सेन समाज ने निकाली संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा सेन समाज ने निकाली संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को सेन समाज की ओर से संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सेन समाज के समाजबंधुओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और संत शिरोमणि सेन महाराज के जयकारों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने संत शिरोमणि सेन महाराज के जीवन एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे कस्बे में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
सेन समाज ने निकाली संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा सेन समाज ने निकाली संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा बकानी। कस्बे में रविवार को सेन समाज की ओर से संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सेन समाज के समाजबंधुओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और संत शिरोमणि सेन महाराज के जयकारों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने संत शिरोमणि सेन महाराज के जीवन एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे कस्बे में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
- संगठन में ही शक्ति, किसानों को जागृत एवं एकजुट करना समय की आवश्यकता : राधेश्याम गुर्जर बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने । रायपुर । भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख किशन पाटीदार, संभाग सह मंत्री मुकेश मेहर, संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, बकानी तह प्रभारी मनोहर सिंह चौहान, तह अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तह मंत्री नानूराम लोधा एवं तह प्रचार प्रमुख बालचंद कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। इस बार सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। तीन वर्ष के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त बैठक में बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। बैठक में आगामी 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन में ही शक्ति, किसान को जागृत एवं एकजुट करना जरूरी : राधेश्याम गुर्जर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।2
- लोकतंत्र के पर्व में निभाएं अपनी जिम्मेदारी — अवश्य करें मतदान झालावाड़ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 को नगर परिषद् झालावाड़ तथा नगर पालिका झालरापाटन, डग एवं भवानीमण्डी में तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 को नगर पालिका खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना एवं पिड़ावा में मतदान होगा। मैं, जिला निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़, जिले के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत हमारे नगरीय निकायों के विकास, सुशासन एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अतः सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, हम सभी मिलकर मतदान का संकल्प लें और लोकतंत्र के इस पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। “मेरा वोट — मेरी आवाज, मेरा अधिकार” जिला निर्वाचन अधिकारी झालावाड़1
- झालावाड़-खानपुर क्षेत्र के बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने पर जोर। झालावाड़ खानपुर क्षेत्र के बकानी भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।4
- *बाबा रामदेव जी के भंडारे में महा आरती के साथ महा भंडारा हुआ* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित ग्राम पंचायत आमला नानकार छापरिया रोड पर स्थित आमला ग्राम के निवासी के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के भंडारे में आज महा आरती हुई ओर महा भंडारा हुआ जिसमें कई गांव आकली,छापरिया, कड़िया, आमला, सुसनेर, जमुनिया, के लोग महिलाएं शामिल हुए एवं भोजन प्रसादी ग्रह की1
- पशु आहार महंगा हो जाने के कारण दूध उत्पादकों ने दूध के दाम 12 रुपए प्रति फेट बढ़ाने की रखी मांग बड़ी संख्या मे नारे लगाते हुवे नायब तहसीलदार कार्यकाल में नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में राजेंद्र वरदानिया जी को महामहिम राज्यपाल के नाम का सोपा ज्ञापन2
- सुसनेर नगर में सांडों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त सोमवार शाम पंडित दीनदयाल चौक से हाथी दरवाजा तक सांडों के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिली। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व राहगीरों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार भी सांड की चपेट में आया। आवारा सांडों की समस्या अब सुसनेर नगर की बड़ी समस्याओं में शामिल हो चुकी है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। 🎥 हर खबर, आपके साथ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।1
- कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉ शेरसिंह मीणा ने की जनसुनवाई, 97 आवेदकों की सुनी समस्याएं आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक आगर जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना न कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार उपस्थित थे।1
- सुसनेर: जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ रहे नौनिहाल, स्कूल भवन पर मंडरा रहा खतरा! जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ रहे नोनिहाल, हादसे का मंडरा रहा खतरा! बोरखेड़ी लड़ा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल, लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रहा स्कूल भवन सुसनेर। ग्राम बोरखेड़ी लड़ा स्थित शासकीय स्कूल भवन की छत जर्जर हालत में होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सामने आई ये तस्वीरे स्कूल भवन की हालत बया कर रही है। इसको लेकर बच्चों और अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल की छत लंबे समय से खराब है और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त नजर आती है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और भवन की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।1