Shuru
Apke Nagar Ki App…
साल्हेवारा में सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, ₹770 नगद जब्त, साल्हेवारा में सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, ₹770 नगद जब्त, 9 अगस्त रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा पुलिस ने सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेख असलम उर्फ विक्की खान (41 वर्ष) निवासी साल्हेवारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हटवारा बाजार के पास अंकों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, डाट पेन और 770 रुपये नगद जब्त किए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
साल्हेवारा में सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, ₹770 नगद जब्त, साल्हेवारा में सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, ₹770 नगद जब्त, 9 अगस्त रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा पुलिस ने सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेख असलम उर्फ विक्की खान (41 वर्ष) निवासी साल्हेवारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हटवारा बाजार के पास अंकों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, डाट पेन और 770 रुपये नगद जब्त किए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अनुभा मुंजारे ने निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण बालाघाट। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र बालाघाट की नवीन भवन निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया। लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य में निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं होने तथा निर्माण कार्य की गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण में निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीरता से जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता, निर्माण की तकनीकी स्थिति तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुंजारे ने निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शासन द्वारा जनहित में करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत कर महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ताविहीन सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाए। आगे विधायक ने कहा कि शासन की राशि जनता की राशि है और उसका एक-एक रुपया जनहित में सही तरीके से खर्च होना चाहिए। किसी भी स्तर पर शासकीय धन की बर्बादी या निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी की जाए और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही ठेकेदार को भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य को गति देने तथा तय समय-सीमा में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का यह भवन जिले के दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को पुनर्वास, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऐसे में भवन का मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय पर तैयार होना बेहद आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन लंबे समय तक उपयोग में रहेगा,इसलिए वर्तमान में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने की बात अधिकारी द्वारा कही गई है।4
- विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* खरोरा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा परिषद ग्राम भरुवाडीह कला के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा मोर मयारू सुआ परिवार, भरुवाडीह कला द्वारा मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान टोना टार चक के सचिव पंचू ध्रुव ने सभा को विशेष रूप से संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोककलाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखू राम सेन, जनपद सभापति तिल्दा तथा विशिष्ट अतिथि चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे, सरपंच ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला एवं संतराम कुर्रे, कोटवार रहे। कार्यक्रम में गांव के नागरिकगण नारायण प्रसाद साहू, भगत राम निषाद, शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, नेमसिंह धीवर एवं भोलाराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक समिति के सदस्य योगेश्वर ध्रुव, बलदेव ध्रुव एवं नारायण ध्रुव सहित चैन सिंह ध्रुव, भानु ध्रुव, हुलास सिंह ध्रुव तथा शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और आदिवासी संस्कृति, लोकपरंपरा एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देखने को मिला।4
- कलेक्टर कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी नहीं थमा देशभक्ति का जोश हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर1
- गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, रायपुर जंगल सफारी में चल रहा उपचार गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, रायपुर जंगल सफारी में चल रहा उपचार धमतरी। गंगरेल वन क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले भारतीय अजगर (Python molurus) का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उपचार कराया। 8 अगस्त को मिले अजगर को वन परिक्षेत्र कार्यालय लाकर पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके सिर, पूंछ और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव मिले। प्रारंभिक जांच में चोटें किसी कठोर वस्तु या पत्थर से लगने की आशंका जताई गई। डॉ. मयंक पटेल ने अजगर का प्राथमिक उपचार कर आवश्यक दवाएं दीं, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर रही। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रधान और डिप्टी रेंजर राकेश तिवारी की मौजूदगी में उपचार की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। बेहतर चिकित्सा और विशेषज्ञ निगरानी के लिए शनिवार रात अजगर को रायपुर के जंगल सफारी भेज दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रेस्क्यू अभियान में सर्प मित्र नीरज पांडेय ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घायल या संकटग्रस्त वन्यजीव मिलने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।2
- मुरा गांव में किसान की धान फसल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, सरपंच की अगुवाई में कार्रवाई धमतरी। ग्राम पंचायत मुरा (दरबा) में किसान द्वारा बोई गई धान की फसल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान की फसल को कथित तौर पर ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच की अगुवाई में नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व जुलाई-अगस्त के दौरान भी ग्राम मुरा में सरपंच की अगुवाई में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर किसान की बोई हुई धान फसल को क्षति पहुंचाए जाने का आरोप सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मौके पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल किसान की फसल को किस आधार पर और किसके आदेश पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में संबंधित किसान, ग्राम पंचायत और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- सावरी लोधी टोला सड़क मार्ग बरसात से हुआ दलदली, जावेद अली ने किया निरीक्षण, सुधार करने की मांग की वारासिवनी। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों का बेहाल है। वर्षा के कारण सड़के दलदली हो गई है, जिस पर चलना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग व पुलिया की बदतर हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर जावेद अली ने ग्राम सावरी पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग एवं पुलिया की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण एवं छात्र छात्राओं को आवागमन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर उन्होंने कलेक्टर बालाघाट व संबंधित विभाग से इस मार्ग व पुलिया को अतिशीघ्र बनाने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों व विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव अजबलाल कृपगये ,पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे , राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच नगर अध्यक्ष विकास कृपगए, राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ कादरी, राम प्रशाद लिल्हारे, राजेश कोलते एवं सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।1
- नरसिंहपुर में दहला देने वाली घटना: स्कूल से अगवा कर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुरः गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 8 वर्षीय बालिका को स्कूल से झूठ बोलकर बुलाने और जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी निर्ममता से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने रातभर खुद कमान संभाली और पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अनिल यादव को धर दबोचा। 5 अगस्त 2026 को मृतका स्कूल से यह कहकर निकली थी... नरसिंहपुर में दहला देने वाली घटना: स्कूल से अगवा कर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुरः गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 8 वर्षीय बालिका को स्कूल से झूठ बोलकर बुलाने और जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी निर्ममता से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने रातभर खुद कमान संभाली और पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अनिल यादव को धर दबोचा। 5 अगस्त 2026 को मृतका स्कूल से यह कहकर निकली थी कि उसके पिता ने बुलाया है, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। सर्च ऑपरेशन: परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और वैज्ञानिक संसाधनों की मदद से रातभर जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद गांव से करीब 1.5 किमी दूर झाड़ियों से बालिका का शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनिल यादव की पहचान हुई, जिसे पुलिस ने भागने के प्रयास के.....#Dainik News1