Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला पर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन श्री प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी
VBed Vyas
प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला पर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन श्री प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हत्या के अभियोग से संबंधित रू0-25,000/- का ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त सन्दीप उर्फ राकेश को थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- जयंती हनुमान जी की जय हो बजरंगी1
- आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय ने पत्नी पूजा मिश्रा को जमीन विवाद में किया आगे... जियो पेट्रोल पम्प के चल रहे है निर्माण कार्य में विघ्न डालते हुए जमीन को विवादित करके पेट्रोल पम्प के संचालक अभय प्रताप सिंह से धनादोहन करना चाहते हैं, तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देख जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कराये जा रहे निर्माण कार्य को रोका गया। तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय के पिता ने पहले ही ले रखा है, अभय प्रताप सिंह से लाखों रूपये। प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील के तरदहा गांव में जानबूझकर विवादित जमीन बनाकर पेट्रोल पंप के निर्माण को लेकर दो पक्षों में लगातार तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। वहीं तरदहा गांव निवासी आलोक पाण्डेय की पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित उनकी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्थगन आदेश भी जारी है। उनका कहना है कि उक्त जमीन उन्हें परिवार की इशारा देवी द्वारा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के माध्यम से दी गई है। जबकि पूजा मिश्रा ने अदालत का स्थगनादेश नहीं दे सकी। किसी भी जमीन को विवादित करने के लिए बहुत आसान तरीका होता है। कोर्ट में वाद दाखिल करके मामले को उलझा दो। फिर तारीख पर तारीख लेते रहो और मौके पर यदि निर्माण कार्य हो तो कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की प्रश्नोत्तरी देकर पुलिस से काम रोकवा देना ही जमीनी विवाद की असल हकीकत है। आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा का आरोप है कि इशरा देवी ने उसी जमीन का दूसरा एग्रीमेंट अभय सिंह उर्फ पप्पू के नाम भी कर दिया, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को उक्त जमीन पर निर्माण शुरू होने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की और अगली कार्रवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी।पूजा मिश्रा ने दूसरे पक्ष पर बाहरी लोगों को बुलाकर अवैध कब्जे का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। वहीं अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा सिर्फ हमसे धनादोहन के लिए लगातार प्रयासरत हैं।1
- IPS विद्यासागर मिश्र SP रामपुर का तबादला क्या हुआ कि पूरा पुलिस विभाग रोने लगा। शायद ही ऐसी विदाई किसी किस्मतवाले IPS अफ़सर को नसीब होती है! IPS विद्याशंकर मिश्र ने काफ़ी कम समय में रामपुर की जनता के साथ विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच अपनी व्यवहार कुशलता के जरिये मजबूत पकड़ बना लिया था. ये आंसू उसी रिश्ते के गवाह है।1
- स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन, शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक प्रतापगढ़। सत्र 2026-27 के तहत “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विकास क्षेत्र शिवगढ़ के कंपोजिट विद्यालय जयरामपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ रहे, जिन्होंने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में भ्रमण कर लोगों को बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारे लगाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलायी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शकील के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण शिवकिशोर मिश्र, शिवकुमार गौतम, संजय कुमार सरोज, रामसुख प्रजापति, रंजीत कुमार सरोज, फिरदौस जहां, अंजू मिश्रा, श्रद्धा साहू, कविता मौर्य, सपना सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व और बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।1
- अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया,जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय है। पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने को निकले थे। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है।4
- श्री प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी1