Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब आरोपी से आमना-सामना नहीं! बांका कोर्ट में शुरू हुआ खास गवाही केंद्र, पीड़ितों को बड़ी राहत” बिहार बांका- व्यवहार न्यायालय में न्याय व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। यहां नव निर्मित “कमजोर गवाह गवाही केंद्र” (VWDCs) को लेकर संवेदिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस केंद्र के जरिए अब बच्चे, यौन अपराध के पीड़ित और दबाव झेल रहे गवाह बिना आरोपी के सामने आए सुरक्षित माहौल में अपनी गवाही दे सकेंगे। केंद्र में अलग प्रतीक्षा कक्ष, रिकॉर्डिंग रूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गवाही की प्रक्रिया और भी सुरक्षित और आसान हो गई है। यह पहल कमजोर गवाहों को मानसिक आघात से बचाने और न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।
Banka Today News
अब आरोपी से आमना-सामना नहीं! बांका कोर्ट में शुरू हुआ खास गवाही केंद्र, पीड़ितों को बड़ी राहत” बिहार बांका- व्यवहार न्यायालय में न्याय व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। यहां नव निर्मित “कमजोर गवाह गवाही केंद्र” (VWDCs) को लेकर संवेदिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस केंद्र के जरिए अब बच्चे, यौन अपराध के पीड़ित और दबाव झेल रहे गवाह बिना आरोपी के सामने आए सुरक्षित माहौल में अपनी गवाही दे सकेंगे। केंद्र में अलग प्रतीक्षा कक्ष, रिकॉर्डिंग रूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गवाही की प्रक्रिया और भी सुरक्षित और आसान हो गई है। यह पहल कमजोर गवाहों को मानसिक आघात से बचाने और न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Umakant poddar 97095005121
- Post by MdBabar... ward number 111
- बिहार बांका -में विकास को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर परिषद के वार्ड संख्या-11 में संचालित हॉट मिक्सिंग प्लांट को हटाकर वहां पार्क, विवाह भवन और सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग उठी है। वहीं वार्ड संख्या-13 में चांदन नदी किनारे बाढ़ शरण स्थल और सुंदर पार्क निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया है। समाहरणालय बांका ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच के बाद इन योजनाओं पर क्या फैसला होता है और शहर को क्या नई सौगात मिलती है।1
- Post by N.k.choudhary1
- बांका जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। धोरैया और पंजवारा थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बौंसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसटीएफ,पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। धोरैया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार सबसे पहले धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में छापेमारी की गई, जहां बोध नारायण मंडल (48 वर्ष) के घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने मौके से दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्लाइड, बट और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही लेथ मशीन के पार्ट्स, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन सहित कई उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में पुलिस ने बोध नारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। धोरैया थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पंजवारा में भी छापेमारी, हथियार बनाने के उपकरण बरामद धोरैया में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में भी छापेमारी की। यहां छोटू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव के घर से अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामानों में चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल बैरल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, छैनी, हथौड़ी, रिंच सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पंजवारा थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संयुक्त कार्रवाई से नेटवर्क का खुलासा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार और पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ पुलिस अधिकारी , एसटीएफ, पटना की टीम के अधिकारी और जवान शामिल थे।1
- बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहाँ एक नवविवाहिता ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लाडो खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 10 महीने पहले बौसी थाना क्षेत्र के शरीफ निवासी मोहम्मद हासिब के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार, पति मोहम्मद हासिब पेशे से बिजली मिस्त्री है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान लाडो खातून की बातचीत अपने मायके के पास रहने वाले एक युवक गुरफान से शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि घटना के दिन जब पति घर लौटा, तो उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।1
- Post by Sindhu Devi1
- बिहार बांका- व्यवहार न्यायालय में न्याय व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। यहां नव निर्मित “कमजोर गवाह गवाही केंद्र” (VWDCs) को लेकर संवेदिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस केंद्र के जरिए अब बच्चे, यौन अपराध के पीड़ित और दबाव झेल रहे गवाह बिना आरोपी के सामने आए सुरक्षित माहौल में अपनी गवाही दे सकेंगे। केंद्र में अलग प्रतीक्षा कक्ष, रिकॉर्डिंग रूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गवाही की प्रक्रिया और भी सुरक्षित और आसान हो गई है। यह पहल कमजोर गवाहों को मानसिक आघात से बचाने और न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।1