logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित गन्ने भरे ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा, हुई मौत धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर स्थित चम्मू चौराहे के पास गन्ना लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धा पुरवा निवासी रविकास लोधी की पत्नी भोला देवी (45) अपनी पुत्री शिवानी (18) के साथ आवश्यक कार्यवश स्कूटी से ढखेरवा बैंक आई थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मां-बेटी सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। • ड्राइवर फरार, ट्रक बरामद : हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते ट्रक को रमियाबेहड़ के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बेलवा पुरवा क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ऐरा खमरिया चीनी मिल जा रहा था। हादसे की सूचना जैसे ही गांव बुद्धा पुरवा पहुंची, वहां कोहराम मच गया। एक साथ घर की दो अर्थियां उठने की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है। •पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

2 days ago
user_Ajit Kumar
Ajit Kumar
Local News Reporter धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित गन्ने भरे ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा, हुई मौत धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर स्थित चम्मू चौराहे के पास गन्ना लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धा पुरवा निवासी रविकास लोधी की पत्नी भोला देवी (45) अपनी पुत्री शिवानी (18) के साथ आवश्यक कार्यवश स्कूटी से ढखेरवा बैंक आई थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मां-बेटी सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। • ड्राइवर फरार, ट्रक बरामद : हादसे

21ce9e42-cf3c-4292-a56b-b7fa211dc9b9

को अंजाम देने के बाद चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते ट्रक को रमियाबेहड़ के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बेलवा पुरवा क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ऐरा खमरिया चीनी मिल जा रहा था। हादसे की सूचना जैसे ही गांव बुद्धा पुरवा पहुंची, वहां कोहराम मच गया। एक साथ घर की दो अर्थियां उठने की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है। •पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी — जिले में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां सस्ते डिजाइनर लहंगे के लालच में एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, गीता नाम की महिला को फेसबुक पर एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें महज 1400 रुपये में डिजाइनर लहंगा देने का दावा किया गया था। ऑफर से प्रभावित होकर महिला ने दिए गए लिंक के जरिए ऑर्डर कर दिया। ऑर्डर के कुछ समय बाद महिला के पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पहले 250 रुपये “वेरिफिकेशन” के नाम पर मांगे। इसके बाद आरोपी ने लगातार फोन कर डराया-धमकाया और अलग-अलग बहानों से पैसे मांगता रहा। डर के माहौल में महिला से करीब 13 हजार रुपये वसूल लिए गए। जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी संपर्क से बाहर हो चुका था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर फ्रॉड के खतरे को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फेसबुक या अन्य प्लेटफॉर्म पर मिले संदिग्ध लिंक से खरीदारी करने से बचें और किसी भी अनजान कॉलर को पैसे न भेजें।
    1
    बाराबंकी — जिले में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां सस्ते डिजाइनर लहंगे के लालच में एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, गीता नाम की महिला को फेसबुक पर एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें महज 1400 रुपये में डिजाइनर लहंगा देने का दावा किया गया था। ऑफर से प्रभावित होकर महिला ने दिए गए लिंक के जरिए ऑर्डर कर दिया।
ऑर्डर के कुछ समय बाद महिला के पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पहले 250 रुपये “वेरिफिकेशन” के नाम पर मांगे। इसके बाद आरोपी ने लगातार फोन कर डराया-धमकाया और अलग-अलग बहानों से पैसे मांगता रहा। डर के माहौल में महिला से करीब 13 हजार रुपये वसूल लिए गए।
जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी संपर्क से बाहर हो चुका था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर फ्रॉड के खतरे को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फेसबुक या अन्य प्लेटफॉर्म पर मिले संदिग्ध लिंक से खरीदारी करने से बचें और किसी भी अनजान कॉलर को पैसे न भेजें।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में न्याय या अन्याय? आदेश के बाद उजड़ा गरीब का घर, परिवार टंकी पर चढ़ा — बच्चों के सिर से छत छिनी लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार को एक ऐसा दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और न्यायिक आदेशों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। न्यायालय के आदेश के बाद जब घर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई तो हसनपुर कटौली निवासी बृजेश सिंह का परिवार पूरी तरह टूट गया। बताया जा रहा है कि घर गिराए जाने की खबर मिलते ही बृजेश सिंह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। परिवार के साथ खड़े बृजेश सिंह का साफ कहना था— “अगर हमें रहने के लिए जमीन नहीं दी गई तो हम यहीं से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे।” इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया। एक तरफ न्यायालय के आदेश का दबाव था, तो दूसरी तरफ एक पूरे परिवार की जान दांव पर लगी हुई थी। