पूरनपुर में गेहूं खरीद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन पूरनपुर (पीलीभीत), संवाददाता। संयुक्त जनादेश पार्टी के किसान मोर्चा ने गेहूं खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा गुरुदेव सिंह और जिला अध्यक्ष पूरनपुर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों के साथ खरीद प्रक्रिया में अन्याय किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खरीद केंद्रों पर प्रति कुंतल लगभग एक किलो गेहूं “करदा” के नाम पर काटा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गलत है और इससे किसानों की मेहनत पर सीधा असर पड़ रहा है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरुदेव सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को उचित मूल्य दिलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि गेहूं खरीद केंद्रों की जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और किसानों को पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूरनपुर में गेहूं खरीद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन पूरनपुर (पीलीभीत), संवाददाता। संयुक्त जनादेश पार्टी के किसान मोर्चा ने गेहूं खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा गुरुदेव सिंह और जिला अध्यक्ष पूरनपुर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों के साथ खरीद प्रक्रिया में अन्याय किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खरीद केंद्रों पर प्रति कुंतल लगभग एक किलो गेहूं “करदा” के नाम पर काटा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गलत है और इससे किसानों की मेहनत पर सीधा असर पड़ रहा है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरुदेव सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को उचित मूल्य दिलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि गेहूं खरीद केंद्रों की जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और किसानों को पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- पूरनपुर में गेहूं खरीद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन पूरनपुर (पीलीभीत), संवाददाता। संयुक्त जनादेश पार्टी के किसान मोर्चा ने गेहूं खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा गुरुदेव सिंह और जिला अध्यक्ष पूरनपुर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों के साथ खरीद प्रक्रिया में अन्याय किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खरीद केंद्रों पर प्रति कुंतल लगभग एक किलो गेहूं “करदा” के नाम पर काटा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गलत है और इससे किसानों की मेहनत पर सीधा असर पड़ रहा है।1
- बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली के देव प्राइमस हॉस्पिटल में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अभिनव कट्याल हर महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा “किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण समय पर सही निदान न होना और जागरूकता की कमी है। कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम समाधान बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे उपलब्ध एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्पों के बारे में जागरूक रहें। इस नई ओपीडी सेवा के माध्यम से हमारा उद्देश्य बरेली के लोगों के करीब विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके। डॉ. अभिनव ने आगे कहा “हमारा लक्ष्य स्पेशलाइज्ड किडनी केयर तक आसान और तेज पहुंच सुनिश्चित करना है। हम शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान और लंबी अवधि के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें। किडनी फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है।1
- 1M 👁️ 50K 💬 20K 💾 10K ✈️ like comment save share ➡️ Like ♡ and ♡ ➡️ Story #lipstick #shadowsense #senegencedistributor #mysenelook #lipsensedistributor beauty lipstickaddict lipsticklover lipgloss lipstik sen1
- All India Muslim Majlis का बड़ा फैसला, अकील हुसैन बने बरेली के जिला महासचिव बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए अकील हुसैन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और समाज में योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकील हुसैन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। साथ ही उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद का भी उल्लेख किया गया है। अंत में पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। 🐄 मानवता की मिसाल: लेडीज पत्रकार ने बचाई गाय के बच्चे की जान बरेली। इंसानियत की एक मिसाल पेश करते हुए एक महिला पत्रकार ने घायल/फंसे हुए गाय के बच्चे (बछड़े) को बचाकर सराहनीय कार्य किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनके इस साहसिक कदम की जमकर प्रशंसा की। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने बिना अपनी परवाह किए बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस कार्य के बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने महिला पत्रकार की तारीफ करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। 👉 इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता और संवेदनशीलता आज भी समाज में जीवित है।1
- सेवा का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अभिनव कट्याल अब प्रत्येक महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों को प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन की सुविधा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा कि किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका एक बड़ा कारण समय पर सही निदान और जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह आवश्यक है कि वे आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने आगे कहा कि इस नई OPD सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके। डॉ. कट्याल ने बताया कि इस पहल के तहत शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, व्यक्तिगत उपचार योजना (पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट) और दीर्घकालिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें। किडनी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे अब उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।1
- रिपोर्ट हुकुम सिंह दातागंज मूसाझाग में भीषण हादसा हुआ है। यह सड़क हादसा दिल दहलाने वाला है जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप रही है। हादसा के दौरान किसी के द्वारा बनाई गई वायरल वीडियो को देखकर हर कोई परेशान है। लग्जरी गाड़ी ने मां बेटा की बाइक को टक्कर मारी और 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस सड़क हादसे में बेटा घायल हो गया गंभीर रूप से और मां की मौत हो चुकी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है वही मां के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मूसाझाग थाना क्षेत्र में नई सड़क बिना रोड पर गांव मनिकापुर कौर चौराहा गंगा एक्सप्रेसवे रिंग रोड के पास सड़क हादसा हो गया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बामियाना निवासी झबीनाथ की पत्नी सावित्री 45 वर्ष अपने बेटा प्रताप 23 वर्ष के साथ हेलो मोटो के लिए आ रही थी। अचानक तिगुलापुर के पास नई सड़क पर गंगा एक्सप्रेस वे की ओर से आ रही लग्जरी गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त रही की बाइक को गाड़ी में फंसा कर 50 मीटर तक घसीटती रही। घसीटते घसीटते गाड़ी सड़क से साइड में ठंडी में चली गई। भीषण सड़क हादसा होने से हड़कप मच गया और चीख पुकार मच गई। आसपास की भीड़ पहुंच गई और गाड़ी से जैसे तैसे बाइक सवार प्रताप को घायल अवस्था में निकाला गया और फिर गाड़ी में फंसे सावित्री के शव को जैसे पैसे निकाला और फिर एंबुलेंस से तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया और फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है और गाड़ी चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है की मां बेटा बाइक से गांव से दातागंज के लिए आ रहे थे इसी बीच रास्ते में हादसे के शिकार हो गए और मां की मौत हो गई। सपा नेता की है गाड़ी मूसाझाग नई सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बाइक सवार मां बेटा को जिस गाड़ी ने रौंदा है। वह लग्जरी गाड़ी किसी आम व्यक्ति की नहीं सपा नेता की है। गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी समाजवादी पार्टी की नेता की बताई जा रही है।3
- बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में विवादित भूमि पर सड़क निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव फ़रीदापुर चौधरी निवासी अधिवक्ता अकीलउद्दीन ने नगर निगम , जिला अधिकारी और अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर वार्ड 28 के पार्षद व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी अकीलउद्दीन का आरोप है उनकी आराजी गाटा संख्या 78 व समीप स्थित गाटा संख्या 135 का मामला पूर्व से ही वादग्रस्त है। उन्होंने बताया कि भूमि के पूर्वी हिस्से में पूर्वोत्तर रेलवे की बाउंड्री होने के कारण उन्होंने विभाग से पैमाइश व एनओसी की मांग की थी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भी भेजा जा चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम के ठेकेदार और वार्ड 28 के पार्षद मैसर खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिना अनुमति और बिना सक्षम अधिकारियों को अवगत कराए विवादित जमीन पर सड़क का निर्माण करा दिया। प्रार्थी अकीलउद्दीन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी 29 मार्च की रात फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को सूचित किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अकीलउद्दीन ने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पार्षद, ठेकेदार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।1