Shuru
Apke Nagar Ki App…
माँ और बेटी माँ की दुआओँ का असर कभी कम नहीं होता, बेटी के चेहरे पर मुस्कान यूँ ही नहीं होता। माँ का प्यार ही उसकी सबसे बड़ी दौलत होता। Galleria ko khana khilaya hai to gallery dar ke mare bhag rahe hain mobile se Dara ke
Sangita Sahu vlog
माँ और बेटी माँ की दुआओँ का असर कभी कम नहीं होता, बेटी के चेहरे पर मुस्कान यूँ ही नहीं होता। माँ का प्यार ही उसकी सबसे बड़ी दौलत होता। Galleria ko khana khilaya hai to gallery dar ke mare bhag rahe hain mobile se Dara ke
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माँ और बेटी माँ की दुआओँ का असर कभी कम नहीं होता, बेटी के चेहरे पर मुस्कान यूँ ही नहीं होता। माँ का प्यार ही उसकी सबसे बड़ी दौलत होता। Galleria ko khana khilaya hai to gallery dar ke mare bhag rahe hain mobile se Dara ke3
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सावन के प्रथम सोमवार पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले सावन के प्रथम सोमवार पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान, रेखा अंजू तिवारी ने अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद कटनी में आयोजित गरिमामय समारोह में वरिष्ठ विधिज्ञों पर हुई पुष्पवर्षा, सम्मान से अभिभूत हुए अधिवक्ता राजेश बबेले बीना कटनी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ परिसर में पितृतुल्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में गरिमामय एवं आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पुष्पवर्षा, रोली-तिलक, मोतियों की माला, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा, वरिष्ठों के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। *दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंचासीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का विधिवत सम्मान किया गया। पूरे समारोह के दौरान श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। *इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान* समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, रामजी तिवारी, डी.आर. रजक, पूर्व शासकीय अधिवक्ता राजकुमार उरमलिया, सनत परौहा तथा महमूद खान सहित अनेक वरिष्ठ विधिज्ञों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतु परौहा, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सचिव राजकुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य नानक देवनी, समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, अधिवक्ता रेणु सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने किया। *नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है ऐसा आयोजन* अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम एवं डी.आर. रजक ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिस आत्मीयता, श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्मानित किया गया, उससे सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। *मांडवी पांडेय ने जताया आभार* कार्यक्रम के समापन पर कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मातृशक्ति अधिवक्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। *इस दौरान ये सब रहे मौजूद* इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा, विष्णु पटेल, अरुण खरे, मीडिया प्रभारी अंगद कुशवाहा, मोहन निषाद, दुष्यंत गुप्ता, उमाकांत पटेल, हाईकोर्ट जबलपुर के अधिवक्ता अजय वीरभद्र माली, सुजीत द्विवेदी, जूनियर अधिवक्ता आयुष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ यह समारोह वरिष्ठों के सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बन गया।4
- बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीन वर्षों तक शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को ₹1 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीन वर्षों तक शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को ₹1 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, संबंधित विद्यालय में विकास कार्यों के लिए ₹5 लाख की विशेष राशि भी दी जाएगी। इस पहल से प्राचार्यों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान होगा और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अधोसंरचना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। - श्री राकेश सिंह, कैबिनेट मंत्री1
- दुःख संताप क्लेश कष्ट व्यस्तता अवसाद तथा अनेकों परेशानियों से भरे मानव जीवन में ईश्वर की भक्ति भजन का एक अलग ही आनंद है। जहां इंसान कुछ देर के लिए अपने सभी दुखों को भूल कर प्रभु भक्ति में खो जाता है।1
- सड़क पर गौवंश हताहत एवं वाहन/चालक सुरक्षा हेतु सचेतक रेडियम बेल्ट पहनाए सड़क पर गौवंश हताहत एवं वाहन/चालक सुरक्षा हेतु सचेतक रेडियम बेल्ट पहनाए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्यमार्ग व कस्बा ग्रामों के सड़कों पर रेडियम बैल्ट पहनाने का अभियान लगातार मुहिम का रूप लेती जा रही है ग्राम पूजन पुण्य दल लुहारी के सदस्यों के इस अभियान को मुहिम के रूप में परिवर्तित देखा गया लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अलावा विस्तार शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की और गौवंश को बेल्ट पहनाए जा रहे हैं पूजन दल के सदस्यों से बेल्ट उपलब्ध कराने की चर्चा में स्पष्ट कर दिया गया आप बेल्ट पहनाने तैयार है तो 4 दिन के समय अंदर बेल्ट उपलब्ध करवा दिया जायेंगे1
- लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत श्मशान घाट की सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल हरचरन कुर्मी ने एसडीएम को सौंपा शिकायत आवेदन, बिहरना सरपंच ने आरोपों को बताया निराधार बीना। ग्राम बिहरना में मुड़िया देहरा रोड से हनुमान मंदिर रोड तक श्मशान घाट के लिए निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम बिहरना निवासी हरचरन कुर्मी पिता नारायण प्रसाद कुर्मी ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बीना को शिकायत आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि सड़क का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान उचित कम्पैक्शन नहीं किए जाने तथा पर्याप्त मात्रा में मटेरियल नहीं डाले जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही सड़क की मोटाई कम रखे जाने और गड्ढों वाले स्थानों पर काले पत्थर की डस्ट डाले जाने का भी आरोप लगाया गया है। हरचरन कुर्मी ने प्रशासन से निर्माणाधीन सड़क की मौके पर जांच कराने, गुणवत्ता की जांच करने तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सरपंच ने आरोपों को बताया चुनावी रंजिश मामले में बिहरना सरपंच अरविंद राय ने शिकायतकर्ता के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है और भ्रष्टाचार के लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सरपंच अरविंद राय ने कहा कि शिकायतकर्ता चुनावी रंजिश के चलते उनकी राजनीतिक छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे सड़क निर्माण कार्य से संबंधित हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं और जांच में वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। अब शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण कार्य की जांच कराई जाती है या नहीं और जांच में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। नोट: शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से जमे ग्राम विकास अधिकारी का तबादला मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से जमे ग्राम विकास अधिकारी का तबादला ललितपुर। मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से तैनात ग्राम विकास अधिकारी का आखिरकार तबादला कर दिया गया है। लंबे समय से एक ही विकास खंड में कार्यरत रहने के कारण उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ था। अब विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें मड़ावरा से स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी काफी समय से मड़ावरा विकास खंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण के बाद विकास खंड में नए ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती की जाएगी। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी विभाग की ओर से स्थानांतरण के विस्तृत कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।1
- जीजा की पिटाई से साले की मौत : बस स्टैंड पर मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह जीजा और साले के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ललितपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में साला देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2