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार प्रशासन को बृजेश सिंह की मांग माननी पड़ी। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ही परिवार टंकी से नीचे उतरा। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब बुलडोजर चला तो एक घर ही नहीं टूटा, बल्कि कई मासूम बच्चों के सिर से छत छिन गई। वही बच्चे, जिन्होंने शायद अभी तक यह भी नहीं समझा कि अदालत के आदेश और प्रशासनिक कार्रवाई क्या होती है। उनके लिए तो बस इतना सच है— कल तक जहां उनका घर था, आज वहां मलबा पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते परिवार को आश्वासन न दिया जाता तो यह मामला एक भयानक त्रासदी में बदल सकता था। सबसे बड़ा सवाल अब यही उठ रहा है— क्या किसी आदेश को लागू करते समय यह नहीं सोचा जाना चाहिए कि उसके पीछे एक परिवार, मासूम बच्चे और उनकी जिंदगी भी जुड़ी होती है? आज बृजेश सिंह का घर भले ही मलबे में बदल गया हो, लेकिन इस घटना ने पूरे जिले में एक बहस जरूर छेड़ दी है— क्या कानून की सख्ती में इंसानियत की जगह बची है या नहीं? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948983388
    1
    लखीमपुर खीरी में न्याय या अन्याय? आदेश के बाद उजड़ा गरीब का घर, परिवार टंकी पर चढ़ा — बच्चों के सिर से छत छिनी
लखीमपुर खीरी।
जिले में सोमवार को एक ऐसा दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और न्यायिक आदेशों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। न्यायालय के आदेश के बाद जब घर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई तो हसनपुर कटौली निवासी बृजेश सिंह का परिवार पूरी तरह टूट गया।
बताया जा रहा है कि घर गिराए जाने की खबर मिलते ही बृजेश सिंह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। परिवार के साथ खड़े बृजेश सिंह का साफ कहना था—
“अगर हमें रहने के लिए जमीन नहीं दी गई तो हम यहीं से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे।”
इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया। एक तरफ न्यायालय के आदेश का दबाव था, तो दूसरी तरफ एक पूरे परिवार की जान दांव पर लगी हुई थी।
काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार प्रशासन को बृजेश सिंह की मांग माननी पड़ी। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ही परिवार टंकी से नीचे उतरा।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब बुलडोजर चला तो एक घर ही नहीं टूटा, बल्कि कई मासूम बच्चों के सिर से छत छिन गई।
वही बच्चे, जिन्होंने शायद अभी तक यह भी नहीं समझा कि अदालत के आदेश और प्रशासनिक कार्रवाई क्या होती है।
उनके लिए तो बस इतना सच है—
कल तक जहां उनका घर था, आज वहां मलबा पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते परिवार को आश्वासन न दिया जाता तो यह मामला एक भयानक त्रासदी में बदल सकता था।
सबसे बड़ा सवाल अब यही उठ रहा है—
क्या किसी आदेश को लागू करते समय यह नहीं सोचा जाना चाहिए कि उसके पीछे एक परिवार, मासूम बच्चे और उनकी जिंदगी भी जुड़ी होती है?
आज बृजेश सिंह का घर भले ही मलबे में बदल गया हो, लेकिन इस घटना ने पूरे जिले में एक बहस जरूर छेड़ दी है—
क्या कानून की सख्ती में इंसानियत की जगह बची है या नहीं?
हक की आवाज न्यूज़ चैनल 
प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा दिनेश आचार्य
8948983388
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    13 hrs ago
  • 🚨 अफवाहों से बचें, जिम्मेदार बनें 🚨 आजकल LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों की वजह से लोग अनावश्यक लाइन में लग रहे हैं। 👉 याद रखें: • सिलेंडर समय से पहले बुक करें, घर तक डिलीवरी मिलेगी • पेट्रोल-डीजल जरूरत के हिसाब से ही लें • स्टॉक करने की आदत से दूसरों को परेशानी होती है ⚠️ घबराहट नहीं, समझदारी जरूरी है अफवाहों में आकर लिया गया फैसला देश और समाज दोनों को नुकसान पहुंचाता है। 🇮🇳 जिम्मेदार नागरिक बनें — यही सच्ची देशभक्ति है 🗣️ — Yogi Adityanath #अफवाह_से_सावधान #जिम्मेदार_नागरिक #LPG #PetrolDiesel #देशहित
    1
    🚨 अफवाहों से बचें, जिम्मेदार बनें 🚨
आजकल LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों की वजह से लोग अनावश्यक लाइन में लग रहे हैं।
👉 याद रखें:
• सिलेंडर समय से पहले बुक करें, घर तक डिलीवरी मिलेगी
• पेट्रोल-डीजल जरूरत के हिसाब से ही लें
• स्टॉक करने की आदत से दूसरों को परेशानी होती है
⚠️ घबराहट नहीं, समझदारी जरूरी है
अफवाहों में आकर लिया गया फैसला देश और समाज दोनों को नुकसान पहुंचाता है।
🇮🇳 जिम्मेदार नागरिक बनें — यही सच्ची देशभक्ति है
🗣️ — Yogi Adityanath
#अफवाह_से_सावधान #जिम्मेदार_नागरिक #LPG #PetrolDiesel #देशहित
    user_Up Gram Kranti Digital Media
    Up Gram Kranti Digital Media
    Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🌺 नवरात्रि में कन्या भोज का पावन आयोजन 🌺 नवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को कन्या भोज कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या भोज हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, जिसमें कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। 📺 हक की आवाज न्यूज़ चैनल ✍️ प्रधान संपादक: सन्नो आचार्य
    1
    🌺 नवरात्रि में कन्या भोज का पावन आयोजन 🌺
नवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को कन्या भोज कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कन्या भोज हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, जिसमें कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
📺 हक की आवाज न्यूज़ चैनल
✍️ प्रधान संपादक: सन्नो आचार्य
    user_Sanno Devi
    Sanno Devi
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शुक्रवार को धौरहरा कस्बे में देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंत्रों का जाप किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे और शंख की ध्वनि से पवित्रता बढ़ गई। राम मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बे के प्रमुख मंदिरों जैसे माता थाने मंदिर, श्री राम वाटिका धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर मंदिरों में पहुंचे। और कस्बे के कई मंदिरों में भी पूजा की और जल चढ़ाकर खीर-पुरी का भोग अर्पित किया। रामनवमी के शुभ अवसर कस्बे में स्थित श्री राम नवमी मंदिर प्रांगण में श्री राम लला के जन्मोत्सव की कथावाचक पण्डित आशुतोष पांडेय ने कथा सुनाई, इस दौरान कथा में पहुंचे सैकड़ों भक्त राम जन्म की बधाई सुनकर झूमते नजर आए
    3
    लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शुक्रवार को  धौरहरा कस्बे में देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंत्रों का जाप किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे और शंख की ध्वनि से पवित्रता बढ़ गई। राम मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बे के प्रमुख मंदिरों जैसे माता थाने मंदिर,  श्री राम वाटिका धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर मंदिरों में पहुंचे। और कस्बे के कई मंदिरों में भी पूजा की और जल चढ़ाकर खीर-पुरी का भोग अर्पित किया। रामनवमी के शुभ अवसर कस्बे में स्थित श्री राम नवमी मंदिर प्रांगण में  श्री राम लला के जन्मोत्सव की कथावाचक पण्डित आशुतोष पांडेय ने कथा  सुनाई, इस दौरान कथा में पहुंचे सैकड़ों भक्त  राम जन्म की बधाई सुनकर झूमते नजर आए
    user_Ajit Kumar
    Ajit Kumar
    Local News Reporter धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अयोध्या राम मंदिर का वीडियो
    2
    अयोध्या राम मंदिर का वीडियो
    user_विजय भान  पासवान जी
    विजय भान पासवान जी
    Farmer मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पलिया-गौरीफंटा रोड पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया। पलिया निवासी टैक्सी चालक रामबख्स गुप्ता और लखनऊ के एक अन्य टैक्सी चालक के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि टैक्सी चालक ने गुस्से में आकर रामबख्स पर कार चढ़ाने का प्रयास कर दिया। जान बचाने के लिए रामबख्स ने तत्परता दिखाते हुए कार के बोनट पर छलांग लगा दी और वाइपर पकड़कर खुद को संभाले रखा। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी चालक काफी दूर तक रामबख्स को बोनट पर लटकाए हुए तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को देख राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और किसी तरह रामबख्स को सुरक्षित बचाया। इस खौफनाक घटनाक्रम में रामबख्स बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके चलते आगे की कार्रवाई नहीं की गई।
    1
    पलिया-गौरीफंटा रोड पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया। पलिया निवासी टैक्सी चालक रामबख्स गुप्ता और लखनऊ के एक अन्य टैक्सी चालक के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि टैक्सी चालक ने गुस्से में आकर रामबख्स पर कार चढ़ाने का प्रयास कर दिया।
जान बचाने के लिए रामबख्स ने तत्परता दिखाते हुए कार के बोनट पर छलांग लगा दी और वाइपर पकड़कर खुद को संभाले रखा। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी चालक काफी दूर तक रामबख्स को बोनट पर लटकाए हुए तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना को देख राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और किसी तरह रामबख्स को सुरक्षित बचाया। इस खौफनाक घटनाक्रम में रामबख्स बाल-बाल बच गए।
पीड़ित ने मामले की तहरीर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके चलते आगे की कार्रवाई नहीं की गई।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *दिनांक 27.03.2026 को थाना गौरीफंटा क्षेत्रान्तर्गत टैक्सी ड्राइवर द्वारा एक व्यक्ति को गाड़ी के बोनट पर बैठाकर गाड़ी चलाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पलिया, जितेन्द्र सिंह परिहार की बाइट*
    1
    *दिनांक 27.03.2026 को थाना गौरीफंटा क्षेत्रान्तर्गत टैक्सी ड्राइवर द्वारा एक व्यक्ति को गाड़ी के बोनट पर बैठाकर गाड़ी चलाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पलिया, जितेन्द्र सिंह परिहार की बाइट*
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.