Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के गया जिले के कोंच प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के दिन (17 सितंबर 2026) एक ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के गया जिले के कोंच प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के दिन (17 सितंबर 2026) एक ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
Ashutosh kumar
बिहार के गया जिले के कोंच प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के दिन (17 सितंबर 2026) एक ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के गया जिले के कोंच प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के दिन (17 सितंबर 2026) एक ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
More news from Bihar and nearby areas
- बिहार में बाढ़ पर केंद्र का बड़ा ऐलान! #BiharFlood #BiharFlood2026 #BiharNews #BiharNewsUpdate #FloodInBihar #ShivrajSinghChouhan #SamratChoudhary #BiharFloodRelief #FloodRelief #BiharGovernment #CentralGovernment #GangaFlood #Vaishali #Bhagalpur #Munger #Gaya #SadhanaNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #Bihar1
- गया शहर के माडनपुर ब्रह्मचारी बाबा रोड स्थित माता दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी। स्थानीय थाना को दी गई सूचना।1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुआ में स्वच्छता अभियान, सूर्यमंदिर छठ घाट पर चला झाड़ू गुरुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया जिले के गुरुआ स्थित नई सूर्यमंदिर छठ तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, महामंत्री अनिल कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मंटू सिंह एवं मिथलेश पांडे ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाकर छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, तालाबों एवं छठ घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव, प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।4
- रफीगंज के पौथू पुलिस ने भेटनियां एवं अचुकी गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पौथू थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेटनीया गांव निवासी गोपाल महतो के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो उर्फ धर्मेंद्र कुमार तथा आचुकी गांव निवासी विधेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र गुंजन शर्मा के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। श्री गणेश पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।1
- सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है। ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।1
- अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का डंडा, 3 क्लीनिक सील! छापेमारी से मचा हड़कंप #रामनगर #पश्चिमचंपारण #अवैधक्लीनिक #क्लीनिकसील #प्रशासनिककार्रवाई #छापेमारी #बिहारन्यूज #BiharNews #RamNagar #WestChamparan #BreakingNews #LatestNews #SadhanaNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #BiharNewsUpdate #HealthDepartment #ActionAgainstIllegalClinic1
- जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी। जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। औरंगाबाद से इलाज कराकर बाइक से घर लौटने के दौरान बाइक सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा खड़वा और चित्रसारी गांव के बीच हुआ। वीओ: जानकारी के अनुसार बटूरा गांव निवासी साबित कुमारी अपनी मां बेबी देवी और पिता अमृत दास के साथ बाइक से औरंगाबाद से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ए.के. खेसारी ने प्राथमिक उपचार किया। घायल परिजनों का आरोप है कि सड़क के बीच डंपर खड़ा होने के कारण बाइक उससे टकराई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1