Shuru
Apke Nagar Ki App…
शीतल भकुरहर में शराब बनाने की फैक्ट्री का हुआ उद्घभेदन, पीडीएस दुकान की आर में चल रहा था धंधा
Vaanishree News
शीतल भकुरहर में शराब बनाने की फैक्ट्री का हुआ उद्घभेदन, पीडीएस दुकान की आर में चल रहा था धंधा
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार1
- पत्रकार अमरेश कुमार ने कहा कि “एक चिंगारी पूरे जंगल को खाक कर सकती है,” और इसी संदर्भ में उन्होंने स्वर्ण समाज से अपनी एकता और शक्ति को पहचानने का आह्वान किया। उनका कहना है कि समाज जब संगठित होता है तो उसकी आवाज़ अनदेखी नहीं की जा सकती, इसलिए जागरूकता और एकजुटता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों में अधिकारों, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सजग रहना जरूरी है। यदि समाज अपने अधिकारों के प्रति सचेत नहीं रहेगा, तो आने वाली पीढ़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नेतृत्व करने और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की अपील की। अमरेश कुमार ने जोर देकर कहा कि शांति, एकता और लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात रखना ही सबसे प्रभावी मार्ग है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी सहयोग बढ़ाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि संगठित प्रयास ही मजबूत भविष्य की नींव रख सकते हैं।1
- राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया ने डी होली की शुभकामनाएं!1
- खुसरूपुर।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। शांति समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पर्व के दिन वे स्वयं भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहेगी।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और शांति समिति के बीच बेहतर समन्वय रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है और संभावित उपद्रवी तत्वों को बॉन्ड डाउन कराया जा रहा है।उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बैठक के अंत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं।मौके पर बीडीओ पूजा कुमारी, सीओ उत्तम राहुल,नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार,थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि अशोक कुमार, अनि संतोष कुमार सहित प्रखंड/नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।3
- अनियंत्रित हाइवा ने ग्लूकोन-डी लदे ट्रक को मारी टक्कर, चालक घायल फतुहा आरओबी पर हादसा, एक घंटे तक फोरलेन रहा जाम फतुहा (पटना): पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने ग्लूकोन-डी से लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा फतुहा आरओबी के ऊपर हुआ, जिससे दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची और एक चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्लूकोन-डी से लदा ट्रक (संख्या: यूपी 72टी 7211) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से पटना के बेलदारीचक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उसे जबरदस्त धक्का मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परचक्के उड़ गए और उसमें लदे हजारों रुपये मूल्य के ग्लूकोन-डी के बॉक्स व डिब्बे सड़क पर बिखरकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन की ओर नीचे गड्ढे में जा पलटा। दुर्घटना में हाइवा चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हाइवा ट्रक को गड्ढे से निकालने के दौरान पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।1
- कानून का डर पेट की मार शराब बंदी मे पिसता गरीब1
- सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर में एक घर में चल रही शराब बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले की जांच पड़ताल करने एसडीपीओ गोपाल मंडल पहुंचे। मीडिकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि होली पर्व को देखते हुए एस पी वैशाली द्वारा शराब के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि शीतल भकुरहर गांव में अभिषेक कुमार के घर में बड़े पैमाने पर शराब तैयार किया जा रहा है। तत्काल जिले की विशेष टीम और सराय थाना,करताहां थाना के साथ छापेमारी की तो कई विदेशी ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन,सैंकड़ों लीटर स्प्रीट,शराब पैकिंग के मशीन,हजारों पैकेट बरामद किये गये। वहीं घर में चल रहे फैक्ट्री के खरीद बिक्री का भी काम होता था। पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब माफिया अभिषेक कुमार फरार बताया गया है।1