अमेठी में बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत; बहन की शादी की खरीदारी के लिए पिता संग निकला था पुत्र अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया,जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय है। पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने को निकले थे। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है।
अमेठी में बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत; बहन की शादी की खरीदारी के लिए पिता संग निकला था पुत्र अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार
हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया,जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रमजान अली की बेटी का निकाह
20 अप्रैल को होना तय है। पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने को निकले थे। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है।
- अगर आप इस बात से सहमत हैं तो इस वीडियो को शेयर करें और प्रेमानंद जी महाराज की कथन को जन-जन तक पहुंचने में मदद करें1
- श्री प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी1
- Post by Raju.u.p.442
- जयंती हनुमान जी की जय हो बजरंगी1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या) क्षेत्र के पूरे पाठक पुरवा में ‘Gaon Pure’ ब्रांड की आधिकारिक लॉन्चिंग पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त राजकुमार विश्वकर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर शुद्धता, स्वदेशी और स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते रासायनिक उत्पादों के बीच शुद्ध और देसी आहार की ओर लौटना समय की मांग है। ‘Gaon Pure’ ब्रांड इसी सोच के साथ ग्रामीण परिवेश में तैयार किए गए बिना केमिकल के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है। गायत्री परिवार ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ते हुए लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्रांड से जुड़े आशुतोष तिवारी और उनकी टीम ने युवाओं को स्वदेशी और शुद्ध उत्पादों के प्रति जागरूक करने की दिशा में अपने प्रयासों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुधार बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक होगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि शुद्ध आहार और स्वस्थ विचार ही एक समृद्ध और निरोगी समाज की नींव हैं।3
- Post by Dharmendra Mishra1
- 27वां वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट 2026 4 और 5 अप्रैल, 2026 को होटल विजन महल, जबलपुर में आज जबलपुर के मदनमहल स्थित अमोदा होटल में एसोशिएशन ऑफ फिजिशियनस ऑफ़ इंडिया जबलपुर चैप्टर 2026 27 के तत्वाधान में मेडिकल अपडेट 2026 की पत्रकार वार्ता आयोजित हुई आयोजन कर्ताओं ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया जबलपुर चैप्टर, अपना प्रतिष्ठित 27वां वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट 2026 4 और 5 अप्रैल, 2026 को होटल विजन महल, जबलपुर में आयोजित करने जा रहा है यह दो-दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम पूरे देश से जाने-माने चिकित्सकों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा, ताकि वे चिकित्सा के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगति और उभरते उपचार के तरीकों पर विचार-विमर्श कर सकें। इस सम्मेलन का उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान, कौशल विकास और समकालीन वैज्ञानिक पद्धतियों पर चर्चा के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन का आयोजन डॉ. नवीन शर्मा (अध्यक्ष, API जबलपुर) और डॉ. अखिलेश तिवारी (सचिव, API जबलपुर) डॉ सुरेश पटेल, डॉ आनंद बहरानी, डॉ आशीष पटेल कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी पाठक, सचिव डॉ. अनुपम श्रीवास्तव और साइंटिफिक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. जोहरी ने एक व्यापक वैज्ञानिक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे, पैनल चर्चाओं में भाग लेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। विभिन्न मेडिकल कॉलेजेस के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र भी अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। यह एक ऐसा प्रयास है जिससे सेवारत चिकित्सकों और युवा डॉक्टर के द्वारा महाकौशल क्षेत्र के मरीजों को लाभ होगा।1
- अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसमें यह स्पष्ट झलक रहा है कि वह किसी से भी कोई समझौता करने के मूड में नहीं है बल्कि प्रदेश के विकास को प्राथमिकता के स्तर पर लेकर चलने में रुचि रखते हैं।1
- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में 02 दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों को CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), IPDR (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड), व्हाट्सएप से संबंधित जानकारी, साइबर अपराध की रोकथाम एवं सर्विलांस तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।1