Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो पालतू डॉग्स में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...... हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली में टहल रहे एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग पर अचानक जर्मन सेबर्ट डॉग ने हमला कर दिया। दोनों डॉग्स के बीच हुई भिड़ंत से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद मौजूद लोगों ने दोनों डॉग्स को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sunil kumar
दो पालतू डॉग्स में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...... हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली में टहल रहे एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग पर अचानक जर्मन सेबर्ट डॉग ने हमला कर दिया। दोनों डॉग्स के बीच हुई भिड़ंत से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद मौजूद लोगों ने दोनों डॉग्स को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना सासनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सराहनीय कार्य करते हुए 02 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा ) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना सासनी पुलिस द्वारा सूचना पर सराहनीय कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को सठिया मोड़ से बनगढ़ की तरफ से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त करन उर्फ कलुआ उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है । जो पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है । जिसके विरूद्ध जनपद हाथरस व अन्य जनपद में हत्या, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, जुआ अधिनियम, गैगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओ में करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । *नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-* करन उर्फ कलुआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ गवन्डर सिंह निवासी ग्राम बरसै थाना सासनी जनपद हाथरस । *बरामदगी का विवरण-* 02 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) । *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 179/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त करन उर्फ कलूआ उपरोक्त-* 1. मु0अ0स0 110/26 धा/रा 103(1)/352/3(5) बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस 2. मु0अ0स0 286/ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 3. मु0अ0स0 323/17 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सासनी जनपद हाथरस। 4. मु0अ0स0 627/18 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस । 5. मु0अ0स0 409/19 धारा 13 जी एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 6. मु0अ0स0 101/20 धारा 323/353/504/506 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 7. मु0अ0स0 105/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 8. मु0अ0स0 106/20 धारा 411 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 9. मु0अ0स0 106/20 धारा 411 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 10. मु0अ0स0 203/20 धारा 379 भादवि थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ। 11. मु0अ0स0 22/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 12. मु0अ0स0 55/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 13. मु0अ0स0 129 धारा 351(2)/352 बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस। 14. मु0अ0स0 808/14 धारा 394 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 15. मु0अ0स0 36/20 धारा 13 जी.एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस। 16. मु0अ0स0 211/24 धारा 13 जी एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–* प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी मय टीम थाना सासनी जनपद हाथरस3
- दो पालतू डॉग्स में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...... हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली में टहल रहे एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग पर अचानक जर्मन सेबर्ट डॉग ने हमला कर दिया। दोनों डॉग्स के बीच हुई भिड़ंत से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद मौजूद लोगों ने दोनों डॉग्स को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Gram Panchayat Ratangarh mein nalkheda pada hua Hai kripya Karen Sahi isko sahi karvaya jaaye Ratangarh jila Hathras1
- हाथरस के चंदपा कोतवाली में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को भूमि विवादों सहित सभी शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बाद में अधिकारियों ने कोतवाली परिसर में पुस्तकालय, महिला हेल्प डेस्क और साइबर सहायता कक्ष का भी निरीक्षण किया।3
- हाथरस के सीएमओ राजीव राय ने फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे अस्पतालों को 'आशीर्वाद' देने वाले छिपे कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द ही एक कमेटी बनाकर इन कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाएगा।1
- हाथरस सरस्वती महाविद्यालय में निकला सांप, जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश बाबू ने किया सफल रेस्क्यू हाथरस। शहर स्थित सरस्वती महाविद्यालय में उस समय हलचल मच गई, जब कॉलेज परिसर में एक सांप दिखाई देने की सूचना कॉलेज स्टाफ को मिली। सांप निकलने की खबर से छात्र-छात्राओं में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जूलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. राकेश बाबू तत्काल मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। डॉ. राकेश बाबू ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़ा और बाद में उसे प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान उनकी बहादुरी और समझदारी को देखकर कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं उनकी प्रशंसा करते नजर आए। इस मौके पर डॉ. राकेश बाबू ने कहा कि समाज के प्रति हमारा उद्देश्य केवल मानव सुरक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सांप पर्यावरण संतुलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और खेतों व आसपास के क्षेत्रों में हानिकारक जीवों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए डर या अज्ञानता के कारण उन्हें मारना उचित नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक सोच और जागरूकता अपनाने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय अनुशासन और सही सूचना सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय होता है। कॉलेज प्रशासन सदैव छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय में हुई इस घटना ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि साहस, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाती4
- भारतीय किसान संघ ने अखिलभारतीय महिला प्रमुख को सुनाई समस्यायें दूध उत्पादन और बीज संरक्षण पर दिया जोर, प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान सासनी में हुई बैठक सासनी में भारतीय किसान संघ ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों पर चल रहे भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान प्रांत मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा जी के सानिध्य में संघ एक बैठक सासनी ब्लॉक तहसील के सभागार में आहूत की। शनिवार को आहूत बैठक अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चैधरी ने की जिला अखिल भारतीय महिला प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू दीक्षित मौजूद रहीं। कार्रक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र. के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया। जिनका स्वागत जिला महिला प्रमुख श्रीमती माधवी सिंह ने अपनी महिला बहनों के साथ उनको बुके देकर एवं श्री बलराम भगवान की छवि चित्र भेंट कर किया। किसानों ने अपनी समस्याएं भी मुख्यातिथि से साझा कीं, मुख्यातिथि ने प्रत्येक ग्राम पंचायत तक ग्राम समिति गठित करने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि किसान संघ और ज्यादा मजबूत बनाने लोगों को जोडने का अव्हान किया। साथ ही गांव का दूध उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान संघ की हर डेयरी नगर एवं शहरों तक पहुंचे। किसानों को खाद रवी की फसल और खरीफ की फसल का मानक के अनुसार खाद एक बार में प्राप्त हो ताकि किसान को बार खाद के लिय लाइन मे न लगना पड़े और देशी बीज संरक्षण पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि जयसवाल, दिल्ली संघ कार्यालय प्रभारी लाल मोहन, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री धर्मेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर, जिलाकोषाध्यक्ष सतीश बागर, जिलाउपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा, जिला मंत्री वीरपाल, सासनी ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चैधरी, जिला सहमंत्री मुकेश पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, ग्राम समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, कासगंज महिला प्रमुख अमृता, हरेंद्र शर्मा, हसायन ब्लाक अध्यक्ष राम किशन शर्मा, ब्लाक उपाधायक्ष मानिक चंद शर्मा, संजीव शर्मा, जिला कार्यकारी सदस्य कृष्णा शर्मा, अरविंद उपाध्याय, श्रीमती मंजू कुशवाहा, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, हेमा देवी, हेमलता, भाई-बहनें एवं किसान भाई मौजूद रहे।4
- किआ सोनेट कार बनी आग का गोला, लाखों का नुकसान.......... हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी किआ सोनेट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये कीमत की कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1