logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में बरसात होने से किसानों को राहत मिली फसल को लेकर चिंतित किसानों को बरसात में पहुंचाई राहत टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दोपहर बारिश होने से फसलो को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिली है किसानों ने बताया कि बाजरे व तिल दोनों की फसलों में बरसात से फायदा होगा।

1 hr ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में बरसात होने से किसानों को राहत मिली फसल को लेकर चिंतित किसानों को बरसात में पहुंचाई राहत टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दोपहर बारिश होने से फसलो को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिली है किसानों ने बताया कि बाजरे व तिल दोनों की फसलों में बरसात से फायदा होगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में बरसात होने से किसानों को राहत मिली फसल को लेकर चिंतित किसानों को बरसात में पहुंचाई राहत टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दोपहर बारिश होने से फसलो को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिली है किसानों ने बताया कि बाजरे व तिल दोनों की फसलों में बरसात से फायदा होगा।
    2
    टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में बरसात होने से किसानों को राहत मिली फसल को लेकर चिंतित किसानों को बरसात में पहुंचाई राहत

टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दोपहर बारिश होने से फसलो को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिली है किसानों ने बताया कि बाजरे व तिल दोनों की फसलों में बरसात से फायदा होगा।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
    1
    मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है।
यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन करौली में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले जिला प्रशासन ने पतंग उड़ाने वालों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं चाइनीज, नायलॉन, प्लास्टिक और धातु से बने मांझे की बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पक्षियों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
    1
    करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन

करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन
करौली में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले जिला प्रशासन ने पतंग उड़ाने वालों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है।
अब सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
वहीं चाइनीज, नायलॉन, प्लास्टिक और धातु से बने मांझे की बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पक्षियों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Bharatpur ke Helana mein ACB team ki badi kaarvayi ghus lete rangon aap pakda
    1
    Bharatpur ke Helana  mein ACB team ki badi kaarvayi ghus lete rangon aap pakda
    user_Pandit ji
    Pandit ji
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव से पहले टोडाभीम में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली संगठन को बड़ी मजबूती प्राप्त हुई। भाजपा कार्यालय भीम पैलेस पर आयोजित सदस्यता अभियान में मीणा समाज के प्रबुद्धजनों एवं बैरवा समाज की मातृशक्ति ने भाजपा का दुपट्टा धारण कर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री रामनिवास मीणा जी एवं भाजपा उपाध्यक्ष श्री विजय लाल मीणा जी का विशेष योगदान रहा। *भाजपा में आस्था व्यक्त करने वाले प्रमुख गणमान्य जन -* बड़ापुरा से श्री नरेंद्र मीणा जी (नेपाली), श्री रायसिंह मीणा जी, गिल्लीपुरा से श्री मोहरसिंह मीणा जी (CTI), श्री सीताराम मीणा जी, श्रीमती शीला बैरवा जी, श्री अब्दुल मजीद जी सहित दर्जनों कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गणों को शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। सभी नव-आगंतुक सदस्यों ने भाजपा की राष्ट्रवादी रीति-नीति एवं विकासोन्मुखी विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ तन-मन-धन से भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा विस्तारक रामू शर्मा नीरज पाराशर बबली हीरो सोनू विनोद शांडिल्य जलसिंह सरसैना दयाराम सैनी मदनमोहन मीना राजेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। टोडाभीम में बड़ा उलट फेर नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त
    3
    नगर निकाय चुनाव से पहले टोडाभीम में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली  

 संगठन को बड़ी मजबूती प्राप्त हुई। भाजपा कार्यालय भीम पैलेस पर आयोजित सदस्यता अभियान में मीणा समाज के प्रबुद्धजनों एवं बैरवा समाज की मातृशक्ति ने भाजपा का दुपट्टा धारण कर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री रामनिवास मीणा जी एवं भाजपा उपाध्यक्ष श्री विजय लाल मीणा जी का विशेष योगदान रहा।

*भाजपा में आस्था व्यक्त करने वाले प्रमुख गणमान्य जन -*
बड़ापुरा से श्री नरेंद्र मीणा जी (नेपाली), श्री रायसिंह मीणा जी, गिल्लीपुरा से श्री मोहरसिंह मीणा जी (CTI), श्री सीताराम मीणा जी, श्रीमती शीला बैरवा जी, श्री अब्दुल मजीद जी सहित दर्जनों कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गणों को शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

