logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' अभियान के तहत बिछीवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए चावल की बोरियों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही करीब 90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रतनपुर चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से गुजरात जा रहे टाटा ओपन बॉडी ट्रक (संख्या GJ-10-TT-9477) में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने ट्रक में चावल की बोरियां होने की बात कही, लेकिन गहन जांच में तिरपाल के नीचे चावल की बोरियों के नीचे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने कुल 846 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर 'For Sale Only in Chandigarh' अंकित था। पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया, साथ ही चालक योगेश कोडियातर (42), निवासी पोरबंदर, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर और अन्य आरोपियों के संबंध में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

10 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' अभियान के तहत बिछीवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए चावल की बोरियों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही करीब 90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रतनपुर चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से गुजरात जा रहे टाटा ओपन बॉडी ट्रक (संख्या GJ-10-TT-9477) में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने ट्रक में चावल की बोरियां होने की बात कही, लेकिन गहन जांच में तिरपाल के नीचे चावल की बोरियों के नीचे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने कुल 846 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर 'For Sale Only in Chandigarh' अंकित था। पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया, साथ ही चालक योगेश कोडियातर (42), निवासी पोरबंदर, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर और अन्य आरोपियों के संबंध में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चौरासी पुलिस थाना ने एक ट्रक में बनाए गए डबल पार्टीशन का भंडाफोड़ करते हुए 38 भैंसों को बेहद क्रूरता से ठूंस-ठूंसकर ले जाए जाने का मामला पकड़ा है। तस्करी के इस तरीके में, ट्रक के भीतर एक दो मंजिला ढांचा तैयार किया गया था और भैंसों के मुँह तथा पैर रस्सियों से बेरहमी से बाँध दिए गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रक को जब्त कर लिया और इस मामले से जुड़े चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। सभी 38 भैंसों को सुरक्षित रूप से ट्रक से निकालकर उनके लिए चारा-पानी की उचित व्यवस्था की गई।
    1
    डूंगरपुर जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चौरासी पुलिस थाना ने एक ट्रक में बनाए गए डबल पार्टीशन का भंडाफोड़ करते हुए 38 भैंसों को बेहद क्रूरता से ठूंस-ठूंसकर ले जाए जाने का मामला पकड़ा है। तस्करी के इस तरीके में, ट्रक के भीतर एक दो मंजिला ढांचा तैयार किया गया था और भैंसों के मुँह तथा पैर रस्सियों से बेरहमी से बाँध दिए गए थे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रक को जब्त कर लिया और इस मामले से जुड़े चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। सभी 38 भैंसों को सुरक्षित रूप से ट्रक से निकालकर उनके लिए चारा-पानी की उचित व्यवस्था की गई।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर जिला क्षेत्र की चिखली पंचायत समिति में बुधवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भारी तबाही हुई है। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। ढूंढी कुआं, रोयडा, सेंडोला, गुंदलारा, नई बस्ती बड़गमा, शीशॉट, डूंगर, दरियाटी, मीठी लिमड़ी, डूंगर सारण, गंदेरी और पंचकुंडी पियोला सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में प्रकृति का सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिला है, जहाँ कई ग्रामीणों के आशियाने और रोजगार के साधन पूरी तरह उजड़ गए हैं। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांवों में दर्जनों कच्चे-पक्के मकानों के ऊपर लगे केलू और टीन शेड भरभरा कर उड़ गए। ढूंढी निवासी देवा पिता वालु डिंडोर के मकान के टीन शेड पूरी तरह उड़ गए, जिससे पूरे घर में पानी भर गया; घटना के समय उनकी दुकान के टीन शेड भी हवा में उड़ गए, और उन्होंने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। इसी तरह कुआं निवासी हुका पिता वेला पारगी की दुकान के शेड उड़ने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ढूंढी निवासी सरदेव के गैरेज के टीन शेड भी हवा में उड़ गए, वहीं ढूंढी के ही रमण पिता भेम के मकान पर लगे सीमेंट के शेड उड़ने से उनके घर में भारी मात्रा में पानी भर गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ। कुआं न्यू कॉलोनी में पोपट पिता वीरचंद डामोर के सब्जी के ठेले के शेड उड़ गए, जिससे सारी सब्जी सड़क पर बिखर गई और बड़ा नुकसान हुआ। ढूंढी कुआं, रोयदा और सेंडोला सहित प्रभावित गांवों में घरों के भीतर पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान, राशन, अनाज और कपड़े पूरी तरह भीग कर खराब हो चुके हैं, जिससे कई परिवारों के सामने सिर छुपाने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
    4
