छात्रावास निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं, बाल अधिकार आयोग ने जताई नाराजगी भिंड। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भोपाल की डॉ. निवेदिता शर्मा का दो दिवसीय भिंड दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डॉ. निवेदिता शर्मा ने छात्रावासों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।डॉ. शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ जगह अनियमितताएं देखने को मिली हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। आयोग द्वारा छात्रावासों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।
छात्रावास निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं, बाल अधिकार आयोग ने जताई नाराजगी भिंड। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भोपाल की डॉ. निवेदिता शर्मा का दो दिवसीय भिंड दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डॉ. निवेदिता शर्मा ने छात्रावासों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।डॉ. शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ जगह अनियमितताएं देखने को मिली हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। आयोग द्वारा छात्रावासों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।
- छात्रावास निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं, बाल अधिकार आयोग ने जताई नाराजगी भिंड। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भोपाल की डॉ. निवेदिता शर्मा का दो दिवसीय भिंड दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डॉ. निवेदिता शर्मा ने छात्रावासों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।डॉ. शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ जगह अनियमितताएं देखने को मिली हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। आयोग द्वारा छात्रावासों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।1
- 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर नगर निगम आगरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार भी तैयारियों में जुटे नजर आए। वीडियो में पवन कुमार मशीन के माध्यम से सफाई एवं परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले नगर निगम की टीम द्वारा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम कर्मियों की मेहनत को सलाम। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!1
- कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने ज़िलें के सम्मानीय किसानों से की नम्र अपील, जले में खाद की कोई कमी नहीं है भिंड.. ज़िलें के कृषि अधिकारी ने ज़िलें भर के किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रमिक खबरें फैलाई जा रही है खाद को लेकर,जबकि प्रशासन द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है. वही उन्होंने कहा कि किसानो को खाद सही समय पर मिल सके इसके लिए काउंटर कि संख्या बढ़ाई जा रही.साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसानों के लिए अलग से व्यवस्था क़ी जा रही है. दिव्यांग किसान ऑफिस में भी जाकर कृषि अधिकारी से सीधे सम्पर्क कर सकते है1
- खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान भिंड। खाद की किल्लत के चलते अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ गई है। खाद लेने के लिए किसान रात से ही केंद्र पर पहुंचकर पर्ची मिलने का इंतजार कर रहे हैं।1
- भिंड जिले के सिंहपुर में चला सिर्फ रेस्क्यू ऑपरेशन #bhind #BhindNews भिंड जिले के सिंहपुर में चला सिर्फ रेस्क्यू ऑपरेशन #bhind #BhindNews1
- वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर गोहद नगर में निकला भव्य जुलूस सैकड़ों लोग हुए शामिल वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर गुरुवार को लगभग 11 बजे गोहद नगर के अटल चौक,गंज बाजार,पुराना बस स्टैंड,सदर बाजार, सहित मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। जुलूस का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।1
- संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचा समरसता का संदेश जसवंतनगर:भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत मंडल जसवंतनगर द्वितीय के विभिन्न गांवों में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा कलश पर पुष्प अर्पित किए। कलश वंदन यात्रा ग्राम कैस्त अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा संत श्री रविदास जी मंदिर ग्राम ढूडहा, मलाजनी, नगला अर्जुन, नगला भगत, जारी खेड़ा होते हुए संत श्री आशाराम मंदिर कुंजपुरा पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय निवासियों और संत रविदास जी के अनुयायियों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जयघोष किए गए और कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की गई। यात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा की ओर से बताया गया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। पवित्र मिट्टी से युक्त कलश के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, भाईचारे और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और संत रविदास जी के अनुयायी मौजूद रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल कलेक्टर नें ली सलामी भिंड। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान एसएएफ, जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स, स्काउट-गाइड, शौर्य दल सहित पुलिस बैंड ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। जवानों एवं विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।इस दौरान शालेय विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। रिहर्सल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।1