सावरी लोधी टोला सड़क मार्ग बरसात से हुआ दलदली, जावेद अली ने किया निरीक्षण, सुधार करने की मांग की वारासिवनी। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों का बेहाल है। वर्षा के कारण सड़के दलदली हो गई है, जिस पर चलना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग व पुलिया की बदतर हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर जावेद अली ने ग्राम सावरी पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग एवं पुलिया की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण एवं छात्र छात्राओं को आवागमन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर उन्होंने कलेक्टर बालाघाट व संबंधित विभाग से इस मार्ग व पुलिया को अतिशीघ्र बनाने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों व विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव अजबलाल कृपगये ,पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे , राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच नगर अध्यक्ष विकास कृपगए, राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ कादरी, राम प्रशाद लिल्हारे, राजेश कोलते एवं सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
सावरी लोधी टोला सड़क मार्ग बरसात से हुआ दलदली, जावेद अली ने किया निरीक्षण, सुधार करने की मांग की वारासिवनी। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों का बेहाल है। वर्षा के कारण सड़के दलदली हो गई है, जिस पर चलना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग व पुलिया की बदतर हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर जावेद अली ने ग्राम सावरी पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग एवं पुलिया की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण एवं छात्र छात्राओं को आवागमन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर उन्होंने कलेक्टर बालाघाट व संबंधित विभाग से इस मार्ग व पुलिया को अतिशीघ्र बनाने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों व विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव अजबलाल कृपगये ,पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे , राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच नगर अध्यक्ष विकास कृपगए, राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ कादरी, राम प्रशाद लिल्हारे, राजेश कोलते एवं सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
- सावरी लोधी टोला सड़क मार्ग बरसात से हुआ दलदली, जावेद अली ने किया निरीक्षण, सुधार करने की मांग की वारासिवनी। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों का बेहाल है। वर्षा के कारण सड़के दलदली हो गई है, जिस पर चलना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग व पुलिया की बदतर हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर जावेद अली ने ग्राम सावरी पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि ग्राम पंचायत सावरी से लोधी टोला मार्ग एवं पुलिया की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण एवं छात्र छात्राओं को आवागमन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर उन्होंने कलेक्टर बालाघाट व संबंधित विभाग से इस मार्ग व पुलिया को अतिशीघ्र बनाने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों व विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव अजबलाल कृपगये ,पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे , राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच नगर अध्यक्ष विकास कृपगए, राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ कादरी, राम प्रशाद लिल्हारे, राजेश कोलते एवं सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।1
- अनुभा मुंजारे ने निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण बालाघाट। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र बालाघाट की नवीन भवन निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया। लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य में निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं होने तथा निर्माण कार्य की गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण में निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीरता से जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता, निर्माण की तकनीकी स्थिति तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुंजारे ने निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शासन द्वारा जनहित में करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत कर महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ताविहीन सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाए। आगे विधायक ने कहा कि शासन की राशि जनता की राशि है और उसका एक-एक रुपया जनहित में सही तरीके से खर्च होना चाहिए। किसी भी स्तर पर शासकीय धन की बर्बादी या निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी की जाए और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही ठेकेदार को भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य को गति देने तथा तय समय-सीमा में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का यह भवन जिले के दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को पुनर्वास, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऐसे में भवन का मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय पर तैयार होना बेहद आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन लंबे समय तक उपयोग में रहेगा,इसलिए वर्तमान में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने की बात अधिकारी द्वारा कही गई है।4
- कलेक्टर कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी नहीं थमा देशभक्ति का जोश हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर1
- कटंगी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस क्षेत्र भर के आदिवासी समुदाय ने निकाली भव्य रैली,1
- हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश भी नहीं कम कर सकी देशभक्ति का जोश सम्पूर्ण देश में 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का बालाघाट जिले में रविवार 09 अगस्त को साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रिमझिम बारिश भी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रतिभागियों का जोश कम नहीं कर सकी। साइकिल रैली मुलना स्टेडियम से प्रारंभ होकर आम्बेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन मार्केट, काली पुतली चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए पुनः आम्बेडकर चौक पहुंची। इसके बाद रैली का समापन मुलना स्टेडियम में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराएं और देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें। रैली के दौरान बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल से निकले अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा इस अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते नजर आए। जिले में 09 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।1
- कुरई-बादलपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस *कुरई-बादलपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस* _वाहन रैली निकालकर दिखाई एकजुटता, गूंजे ‘एक तीर, एक निशान, आदिवासी एक समान’ के नारे_ कुरई/बादलपार - विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सिवनी जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कुरई विकासखंड के बादलपार, चक्की खमरिया सहित आसपास के आदिवासी अंचलों में भी विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने वाहन रैली निकालकर अपनी एकजुटता, सामाजिक पहचान और संस्कृति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘एक तीर, एक निशान, आदिवासी एक समान’ सहित विभिन्न नारों से क्षेत्र गूंज उठा। वाहन रैली के माध्यम से समाज की एकता और अपनी पहचान को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। *9 अगस्त को अवकाश घोषित करने की मांग* इस अवसर पर कैलाश उईके ने कहा कि आदिवासी समाज अब जागरूकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। समाज अपने अधिकारों, संस्कृति और पहचान को लेकर लगातार जागरूक हो रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में विश्व आदिवासी दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- *विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया* आज 9 अगस्त को पूरे जिले स्तर ब्लॉक स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।2
- गुडरु घाट में गाय को काटने से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया गाय का सिर वारासिवनी। । तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरुघाट से एक बेहद संवेदनशील और आक्रोश भरी खबर सामने आ रही है। जहां एक जीवित गाय को काटे जाने की घटना के बाद पूरे गांव में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से गाय का कटा हुआ सिर भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जप्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और ग्रामीणों को शांत कराने की लगातार कोशिश कर रही है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।1