Shuru
Apke Nagar Ki App…
निमाड़ का दबंग न्यूज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पानसेमल। नगर परिषद एवं दुर्गा खांडसारी शुगरमील्स द्वारा निशुल्क लाइब्रेरी संचालित की जा रही है जिसमें अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कर रहे हैं।1
- सेंधवा । बड़वानी जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर मांग तेज हो गई है । अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने इस संबंध में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को पत्र लिखकर सेंधवा में नवीन सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की है। आर्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में जनजातीय क्षेत्रों का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। मध्यप्रदेश का बड़वानी जिला, विशेषकर सेंधवा विकासखंड, जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है, जहां के युवाओं में शारीरिक दक्षता, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति गहरा जज्बा देखा जाता है। उन्होंने सेंधवा की भौगोलिक एवं सामरिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यह क्षेत्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां का शांत वातावरण एवं अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां सैन्य प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। आर्य ने यह भी बताया कि क्षेत्र के अनेक जनजातीय युवा पहले से ही सेना और पुलिस बलों में सेवाएं दे रहे हैं। यदि सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना होती है तो स्थानीय प्रतिभाशाली बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही अनुशासित वातावरण और उच्च स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। उन्होंने अपने पत्र में सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान पर भी जोर देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह पिछड़ा जनजातीय क्षेत्र राष्ट्रीय मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगा। आर्य ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में सैनिक स्कूलों की संख्या सीमित है और निमाड़ अंचल के जनजातीय बाहुल्य बड़वानी जिले में ऐसा कोई संस्थान संचालित नहीं है। अंत में उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि सामरिक महत्व एवं सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए सेंधवा (जिला बड़वानी) में नवीन सैनिक स्कूल की स्वीकृति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। सैनिक स्कूल स्थापना के संबंध में आर्य ने नपा एल्डरमैन सुनील अग्रवाल व नपा पार्षद पति सचिन शर्मा को अवगत कराते हुए बताया कि सैनिक स्कूल की स्थापना होती है । सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने के प्रमुख फायदे एक अनुशासित, शारीरिक रूप से फिट और बौद्धिक रूप से सक्षम जीवनशैली का निर्माण करना है। ये स्कूल मुख्य रूप से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के लिए छात्रों को तैयार करते हैं, जहाँ बेहतरीन शिक्षा, हॉस्टल सुविधा, सैन्य प्रशिक्षण, और खेल-कूद के साथ-साथ नेतृत्व कौशल का विकास होता है।1
- मांडू के जंगल में शख्स की लाश मिलीः चेहरे को पत्थरों से कुचला, हत्या की आशंका राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंडाखो में रविवार सुबह एक शख्स का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तेवारिया पिता मानसिंह भाभर का बेटा जब गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित अपने खेत पर गया, तो उसने मेड़ के पास एक लाश देखी। उसने तुरंत अपने पिता को बताया, जिसके बाद सरपंच पति प्रेम सिंह के जरिए मांडू पुलिस को सूचना दी गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार शव की हालत बेहद डरावनी थी। हत्यारों ने पहचान छुपाने के मकसद से मृतक के चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था। हालांकि, मृतक के हाथ पर एक नाम गुदा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत और एएसआई भैरू सिंह देवड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धार से फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया ताकि बारीकी से सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए धार जिला अस्पताल के शवगृह भेज दिया है।हत्या का केस दर्ज, टीमें गठित थाना प्रभारी रावत ने बताया कि धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही हैं ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके।3
- अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव के बीच 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36हजार बार अखंड जाप किए, विश्व शांति की कामना दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल–ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया। शहर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की। महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। “सभी जीवों के कल्याण की भावना से किया जाप” सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप 65रुपए की प्रभावना दी जिसमें शोभा लोढ़ा 20 रुपए ,लीला बाफना 10 रुपए, विजया बाफ़ना 10रुपए, मीना बाफ़ना 5 रुपए, चंचला बाफ़ना 5 रुपए,किरण डांगी 5 रुपए,किरण बाफना 5 बाफना ,मीना पगारिया 5 रुपए की प्रभावना देने की घोषणा की । अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया। जाप के दौरान यह मंत्र लगातार गूंजता रहा— “शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो” भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई। विश्व शांति के लिए दिया आध्यात्मिक संदेश इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।1
- झाबुआ के राणापुर में दो पक्ष आमने सामने जमकर झड़प और पत्थरबाजी1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- सतना। अवैध मादक पदार्थ गाँजा एवं नशीली आनरेक्स कफ सिरप का भारी मात्रा में खेप रखकर विक्रय करने वाला जस्सा गैंग का फरार मुख्य सरगना आरोपी गिरफ्तार1
- खेतिया मंडल के ग्रामीण कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।विधायक श्याम बर्डे के कार्यालय पर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।1
- जलगोन। क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिरसा मकाराम फलिया में हुए इस विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।1