    डूंगरपुर जिला क्षेत्र की चिखली पंचायत समिति में बुधवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भारी तबाही हुई है। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। ढूंढी कुआं, रोयडा, सेंडोला, गुंदलारा, नई बस्ती बड़गमा, शीशॉट, डूंगर, दरियाटी, मीठी लिमड़ी, डूंगर सारण, गंदेरी और पंचकुंडी पियोला सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में प्रकृति का सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिला है, जहाँ कई ग्रामीणों के आशियाने और रोजगार के साधन पूरी तरह उजड़ गए हैं।

तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांवों में दर्जनों कच्चे-पक्के मकानों के ऊपर लगे केलू और टीन शेड भरभरा कर उड़ गए। ढूंढी निवासी देवा पिता वालु डिंडोर के मकान के टीन शेड पूरी तरह उड़ गए, जिससे पूरे घर में पानी भर गया; घटना के समय उनकी दुकान के टीन शेड भी हवा में उड़ गए, और उन्होंने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। इसी तरह कुआं निवासी हुका पिता वेला पारगी की दुकान के शेड उड़ने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ढूंढी निवासी सरदेव के गैरेज के टीन शेड भी हवा में उड़ गए, वहीं ढूंढी के ही रमण पिता भेम के मकान पर लगे सीमेंट के शेड उड़ने से उनके घर में भारी मात्रा में पानी भर गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ। कुआं न्यू कॉलोनी में पोपट पिता वीरचंद डामोर के सब्जी के ठेले के शेड उड़ गए, जिससे सारी सब्जी सड़क पर बिखर गई और बड़ा नुकसान हुआ।

ढूंढी कुआं, रोयदा और सेंडोला सहित प्रभावित गांवों में घरों के भीतर पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान, राशन, अनाज और कपड़े पूरी तरह भीग कर खराब हो चुके हैं, जिससे कई परिवारों के सामने सिर छुपाने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सीमलवाड़ा में हुई इस कार्रवाई में क्रूरतापूर्वक परिवहन की जा रही 38 भैंसों को मुक्त कराया गया और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के पर्यवेक्षण में चौरासी थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर वैजा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मालवाहक वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर एक विशेष दो मंजिला ढांचा और दोहरे विभाजन की व्यवस्था मिली। इस गुप्त संरचना में 38 भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, उनके पैर और मुंह रस्सियों से बांधे हुए थे। पशुओं की दयनीय स्थिति देखकर पुलिस दल ने तुरंत सभी भैंसों को वाहन से नीचे उतरवाया और उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था की। पुलिस ने पशुओं के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को जब्त कर लिया और पशुओं के साथ क्रूरता बरतने के आरोप में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस्तेखान पुत्र ईस्माईल खान मुल्तानी (55 वर्ष), अरुण पुत्र अयूब मुल्तानी (36 वर्ष), इनिस पुत्र गुलु मुल्तानी (32 वर्ष) तथा मोहम्मद जुनैद पुत्र जावेद मुल्तानी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी गुजरात राज्य के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में अवैध पशु तस्करी तथा पशु क्रूरता के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरलाल रोत, कांस्टेबल पंकज कुमार, लोकेश कुमार तथा वीरमल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें किस गंतव्य तक ले जाया जा रहा था।
    3
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सीमलवाड़ा में हुई इस कार्रवाई में क्रूरतापूर्वक परिवहन की जा रही 38 भैंसों को मुक्त कराया गया और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के पर्यवेक्षण में चौरासी थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर वैजा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मालवाहक वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर एक विशेष दो मंजिला ढांचा और दोहरे विभाजन की व्यवस्था मिली। इस गुप्त संरचना में 38 भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, उनके पैर और मुंह रस्सियों से बांधे हुए थे। पशुओं की दयनीय स्थिति देखकर पुलिस दल ने तुरंत सभी भैंसों को वाहन से नीचे उतरवाया और उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था की।

पुलिस ने पशुओं के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को जब्त कर लिया और पशुओं के साथ क्रूरता बरतने के आरोप में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस्तेखान पुत्र ईस्माईल खान मुल्तानी (55 वर्ष), अरुण पुत्र अयूब मुल्तानी (36 वर्ष), इनिस पुत्र गुलु मुल्तानी (32 वर्ष) तथा मोहम्मद जुनैद पुत्र जावेद मुल्तानी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी गुजरात राज्य के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में अवैध पशु तस्करी तथा पशु क्रूरता के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरलाल रोत, कांस्टेबल पंकज कुमार, लोकेश कुमार तथा वीरमल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें किस गंतव्य तक ले जाया जा रहा था।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी 'वन्दे गंगाजल' अभियान के तहत धम्बोला कस्बे में तालाब की पाल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश देना और इसमें जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर जिला कलक्टर देशपाल, उपखण्ड अधिकारी संजय चरपोटा, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा प्रत्याशी करीलाल ननोमा, सिमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में तालाब किनारे विधिवत पूजा-अर्चना कर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात, जिला कलक्टर देशपाल सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से श्रमदान करते हुए तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण कार्यों में अपना योगदान दिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और जल स्रोतों का संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि जल संरक्षण के प्रयास केवल जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वर्षा जल संचयन, जल बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र के जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
