रजौली में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने पर दी जानकारी रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन दिव्यांगजनों को आपदा के समय सुरक्षित रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र रजौली में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनियाद केंद्र पहुंचे दिव्यांगजनों को सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार के द्वारा आपदा से बचाव, सुरक्षा के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि भूकंप, बाढ़, अगलगी, वज्रपात, सड़क दुर्घटना सहित अन्य प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ऐसी परिस्थितियों में उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें संकट की घड़ी में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। साथ ही आपदा के समय दिव्यांगजनों की जरूरतों को प्राथमिकता देने तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। मौके पर बुनियाद केंद्र के केयर गिवर जुली कुमारी, टेक्निसीयन स्पीच एंड हियरिंग राजमणि समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रजौली में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने पर दी जानकारी रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन दिव्यांगजनों को आपदा के समय सुरक्षित रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र रजौली में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनियाद केंद्र पहुंचे दिव्यांगजनों को सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार के द्वारा आपदा से बचाव, सुरक्षा के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि भूकंप, बाढ़, अगलगी, वज्रपात, सड़क दुर्घटना सहित अन्य प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा
पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ऐसी परिस्थितियों में उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें संकट की घड़ी में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। साथ ही आपदा के समय दिव्यांगजनों की जरूरतों को प्राथमिकता देने तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। मौके पर बुनियाद केंद्र के केयर गिवर जुली कुमारी, टेक्निसीयन स्पीच एंड हियरिंग राजमणि समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- रजौली में 8 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में बुधवार को 8 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। बीडीओ संजीव कुमार झा, प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का चाबी सौंपा। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में सहूलियत होगी। इससे उन्हें दैनिक कार्यों, जरूरी कामकाज और अन्य गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी। शारीरिक रूप से चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करने वाले दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनके जीवन को आसान बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के माध्यम से लाभार्थियों की दूसरों पर निर्भरता कम करने तथा उनकी गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। बुनियाद केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों में खुशी देखी गई। मौके पर बुनियाद केंद्र के शशि कुमार, जुली कुमारी, मंटू कुमार, बलेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।4
- अकबरपुर प्रखंड के लेधा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राजवंशी ने इस बार चुनाव में कुछ अलग होगा सीट अगर रिजर्व नहीं रहा तो हम फैसला विधायक जी पे छोड़ देते हैं जो कहेंगे वही करेंगे1
- पिछला जन्म में दुर्गा माता थी महादेव के साथ फूल तोड़ी पिछला जन्म में दुर्गा माता थी महादेव के साथ फूल तोड़ी1
- गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चेतावनी, कहां 2029 में एनडीए भारी बहुमत से जीतेगी ..see more1
- बड़ी खबर: रजौली के अमावां गांव में खड़ी बोलेरो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक1
- वजीरगंज में तीन प्लॉट पर चला बुलडोजर, कहीं राहत की मुस्कान तो कहीं छलके आंसू वजीरगंज में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, तीन प्लॉट से हटाया अतिक्रमण; कहीं खुशी तो कहीं छलके आंसू वजीरगंज (गया) वजीरगंज, 13 अक्टूबर। सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए मंगलवार को वजीरगंज में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन प्लॉट से अवैध कब्जा हटाया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के सामने स्थित जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। अतिक्रमण हटने से जहां कुछ स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई, वहीं प्रभावित परिवारों के चेहरों पर मायूसी दिखी और उनकी आंखें नम हो गईं। अंचल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण निवारण अधिनियम, 1956 के तहत अतिक्रमण वाद संख्या 08/2023-2024 में की गई। मामला खाता संख्या 683 तथा खेसरा संख्या 2302, 2399 और 2397 से संबंधित है। आदेश में चंद्रिका पंडित एवं लक्ष्मीनिया देवी द्वारा चिह्नित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी जगजीवन राम और वजीरगंज थाना की पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस दल में एसआई माला कुमारी, हर्षा कुमारी, देवनारायण पांडेय और प्रीतम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक दर्जन पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। कार्रवाई के बाद रास्ता सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। कुछ लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया, जबकि प्रभावित परिवारों में दुख और नाराजगी देखी गई। इस कार्रवाई से प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया।1
- रजौली में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने पर दी जानकारी रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन दिव्यांगजनों को आपदा के समय सुरक्षित रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र रजौली में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनियाद केंद्र पहुंचे दिव्यांगजनों को सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार के द्वारा आपदा से बचाव, सुरक्षा के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि भूकंप, बाढ़, अगलगी, वज्रपात, सड़क दुर्घटना सहित अन्य प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ऐसी परिस्थितियों में उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें संकट की घड़ी में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। साथ ही आपदा के समय दिव्यांगजनों की जरूरतों को प्राथमिकता देने तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। मौके पर बुनियाद केंद्र के केयर गिवर जुली कुमारी, टेक्निसीयन स्पीच एंड हियरिंग राजमणि समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।2
- कोडरमा सिविल सर्जन प्रकरण में कांग्रेस नेता सईद नसीम ने उपायुक्त को आवेदन देकर नाबालिग पीड़िता की मेडिकल जांच हजारीबाग या रिम्स रांची में महिला आईएएस अधिकारी की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपी सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में रखे जाने पर सवाल उठाते हुए जेल भेजने की मांग की। कोडरमा सिविल सर्जन प्रकरण में कांग्रेस नेता सईद नसीम ने उपायुक्त को आवेदन देकर नाबालिग पीड़िता की मेडिकल जांच हजारीबाग या रिम्स रांची में महिला आईएएस अधिकारी की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपी सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में रखे जाने पर सवाल उठाते हुए जेल भेजने की मांग की।1