सभी नव-आगंतुक सदस्यों ने भाजपा की राष्ट्रवादी रीति-नीति एवं विकासोन्मुखी विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ तन-मन-धन से भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा विस्तारक  रामू शर्मा  नीरज पाराशर  बबली हीरो सोनू  विनोद शांडिल्य जलसिंह सरसैना  दयाराम सैनी मदनमोहन मीना राजेन्द्र सोनी  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टोडाभीम में बड़ा उलट फेर नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • हिंडौन में ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान, मानवता की सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान हिंडौन सिटी। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से मंगलवार को आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान में मानव सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जीवन बचाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इस पुनीत सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन बी.के. प्रिया दीदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पूरे अभियान की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। रक्त संग्रह के लिए राजकीय अस्पताल करौली तथा सुमन ब्लड बैंक हिंडौन से टीम पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता एवं सेवाभाव से रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बी.के. हेतल दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार देने वाली महान सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभियान की सफलता में जीवन ज्योति फाउंडेशन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र एवं विशेष गॉडली गिफ्ट प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान से सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। ब्रह्माकुमारीज़ एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा टीमों, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    2
    हिंडौन में ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान, मानवता की सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
हिंडौन सिटी। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से मंगलवार को आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान में मानव सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जीवन बचाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इस पुनीत सेवा में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन बी.के. प्रिया दीदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पूरे अभियान की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। रक्त संग्रह के लिए  राजकीय अस्पताल करौली तथा सुमन ब्लड बैंक हिंडौन से टीम पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता एवं सेवाभाव से रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बी.के. हेतल दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार देने वाली महान सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभियान की सफलता में जीवन ज्योति फाउंडेशन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 
रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र एवं विशेष गॉडली गिफ्ट प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान से सम्मानित किया गया।
शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। ब्रह्माकुमारीज़ एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा टीमों, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    22 hrs ago
  • हिंडौन में ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान, मानवता की सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान..... हिंडौन सिटी। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से मंगलवार को आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान में मानव सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जीवन बचाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इस पुनीत सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन बी.के. प्रिया दीदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पूरे अभियान की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। रक्त संग्रह के लिए राजकीय अस्पताल करौली तथा सुमन ब्लड बैंक हिंडौन से टीम पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता एवं सेवाभाव से रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बी.के. हेतल दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार देने वाली महान सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभियान की सफलता में जीवन ज्योति फाउंडेशन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र एवं विशेष गॉडली गिफ्ट प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान से सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। ब्रह्माकुमारीज़ एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा टीमों, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    4
    हिंडौन में ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान, मानवता की सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान.....
हिंडौन सिटी। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से मंगलवार को आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान में मानव सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जीवन बचाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इस पुनीत सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन बी.के. प्रिया दीदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पूरे अभियान की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। रक्त संग्रह के लिए  राजकीय अस्पताल करौली तथा सुमन ब्लड बैंक हिंडौन से टीम पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता एवं सेवाभाव से रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बी.के. हेतल दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार देने वाली महान सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभियान की सफलता में जीवन ज्योति फाउंडेशन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र एवं विशेष गॉडली गिफ्ट प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान से सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। ब्रह्माकुमारीज़ एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा टीमों, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भामाशाह ने स्कूल में साउंड सिस्टम व विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री की भेंट- टोडाभीम करौली नांगल शेरपुर के निवासी भामाशाह अमर सिंह मीना ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोलियो का पुरा नांगलशेरपुर मे आऊजा कंपनी का सिस्टम व विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंटकर अनुकरणीय पहल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम वैरवा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया है उन्होंने बताया कि काफी दिन से विद्यालय में साउंड सिस्टम की कमी खल रही थी 15 अगस्त 26 जनवरी वार्षिक उत्सव या अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा साउंड सिस्टम किराए से लाना पड़ता था अब उसकी पूर्ति हो गई है यह साउंड सिस्टम करीब 1000 विद्यार्थियों को कवर करने की क्षमता रखता है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में 15 अगस्त को भी भामाशाह के द्वारा क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में टीन शेड शिक्षण सामग्री पंखे वाटर कूलर स्कूल बैग स्कूल वितरित किये जा चुके हैं भामाशाह मीना के पुत्र नंदकिशोर मीणा केंद्रीय जीएसटी एंड कस्टम दिल्ली जोन में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह से सहयोग करना उनकी विशेष रूचि है आगे भी लगातार हुए इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे इस दौरान टीनू जैन वेद प्रकाश मीणा एवं विद्यालय स्टाफ से मलवाराम मीना सेवाराम मीना लखन लाल गुर्जर प्रदीप भूपेंद्र साक्षी पाराशर सहित ग्रामीण विद्यार्थी मौजूद थे।
    1
    भामाशाह ने स्कूल में साउंड सिस्टम व विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री की भेंट-
टोडाभीम करौली 
नांगल शेरपुर के निवासी भामाशाह अमर सिंह मीना ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोलियो का पुरा नांगलशेरपुर मे आऊजा कंपनी का सिस्टम व विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंटकर अनुकरणीय पहल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम वैरवा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया है उन्होंने बताया कि काफी दिन से विद्यालय में साउंड सिस्टम की कमी खल रही थी 15 अगस्त 26 जनवरी वार्षिक उत्सव या अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा साउंड सिस्टम किराए से लाना पड़ता था अब उसकी पूर्ति हो गई है यह साउंड सिस्टम करीब 1000 विद्यार्थियों को कवर करने की क्षमता रखता है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में 15 अगस्त को भी भामाशाह के द्वारा क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में टीन शेड शिक्षण सामग्री पंखे वाटर कूलर स्कूल बैग स्कूल वितरित किये जा चुके हैं भामाशाह मीना के  पुत्र नंदकिशोर मीणा केंद्रीय जीएसटी एंड कस्टम दिल्ली जोन में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह से सहयोग करना उनकी विशेष रूचि है आगे भी लगातार हुए इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे इस दौरान टीनू जैन वेद प्रकाश मीणा एवं विद्यालय स्टाफ से मलवाराम मीना सेवाराम मीना लखन लाल गुर्जर प्रदीप भूपेंद्र साक्षी पाराशर सहित ग्रामीण विद्यार्थी मौजूद थे।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.