अफसरशाही और राजनीति के संगम से निकली 'बरनाहल की लाड़ली', अक्षिता शगुन ने बढ़ाया जनपद का मान : अफसरशाही और राजनीति के संगम से निकली 'बरनाहल की लाड़ली', अक्षिता शगुन ने बढ़ाया जनपद का मान! बरनाहल/आगरा: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) के परिणामों में सफलता की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें संस्कार, संघर्ष और सेवा का अद्भुत संगम है। मूल रूप से मैनपुरी के बरनाहल की रहने वाली और वर्तमान में आगरा निवासी अक्षिता शगुन ने पीसीएस परीक्षा में 178वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। अक्षिता अब जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। अफसरों और दिग्गजों से भरा है परिवार अक्षिता का परिवार सेवा और राजनीति के क्षेत्र में एक मिसाल है। उनके दादा दिवंगत मुंशीलाल जाटव कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और 6 बार विधानसभा पहुंचे थे। उनकी दादी रामा देवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं। अक्षिता के पिता अनिल कुमार लाल वर्तमान में मथुरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त हैं, जबकि उनकी माता वंदना लाल आगरा में पेट्रोल पंप संचालित करती हैं। परिवार में मौसी रुचिता सिंह (IPS) और मामा अपर जिला जज जैसे पदों पर रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। विदेशी नौकरी ठुकराई, देश सेवा को चुना अक्षिता शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से बीए ऑनर्स और जेएनयू (JNU) से इतिहास में टॉप किया है। वर्तमान में वह डॉ. राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। खास बात यह है कि पढ़ाई के दौरान उन्हें विदेश में आकर्षक नौकरी के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अपने देश में रहकर ही प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया। सफलता का मंत्र: मां की मेहनत और पिता का सपना अक्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। विशेष रूप से हिंदी विषय की तैयारी में उनकी माता वंदना लाल ने उनकी पूरी मदद की। उनके पिता अनिल कुमार लाल का सपना है कि उनकी बेटी एक दिन यूपीएससी (UPSC) पास कर कलेक्टर के रूप में देश की सेवा करे। बधाई संदेश: अक्षिता शगुन की इस ऐतिहासिक सफलता पर बरनाहल और मैनपुरी के समस्त क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी हैं।

- नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- इटावा सिंचाई खण्ड में बड़ा भ्रष्टाचार सिरसा नदी सफाई सिर्फ दिखावा किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी1
- मैनपुरी की ऐतिहासिक श्रीदेवी ग्राम सुधार प्रदर्शनी में उस समय प्रशासन के दावों की हवा निकल गई, जब मात्र 30 मिनट की बारिश ने पूरे कादंबरी रंगमंच को तालाब बना दिया। वॉटरप्रूफिंग फेल होने के कारण नन्हे कलाकारों का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, जिससे बच्चों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। देखिए मैनपुरी जिला प्रशासन और नगर पालिका की इस बड़ी लापरवाही की ग्राउंड रिपोर्ट। प्रमुख बिंदु: कादंबरी रंगमंच में भरा घुटनों तक पानी। वॉटरप्रूफिंग के दावे हुए फेल, टपकता रहा मुख्य पंडाल। बिना परफॉर्मेंस दिए रोते हुए घर लौटे नन्हे कलाकार। नगर पालिका और प्रशासन की लापरवाही पर भड़की जनता। #Mainpuri #MainpuriNews #MainpuriExhibition #KadambariRangmanch #MainpuriPradarshani #UPNews #BreakingNews #HindiNews #MainpuriUpdate Tags: Mainpuri News, Mainpuri Pradarshani 2026, Mainpuri Exhibition News, Kadambari Rangmanch Mainpuri, Shridevi Gram Sudhar Pradarshani, Mainpuri Nagar Palika, Mainpuri District Administration, Waterlogging in Mainpuri, Mainpuri News Today, Rain in Mainpuri, कादंबरी रंगमंच मैनपुरी, मैनपुरी प्रदर्शनी समाचार, मैनपुरी न्यूज़, मैनपुरी जलभराव। Hashtags: #MainpuriNews #MainpuriPradarshani #UPNews #MainpuriUpdate #BreakingNews #HindiNews #MainpuriPolice #MainpuriExhibition #KadambariRangmanch #RainNews #UPLocalNews1
