Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयंती हनुमान जी की जय हो बजरंगी
Shivprashadl
जयंती हनुमान जी की जय हो बजरंगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम की पावन नगरी श्री अयोध्या जी सोलर सिटी के रूप में विकसित हो गई है। श्री अयोध्या धाम का सोलर सिटी के रूप में विकसित होना, प्रभु श्रीराम के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का सबसे बड़ा प्रमाण है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- हत्या के अभियोग से संबंधित रू0-25,000/- का ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त सन्दीप उर्फ राकेश को थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- जयंती हनुमान जी की जय हो बजरंगी1
- IPS विद्यासागर मिश्र SP रामपुर का तबादला क्या हुआ कि पूरा पुलिस विभाग रोने लगा। शायद ही ऐसी विदाई किसी किस्मतवाले IPS अफ़सर को नसीब होती है! IPS विद्याशंकर मिश्र ने काफ़ी कम समय में रामपुर की जनता के साथ विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच अपनी व्यवहार कुशलता के जरिये मजबूत पकड़ बना लिया था. ये आंसू उसी रिश्ते के गवाह है।1
- अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया,जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय है। पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने को निकले थे। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है।4
- संग्रामपुर। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनीं नेवादा कनू निवासी अनुराधा सिंह के गांव आगमन पर मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अनुराधा सिंह अपने परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां कालिकन के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति को देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद भी सफलता प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग हो, तो महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकती है। उनके साथ उनके पति आकाश सिंह, ससुर रिटायर्ड मेजर अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, बसपा विधानसभा पूर्व प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- 27वां वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट 2026 4 और 5 अप्रैल, 2026 को होटल विजन महल, जबलपुर में आज जबलपुर के मदनमहल स्थित अमोदा होटल में एसोशिएशन ऑफ फिजिशियनस ऑफ़ इंडिया जबलपुर चैप्टर 2026 27 के तत्वाधान में मेडिकल अपडेट 2026 की पत्रकार वार्ता आयोजित हुई आयोजन कर्ताओं ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया जबलपुर चैप्टर, अपना प्रतिष्ठित 27वां वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट 2026 4 और 5 अप्रैल, 2026 को होटल विजन महल, जबलपुर में आयोजित करने जा रहा है यह दो-दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम पूरे देश से जाने-माने चिकित्सकों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा, ताकि वे चिकित्सा के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगति और उभरते उपचार के तरीकों पर विचार-विमर्श कर सकें। इस सम्मेलन का उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान, कौशल विकास और समकालीन वैज्ञानिक पद्धतियों पर चर्चा के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन का आयोजन डॉ. नवीन शर्मा (अध्यक्ष, API जबलपुर) और डॉ. अखिलेश तिवारी (सचिव, API जबलपुर) डॉ सुरेश पटेल, डॉ आनंद बहरानी, डॉ आशीष पटेल कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी पाठक, सचिव डॉ. अनुपम श्रीवास्तव और साइंटिफिक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. जोहरी ने एक व्यापक वैज्ञानिक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे, पैनल चर्चाओं में भाग लेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। विभिन्न मेडिकल कॉलेजेस के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र भी अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। यह एक ऐसा प्रयास है जिससे सेवारत चिकित्सकों और युवा डॉक्टर के द्वारा महाकौशल क्षेत्र के मरीजों को लाभ होगा।1