    2
    राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी 'वन्दे गंगाजल' अभियान के तहत धम्बोला कस्बे में तालाब की पाल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश देना और इसमें जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर जिला कलक्टर देशपाल, उपखण्ड अधिकारी संजय चरपोटा, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा प्रत्याशी करीलाल ननोमा, सिमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में तालाब किनारे विधिवत पूजा-अर्चना कर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात, जिला कलक्टर देशपाल सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से श्रमदान करते हुए तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण कार्यों में अपना योगदान दिया।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और जल स्रोतों का संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि जल संरक्षण के प्रयास केवल जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वर्षा जल संचयन, जल बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र के जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
    user_Mukesh aar pandya
    Mukesh aar pandya
    Bag shop सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आज सुराता में कुदरत का कहर बरपा है, जिसके कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।
    1
    आज सुराता में कुदरत का कहर बरपा है, जिसके कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के छाणी मगरी क्षेत्र में आए तेज आंधी तूफान के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। इस तूफान से कई घरों की केलू और टिन शेड की छतें उड़ गईं। बड़े-बड़े आम के पेड़ भी गिर गए, जिससे सड़क पर आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। छाणी मगरी धाम के आसपास के इलाकों में भी आंधी तूफान ने भारी क्षति पहुंचाई है।
    1
    डूंगरपुर जिले के छाणी मगरी क्षेत्र में आए तेज आंधी तूफान के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। इस तूफान से कई घरों की केलू और टिन शेड की छतें उड़ गईं। बड़े-बड़े आम के पेड़ भी गिर गए, जिससे सड़क पर आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। छाणी मगरी धाम के आसपास के इलाकों में भी आंधी तूफान ने भारी क्षति पहुंचाई है।
    user_जय गुरू महाराज
    जय गुरू महाराज
    Voice of people Jothari, Dungarpur•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' अभियान के तहत बिछीवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए चावल की बोरियों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही करीब 90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रतनपुर चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से गुजरात जा रहे टाटा ओपन बॉडी ट्रक (संख्या GJ-10-TT-9477) में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने ट्रक में चावल की बोरियां होने की बात कही, लेकिन गहन जांच में तिरपाल के नीचे चावल की बोरियों के नीचे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने कुल 846 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर 'For Sale Only in Chandigarh' अंकित था। पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया, साथ ही चालक योगेश कोडियातर (42), निवासी पोरबंदर, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर और अन्य आरोपियों के संबंध में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' अभियान के तहत बिछीवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए चावल की बोरियों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही करीब 90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रतनपुर चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से गुजरात जा रहे टाटा ओपन बॉडी ट्रक (संख्या GJ-10-TT-9477) में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने ट्रक में चावल की बोरियां होने की बात कही, लेकिन गहन जांच में तिरपाल के नीचे चावल की बोरियों के नीचे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए हुए पाए गए। पुलिस ने कुल 846 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर 'For Sale Only in Chandigarh' अंकित था। पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया, साथ ही चालक योगेश कोडियातर (42), निवासी पोरबंदर, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर और अन्य आरोपियों के संबंध में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.