्बे के तिराहे पर कचरे का ढेर देख प्रधान नाराज, कराई सफाई दी चेतावनी औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा के थाना कस्बा कुदरकोट क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग स्थित मुख्य तिराहे पर कचरे के ढेर को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान संजू बाथम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह कचरा आसपास के दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होती है। ग्राम प्रधान ने कहा कि दुकानदारों को कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद वह कचरा सड़क पर फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कराया जाएगा।1
- देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण* *देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण* *पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई* औरैया ब्यूरो औरैया l समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मधु कामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल होने के कारण समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3280 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पीएसी के जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह नरेंद्र सिंह तथा बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।*3
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, 24 मरीजों को मिला परामर्श तिलक स्टेडियम में योग साधकों को कराया वक्रासन, भुजंगासन व मंडूकासन का अभ्यास औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में योग साधकों के साथ युवाओं एवं युवतियों को योग और व्यायाम के महत्व की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ वक्रासन, भुजंगासन और मंडूकासन का अभ्यास कराया। इसके अलावा युवा साधकों को मेंढ़क चाल का तरीका और उसका अभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षक ने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर व्यक्ति सहज रूप से स्वस्थ रह सकता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 24 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया, जिसमें 19 नवीन और पांच पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 13 पुरुष और 11 महिलाएं थीं। बरसात के मौसम में पाचन तंत्र प्रभावित होने से लोगों में गले में खराश, खांसी और छाती में दर्द सहित अन्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इस दौरान मरीजों को खानपान में सुधार, दिनचर्या को व्यवस्थित रखने और मौसम के अनुरूप जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या और योग को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जीवनचर्या में छोटे-छोटे सुधार कई बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकते हैं।1
- अयाना थाना क्षेत्र गांव असेवा में बिना अनुमति जुलूस निकालने और हर्ष फायरिंग का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में बिना अनुमति जुलूस निकालने और हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी ग्राम प्रधान नाथूराम ने थाना अयाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम प्रधान नाथूराम ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ लोग गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि जुलूस के दौरान डीजे बजाकर नाच-गाना किया जा रहा था और काफी संख्या में लोग एकत्र थे। इससे गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान श्याम सिंह, गोलू उर्फ तेज सिंह समेत कई लोगों ने कथित तौर पर तमंचे निकालकर हर्ष फायरिंग की। शिकायती पत्र में करीब 50 लोगों के जुलूस में शामिल होने का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने अभद्रता की और माहौल खराब करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि घटना के दौरान पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी गई थी। फिलहाल पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- *अजीतमल में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा* हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी *अजीतमल में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा* *औरैया।* "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल अजीतमल के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल से शुरू होकर जनता महा विद्यालय अजीतमल तक गई। यात्रा का नेतृत्व सदर विधायिका *गुड़िया कठेरिया* ने किया। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान *BKUA जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिखरवार, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर, ब्लाक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र राजपूत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी* सहित लाला चौधरी, विपिन कुशवाहा, आशाराम कक्कू, उत्तम सिंह, विजय मेहतर, मनीष राजपूत, लव तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायिका ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी को अपने घर पर तिरंगा लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए l4
- *तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा उत्साह* *मुनीश सिंह* *सौरिख,कन्नौज* ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को सौरिख कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने किया उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान और सम्मान का प्रतीक है, जिसे हर नागरिक को आदर देना चाहिए यात्रा ऋषिभूमि इंटर कॉलेज से शुरू होकर संजय नगर, कुम्हार मंडी, सुभाष नगर, इन्द्रानगर, अम्बेडकर नगर और सदर बाजार होते हुए नादेमऊ चौराहे पर समाप्त हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया इस दौरान चेयरमैन राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष विजय राजपूत, लालू, भूपेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह राजू अरुण प्रताप उर्फ टीटू, अनिल पाल, रामू गुप्ता, दीपू तिवारी, बबिता सिंह, तौसीफ यूसुफ, अभिषेक ठाकुर, अखिलेश राजपूत, अनिल राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे तिरंगा यात्रा में एमएसए एजूकेशन सेंटर, सरदापुर के बच्चों ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा। *तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा उत्साह* *मुनीश सिंह* *सौरिख,कन्नौज* ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को सौरिख कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने किया उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान और सम्मान का प्रतीक है, जिसे हर नागरिक को आदर देना चाहिए यात्रा ऋषिभूमि इंटर कॉलेज से शुरू होकर संजय नगर, कुम्हार मंडी, सुभाष नगर, इन्द्रानगर, अम्बेडकर नगर और सदर बाजार होते हुए नादेमऊ चौराहे पर समाप्त हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया इस दौरान चेयरमैन राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष विजय राजपूत, लालू, भूपेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह राजू अरुण प्रताप उर्फ टीटू, अनिल पाल, रामू गुप्ता, दीपू तिवारी, बबिता सिंह, तौसीफ यूसुफ, अभिषेक ठाकुर, अखिलेश राजपूत, अनिल राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे तिरंगा यात्रा में एमएसए एजूकेशन सेंटर, सरदापुर के बच्चों ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा।3