- हेडलाइन: मैनपुरी न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 30 मिनट की तेज बारिश ने खोली मैनपुरी प्रदर्शनी की पोल, कादंबरी रंगमंच बना तालाब मैनपुरी। जनपद की ऐतिहासिक श्रीदेवी ग्राम सुधार प्रदर्शनी में नगर पालिका और जिला प्रशासन की तैयारियों की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब महज़ 30 मिनट की तेज बारिश ने पूरे इंतज़ामों की पोल खोलकर रख दी। कादंबरी रंगमंच पर हुए जलभराव और अव्यवस्था ने प्रशासनिक दावों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बारिश शुरू होते ही कादंबरी रंगमंच का मुख्य पंडाल चारों तरफ से टपकने लगा। कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे हो गए कि पूरा पंडाल तालाब में तब्दील हो गया। वॉटरप्रूफिंग और जल निकासी के दावों की हकीकत सामने आ गई, जब मंच के भीतर कीचड़ और पानी भर गया। यह दृश्य साफ तौर पर नगर पालिका और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा खामियाजा उन नन्हे कलाकारों को भुगतना पड़ा, जो दोपहर 2 बजे से अपने प्रदर्शन के लिए तैयार बैठे थे। हफ्तों की मेहनत के बाद मंच पर आने का सपना देख रहे बच्चों को कार्यक्रम बीच में ही रद्द होने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। उनकी मेहनत पर सचमुच बारिश का पानी फिर गया। वहीं, अभिभावकों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि जब प्रदर्शनी पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, तो बुनियादी सुविधाओं और मौसम के हिसाब से मजबूत इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल प्रदर्शनी में व्यवस्थाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। इस बार भी पहली ही बारिश ने उन सभी दावों की हवा निकाल दी। फिलहाल, 30 मिनट की तेज बारिश ने न सिर्फ कादंबरी रंगमंच की व्यवस्थाओं की पोल खोली, बल्कि नगर पालिका और मैनपुरी जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही को भी सबके सामने ला दिया है। यह घटना प्रदर्शनी की साख पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। क्या चुनाव आयोग और सरकार के बीच तालमेल की कमी है? इस वीडियो में हम विश्लेषण करेंगे कि क्यों 26 मई 2026 की तारीख इतनी महत्वपूर्ण है और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जुलाई 2026 का दावा क्यों किया है। इस वीडियो में शामिल विषय: संविधान बनाम समय: क्या पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है? HC की टिप्पणी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या तीखे सवाल पूछे? वोटर लिस्ट का गणित: 15 अप्रैल के बाद का पूरा शेड्यूल क्या हो सकता है? प्रशासक राज: क्या मई के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त होंगे? अगर आप एक जागरूक नागरिक या उम्मीदवार हैं, तो इस वीडियो को मिस न करें। चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं। Tags: UP Panchayat Chunav 2026 Update, Uttar Pradesh Panchayat Election Timeline, 26 May Panchayat Tenure, OP Rajbhar Panchayat Chunav Statement, Allahabad High Court UP Election, UP Gram Pradhan Election Date, Voter List 2026 Final Date, UP News Analysis, Panchayat Chunav Schedule 2026, Uttar Pradesh Local Body Polls1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी जनपद में पुलिस प्रशासन की सक्रियता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आगरा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शैलेश पांडे दो दिवसीय दौरे पर मैनपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी शैलेश पांडे ने सबसे पहले कोतवाली मैनपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति और फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीआईजी ने मैनपुरी पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था, अनुशासन और प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान डीआईजी ने शहर के व्यापारियों और पेंशनर्स से भी मुलाकात की। इस संवाद में उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके अलावा डीआईजी ने मैनपुरी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुधारों पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी शैलेश पांडे ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके इस दौरे को मैनपुरी में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- Post by Urvashi singh1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1