Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीवा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की अवैध रूप से फुटकर बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महाजन टोला निवासी नीरज यादव अपने साथी तोपखान निवासी सुनील तिवारी, सगरा निवासी सनी पटेल और कोठी निवासी सचिन पटेल के साथ मिलकर कोठी रिंग रोड क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री कर रहा था, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा।
शेखर तिवारी
रीवा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की अवैध रूप से फुटकर बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महाजन टोला निवासी नीरज यादव अपने साथी तोपखान निवासी सुनील तिवारी, सगरा निवासी सनी पटेल और कोठी निवासी सचिन पटेल के साथ मिलकर कोठी रिंग रोड क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री कर रहा था, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रीवा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की अवैध रूप से फुटकर बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महाजन टोला निवासी नीरज यादव अपने साथी तोपखान निवासी सुनील तिवारी, सगरा निवासी सनी पटेल और कोठी निवासी सचिन पटेल के साथ मिलकर कोठी रिंग रोड क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री कर रहा था, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा।1
- रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगेव को एक आधुनिक एवं सुविधासंपन्न नवीन ग्राम पंचायत भवन की सौगात मिली है। जनपद पंचायत गंगेव की पहल से इस नवनिर्मित आधुनिक भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला को सुदृढ़ करने और सुदृढ़ पंचायत व्यवस्था की सोच को साकार करने की दिशा में इसे एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को धरातल पर उतारने में जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष श्री विकास तिवारी की सक्रिय पहल, निरंतर प्रयास और विकासोन्मुख सोच का बड़ा योगदान रहा है। उनका संकल्प है कि क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हो, ताकि ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएँ अपने ही गाँव में उपलब्ध हो सकें और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। यह नया भवन केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि जनसेवा, जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और ग्रामीण विकास का सशक्त केंद्र होगा, जहाँ सरपंच, सचिव और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे और शासकीय योजनाओं का समय पर लाभ दिलाएंगे। अध्यक्ष श्री विकास तिवारी का मुख्य उद्देश्य जनपद पंचायत गंगेव को प्रदेश की अग्रणी पंचायतों में विशिष्ट पहचान दिलाना है, जिसके लिए वे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पंचायत भवन और सामुदायिक अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के विज़न, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा मनगवां विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन व सहयोग से जनपद गंगेव में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जनपद पंचायत का दृढ़ संकल्प है कि हर ग्राम पंचायत आधुनिक व आत्मनिर्भर बने और सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी पहचान स्थापित करे।1
- रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा अंतर्गत चचाई पंचायत के जोवा टोला स्थित शासकीय पाठशाला में निरीक्षण के दौरान शिक्षा और व्यवस्थाओं की गंभीर बदहाली सामने आई है। रीवा संभाग ब्यूरो रिप्पू पाण्डेय जब स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां बच्चों की शिक्षा का स्तर बेहद निम्न पाया गया। हालत यह थी कि बच्चे पूछे जाने पर अपनी ही शिक्षिका का नाम तक नहीं बता पाए, जबकि सवालों का जवाब देना तो दूर की बात थी। इसके अलावा, समूह द्वारा संचालित की जाने वाली खिचड़ी खाने की व्यवस्था का दावा भी पूरी तरह खोखला साबित हुआ और मौके पर कोई समुचित व्यवस्था नहीं दिखी। इस बदहाली को उजागर करने और बातचीत करने पर शिक्षिका गीता सिंह भड़क गईं। उन्हें यह जागरूक तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने रिपोर्ट कराने की धमकी दे डाली। इस पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त करते हुए कहा गया है कि पूरे सेमरिया में भ्रष्टाचार का हब चल रहा है, जहां इस गंदगी को साफ करने की कोशिश करने वालों पर रिपोर्ट और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। तंज कसते हुए कहा गया कि हमारे मोहन यादव का नया मध्यप्रदेश ऐसा ही है, जहां समाज में सकारात्मक कदम उठाने का परिणाम मुकदमे की धमकी के रूप में मिलता है।1
- रीवा में सिक्का स्वीकार न करने वालों को अब सीधे जेल की सजा भुगतनी होगी। रीवा कलेक्टर ने इस संबंध में एक बड़ा निर्देश जारी किया है, जिसके तहत यदि किसी ने भी सिक्का लेने से मना किया तो उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।1
- रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान तहसील अंतर्गत मनिकवार के देवतहा गाँव में बिजली विभाग की बड़ी तानाशाही और संवेदनहीनता सामने आई है। यहाँ अधिकारियों द्वारा पिछले एक महीने से करीब 7 से 8 पीड़ित परिवारों की बिजली लाइन पूरी तरह से काट दी गई है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में ये परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और अब इन्होंने न्याय के लिए मीडिया का दरवाजा खटखटाया है। इस विवाद की जड़ दो साल पहले शुरू हुई थी, जब देवतहा गाँव में '3 आरडीएक्स' योजना के तहत एक नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ था। दूसरी बस्ती के लोगों द्वारा अपने खेतों में पोल गाड़ने से मना करने पर, वर्तमान पीड़ित परिवारों ने सहयोग दिखाते हुए अपने निजी खेतों में पोल लगवाए और ट्रांसफार्मर रखवाया। लेकिन दो साल बाद जब बिजली विभाग के कर्मचारी इस ट्रांसफार्मर से दूसरी बस्ती को केबल कनेक्शन देने के लिए तार खींचने लगे, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसके विरोध में विभाग ने दमनकारी नीति अपनाते हुए मुख्य 11 हजार केवी लाइन के करीब 200 मीटर लंबे तार को ही काट दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी किसी अज्ञात राजनीतिक या स्थानीय प्रभाव के दबाव में काम कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने अत्यंत दुखी होकर बताया कि वे रीवा कलेक्टर की सख्ती की उम्मीद में उनके कार्यालय के तीन बार चक्कर काट चुके हैं। कलेक्टर के निर्देश पर रायपुर कर्चुलियान के नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुँचकर जांच की और रिपोर्ट में बिजली काटे जाने व लोगों के परेशान होने की बात भी स्वीकार की। इसके बावजूद, आज तक बिजली बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कलेक्टर कार्यालय में हाथ-पैर जोड़कर और बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों से मिलकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।1
- सतना के नागौद वन परिक्षेत्र अंतर्गत पतवारा गांव के समीप स्थित श्रीराम वेयरहाउस में करीब 8 फीट लंबा अजगर निकलने से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस बात की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग की निगरानी में सर्पमित्र शंखधर तिवारी ने सूझबूझ और सावधानी के साथ अजगर का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए जाने के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।2
- बिहार के हाजीपुर से उड़ान भरते ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण करीब 7 मिनट तक हवा में ही रुका रहा। इस आपातकालीन स्थिति के कारण कार्यक्रम स्थल पर भारी हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।1
- सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। 9 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे हुए इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 72 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रपाल सिंह, उनके बेटे प्रदीप सिंह और नाती अंकित सिंह शामिल हैं। इस खूनी संघर्ष में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष गीतेश्वर सिंह और उनके परिजनों पर लाठी व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1