logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार!

22 hrs ago
user_SANU SAURABH
SANU SAURABH
Sonbarsa, Saharsa•
22 hrs ago

सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार!

More news from Saharsa and nearby areas
  • सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार!
    1
    सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार!
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    22 hrs ago
  • पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में देरी को लेकर लोगों में मायूसी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत में सरकार भवन निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है जिससे स्थानीय लोगों में काफी मायूसी देखी जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बताया की पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य शुरू होने से एक उम्मीद जगी थी की सरकार भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी साथ ही पंचायत वासियों के समस्या का निदान समय पर पूरा होगा लेकिन बिहार सरकार के लापरवाही के कारण पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य विगत एक साल से बंद पड़ा हुआ है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। चुनाव के समय सरकार द्वारा बड़ी बड़ी घोषणा कर दी जाती है जिससे बिहार की जनता प्रलोभन में आ जाती है और सरकार बनने के बाद सारा वादा बक्से में बंद हो जाता है। वैसे भी पंचायत वासियों को आवश्यक कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का ही चक्कर लगाना पड़ता है जहां समय पर कोई अधिकारी नहीं मिलते हैं।पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पंचायत वासियों को काफी राहत मिलेगी। अब देखना है की सरकार द्वारा कब तक में विभाग को आदेश निर्गत किया जाता है जिससे सरकार भवन निर्माण कार्य में तेजी आ सके।
    1
    पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में देरी को लेकर लोगों में मायूसी 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत में सरकार भवन निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है जिससे स्थानीय लोगों में काफी मायूसी देखी जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बताया की पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य शुरू होने से एक उम्मीद जगी थी की सरकार भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी साथ ही पंचायत वासियों के समस्या का निदान समय पर पूरा होगा लेकिन बिहार सरकार के लापरवाही के कारण पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य विगत एक साल से बंद पड़ा हुआ है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। चुनाव के समय सरकार द्वारा बड़ी बड़ी घोषणा कर दी जाती है जिससे बिहार की जनता प्रलोभन में आ जाती है और सरकार बनने के बाद सारा वादा बक्से में बंद हो जाता है। वैसे भी पंचायत वासियों को आवश्यक कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का ही चक्कर लगाना पड़ता है जहां समय पर कोई अधिकारी नहीं मिलते हैं।पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पंचायत वासियों को काफी राहत मिलेगी। अब देखना है की सरकार द्वारा कब तक में विभाग को आदेश निर्गत किया जाता है जिससे सरकार भवन निर्माण कार्य में तेजी आ सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • मानसी पीएचसी में एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा मानसी पीएचसी में एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सभी एएनएम को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में एनीमिया की समस्या, उसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन 9 ग्राम से कम है, वे एनीमिया से ग्रसित हैं। ऐसी महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच, पोषण और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। एएनएम को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने तथा लाभार्थियों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से गौरव कुमार एवं स्मृति कुमारी उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, बीएचएम धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार एवं बीएएम रामकुमार सहित सभी एएनएम मौजूद थीं। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
    1
    मानसी पीएचसी में एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

मानसी पीएचसी में एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सभी एएनएम को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में एनीमिया की समस्या, उसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन 9 ग्राम से कम है, वे एनीमिया से ग्रसित हैं। ऐसी महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच, पोषण और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। एएनएम को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने तथा लाभार्थियों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से गौरव कुमार एवं स्मृति कुमारी उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, बीएचएम धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार एवं बीएएम रामकुमार सहित सभी एएनएम मौजूद थीं। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • हर बच्चा खास है, सबका सीखने का तरीका अलग है। बच्चों को इस बारे में दी गई जानकारी म० विद्यालय लक्ष्मीपुर में डिस्लेक्सिया अभियान के बारे मे छात्र एव्ं छात्राओं को बताया गया कि ये ऐसा अभियान है जिसमें बच्चों को  पढ़ने-लिखने में दिक्कत होना कोई कमजोरी नहीं है। *1. ये बीमारी नहीं है:* ये दिमाग के काम करने का अलग तरीका है। जैसे कोई बाएं हाथ से लिखता है, वैसे ही कुछ बच्चों को अक्षर समझने में थोड़ा समय लगता है। इससे बच्चा कम बुद्धिमान नहीं होता। *2. इसके लक्षण:* - किताब पढ़ते समय अक्षर उल्टे दिखना - लिखते समय शब्दों की स्पेलिंग भूल जाना - पढ़ते-पढ़ते अटक जाना - याद करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा - अगर आपका दोस्त धीरे पढ़ता है तो उसका मजाक मत उड़ाओ, उसकी मदद करो - धीरे-धीरे रोज अभ्यास करो, जोर-जोर से पढ़ो - चित्र वाली किताबों से पढ़ना शुरू करो - अपने माता-पिता और शिक्षक को जरूर बताओ - घबराना नहीं है, थोड़ी मदद से सब ठीक हो जाता है *नारा:* > हर बच्चा खास है, सबका सीखने का तरीका अलग है।
    3
    हर बच्चा खास है, सबका सीखने का तरीका अलग है। बच्चों को इस बारे में दी गई जानकारी
म० विद्यालय लक्ष्मीपुर में डिस्लेक्सिया अभियान के बारे मे छात्र एव्ं छात्राओं को बताया गया कि ये ऐसा अभियान है जिसमें बच्चों को  पढ़ने-लिखने में दिक्कत होना कोई कमजोरी नहीं है।
*1. ये बीमारी नहीं है:*
ये दिमाग के काम करने का अलग तरीका है। जैसे कोई बाएं हाथ से लिखता है, वैसे ही कुछ बच्चों को अक्षर समझने में थोड़ा समय लगता है। इससे बच्चा कम बुद्धिमान नहीं होता।
*2. इसके लक्षण:*
- किताब पढ़ते समय अक्षर उल्टे दिखना
- लिखते समय शब्दों की स्पेलिंग भूल जाना
- पढ़ते-पढ़ते अटक जाना
- याद करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा
- अगर आपका दोस्त धीरे पढ़ता है तो उसका मजाक मत उड़ाओ, उसकी मदद करो
- धीरे-धीरे रोज अभ्यास करो, जोर-जोर से पढ़ो
- चित्र वाली किताबों से पढ़ना शुरू करो
- अपने माता-पिता और शिक्षक को जरूर बताओ
- घबराना नहीं है, थोड़ी मदद से सब ठीक हो जाता है
*नारा:*
> हर बच्चा खास है, सबका सीखने का तरीका अलग है।
    user_R
    R
    Arts Organisation बिहारीगंज, मधेपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    1
    🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।

🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."

#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।
🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."
#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    user_मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    Army facility Gogri, Khagaria•
    9 hrs ago
  • Darbhanga : दरभंगा MLC चुनाव के नतीजे के बाद आई सुखद तस्वीर, सर्वेश कुमार ने अनिल झा को गले लगाकर जीत की बधाई दी Darbhanga : दरभंगा MLC चुनाव के नतीजे के बाद आई सुखद तस्वीर, सर्वेश कुमार ने अनिल झा को गले लगाकर जीत की बधाई दी
    1
    Darbhanga : दरभंगा MLC चुनाव के नतीजे के बाद आई सुखद तस्वीर, सर्वेश कुमार ने अनिल झा को गले लगाकर जीत की बधाई दी
Darbhanga : दरभंगा MLC चुनाव के नतीजे के बाद आई सुखद तस्वीर, सर्वेश कुमार ने अनिल झा को गले लगाकर जीत की बधाई दी
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    Youth club अलौली, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसी में दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित मानसी में दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित मानसी। गुरुवार को खगड़िया जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के निर्देश पर मानसी प्रखंड परिसर में दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि फसलों की उपज का अनुमान लगाने के लिए फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी ने दिया। श्याम कुमार ने बताया कि धान, मक्का और गेहूं की फसलों के लिए सीसीई ऐप के माध्यम से पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत 10 मीटर लंबाई और पांच मीटर चौड़ाई वाले निर्धारित क्षेत्र में फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से संबंधित फसलों की कुल उत्पादकता का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को निर्धारित समय पर फसल कटनी प्रयोग पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि सांख्यिकी से संबंधित कार्यों को समय पर और सही तरीके से संपन्न करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांख्यिकी ऑपरेटर सन्नी कुमार, एसी नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, एटीएम मो. महबूब आलम, राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार, किसान सलाहकार संदीप कुमार दास, निरंजन कुमार रंजन, राकेश कुमार, शंभू ठाकुर, जय प्रकाश साह और नवल किशोर वर्मा सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी में दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मानसी में दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मानसी। गुरुवार को खगड़िया जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के निर्देश पर मानसी प्रखंड परिसर में दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि फसलों की उपज का अनुमान लगाने के लिए फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी ने दिया। श्याम कुमार ने बताया कि धान, मक्का और गेहूं की फसलों के लिए सीसीई ऐप के माध्यम से पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत 10 मीटर लंबाई और पांच मीटर चौड़ाई वाले निर्धारित क्षेत्र में फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से संबंधित फसलों की कुल उत्पादकता का अनुमान लगाने में मदद मिलती है।
वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को निर्धारित समय पर फसल कटनी प्रयोग पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि सांख्यिकी से संबंधित कार्यों को समय पर और सही तरीके से संपन्न करने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांख्यिकी ऑपरेटर सन्नी कुमार, एसी नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, एटीएम मो. महबूब आलम, राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार, किसान सलाहकार संदीप कुमार दास, निरंजन कुमार रंजन, राकेश कुमार, शंभू ठाकुर, जय प्रकाश साह और नवल किशोर वर्मा सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • तमिलनाडु में सीढ़ी से गिरकर सहरसा के मजदूर की मौत, घर पहुंचा शव..... ....... तमिलनाडु में सीढ़ी से गिरकर सहरसा के मजदूर की मौत, घर पहुंचा शव..... ....... सहरसा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रामफलसा टोला निवासी 42 वर्षीय बबलू कुमार सिन्हा की तमिलनाडु में काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 12, रामफलसा टोला निवासी बबलू कुमार सिन्हा, पिता सदन लाल प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबलू कुमार तमिलनाडु में मजदूरी का काम करते थे। इसी दौरान सीढ़ी के सहारे सामान ऊपर ले जाने के क्रम में वह नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उनका शव सहरसा स्थित घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
    1
    तमिलनाडु में सीढ़ी से गिरकर सहरसा के मजदूर की मौत, घर पहुंचा शव.....
.......
तमिलनाडु में सीढ़ी से गिरकर सहरसा के मजदूर की मौत, घर पहुंचा शव.....
.......
सहरसा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रामफलसा टोला निवासी 42 वर्षीय बबलू कुमार सिन्हा की तमिलनाडु में काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई।
मृतक की पहचान वार्ड नंबर 12, रामफलसा टोला निवासी बबलू कुमार सिन्हा, पिता सदन लाल प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबलू कुमार तमिलनाडु में मजदूरी का काम करते थे। इसी दौरान सीढ़ी के सहारे सामान ऊपर ले जाने के क्रम में वह नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उनका शव सहरसा स्थित घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।
घर में कमाने वाला कोई नहीं है।
इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.