logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा

4 hrs ago
user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
4 hrs ago

नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजसमंद करणवीर सिंह राठौड़ ने कलवा बूथ नंबर 21 पर किया मतदान तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजसमंद में पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान शुरू, जिला परिषद के लिए वार्ड नंबर 17 के भाजपा प्रत्याशी करणवीर सिंह राठौड़ ने किया मतदान, मतदान की शुरुआत में ही समर्थकों के साथ पंहुचे केलवा बूथ नंबर 21 मतदान केंद्र, पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ के पुत्र हैं करणवीर सिंह राठौड़, भाजपा का बोर्ड बनने पर करणवीर सिंह का लगभग जिला प्रमुख बनना तय,
    2
    राजसमंद करणवीर सिंह राठौड़ ने कलवा बूथ नंबर 21 पर किया मतदान
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239 644 
राजसमंद में पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान शुरू, 
जिला परिषद के लिए वार्ड नंबर 17 के भाजपा प्रत्याशी करणवीर सिंह राठौड़ ने किया मतदान,
मतदान की शुरुआत में ही समर्थकों के साथ पंहुचे केलवा बूथ नंबर 21 मतदान केंद्र,
पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ के पुत्र हैं  करणवीर सिंह राठौड़,
भाजपा का बोर्ड बनने पर करणवीर सिंह का लगभग जिला प्रमुख बनना तय,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राशमी में चुनावी रण तैयार, अब मतदाताओं की बारी,तीन निर्दलीयों ने खींचे कदम, 15 वार्डों में 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला,12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला राशमी। पंचायत समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद राशमी के 15 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। तीन निर्दलीयों के नाम वापस लेने के बाद अब 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 37 पर्चे वैध पाए गए थे, जबकि 12 आवेदन निरस्त हुए थे। सोमवार को नाम वापसी के दौरान वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी मीना, वार्ड 4 से जगदीश और वार्ड 13 से रूकमणी ने नाम वापस ले लिए। वहीं, वार्ड 14 में अनुराधा पोरवाल के दो नामांकन वैध पाए गए, लेकिन उन्हें एक ही प्रत्याशी माना गया। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 33 रह गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही चुनावी रण सज गया है और अब निगाहें मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं। *12 वार्डों में सीधा मुकाबला* वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 15 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। इन वार्डों में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं का भरोसा हासिल करने की चुनौती रहेगी। *3 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला* वार्ड 5 में भाजपा और कांग्रेस के साथ आरएलपी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। वार्ड 11 और 14 में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। खासकर वार्ड 14 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं अनुराधा पोरवाल की मौजूदगी मुकाबले को रोचक बना सकती है। अनुराधा ने पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण अब वे निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीत पाता है, इसका फैसला मतदान के बाद ही होगा।
    1
    राशमी में चुनावी रण तैयार, अब मतदाताओं की बारी,तीन निर्दलीयों ने खींचे कदम, 15 वार्डों में 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला,12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला
राशमी। पंचायत समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद राशमी के 15 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। तीन निर्दलीयों के नाम वापस लेने के बाद अब 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 37 पर्चे वैध पाए गए थे, जबकि 12 आवेदन निरस्त हुए थे। सोमवार को नाम वापसी के दौरान वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी मीना, वार्ड 4 से जगदीश और वार्ड 13 से रूकमणी ने नाम वापस ले लिए। वहीं, वार्ड 14 में अनुराधा पोरवाल के दो नामांकन वैध पाए गए, लेकिन उन्हें एक ही प्रत्याशी माना गया। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 33 रह गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही चुनावी रण सज गया है और अब निगाहें मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं।
*12 वार्डों में सीधा मुकाबला*
वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 15 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। इन वार्डों में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं का भरोसा हासिल करने की चुनौती रहेगी।
*3 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला*
वार्ड 5 में भाजपा और कांग्रेस के साथ आरएलपी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। वार्ड 11 और 14 में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
खासकर वार्ड 14 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं अनुराधा पोरवाल की मौजूदगी मुकाबले को रोचक बना सकती है। अनुराधा ने पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण अब वे निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।
चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीत पाता है, इसका फैसला मतदान के बाद ही होगा।
    user_Yas News Channel S L Aacharya
    Yas News Channel S L Aacharya
    Court reporter रश्मि, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सोमेसर हैप्पी बाल मंदिर में पंच दिवसीय SUPW शिविर का भव्य शुभारंभ सोमेसर। स्थानीय हैप्पी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोमेसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक कौशल और श्रम के प्रति निष्ठा जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले पंच दिवसीय 'समाज उपयोगी उत्पादक कार्य' (SUPW) शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन: पंच दिवसीय इस विशेष शिविर का शुभारंभ संस्था के प्रधानाध्यापक किशन लाल राठौड़ एवं अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया इसके बाद लड़कों के तीन दल जिसमें सुभाष दल के ईकाई लीडर यशपाल और दल प्रभारी शंकर जी राव शिवाजी दल के ईकाई लीडर हेमंत पूरी और दल प्रभारी दशरथ जी आजाद दल के ईकाई लीडर तुषार और दल प्रभारी जगदीश कुमार जी और लड़कियों के तीन दल बनाए जिसमें लक्ष्मी दल की ईकाई लीडर इन्द्रा कुमारी और दल प्रभारी सुप्रिया राठौड़ ,सरस्वती दल के ईकाई लीडर चेतना और दल प्रभारी दीपिका , नारी शक्ति दल के ईकाई लीडर दरिया और दल प्रभारी रमेश जी प्रधानाध्यापक किशन लाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, हस्तकला, कलात्मक गतिविधियाँ और श्रमदान हमारे जीवन निर्माण की नींव हैं। पांच दिनों तक चलने वाला यह SUPW शिविर बच्चों में स्वावलंबन, टीम वर्क, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगा।" शिविर की आगामी गतिविधियाँ: शिविर के इन पाँच दिवसों के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की उपयोगी और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा: श्रमदान एवं स्वच्छता: विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान। वेस्ट टू बेस्ट: अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से सुंदर व उपयोगी सामग्रियां बनाना। हस्तकला एवं बागवानी: क्राफ्ट, चित्रकला, पौधे लगाना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य। विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें खेल कूद, वाद विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली इत्यादि। उपस्थिति: शुभारंभ अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष रूप से ललित गर्ग, रमेश करुणा, जगदीश भाटी, शंकर राव, पंकज पुरोहित, दीपक चौहान, गणपत कड़ेला, यशपाल सिंह, दशरथ, रविन्द्र राठौड़, सुप्रिया राठौड़, मंजू पुच्छल, दीपिका, मोनिका, रेखा, तनीषा, प्राची आदि मौजूद रहे।
    1
    सोमेसर हैप्पी बाल मंदिर में पंच दिवसीय SUPW शिविर का भव्य शुभारंभ

सोमेसर। स्थानीय हैप्पी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोमेसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक कौशल और श्रम के प्रति निष्ठा जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले पंच दिवसीय 'समाज उपयोगी उत्पादक कार्य' (SUPW) शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
शिविर का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन:
पंच दिवसीय इस विशेष शिविर का शुभारंभ संस्था के प्रधानाध्यापक किशन लाल राठौड़ एवं अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया इसके बाद लड़कों के तीन दल जिसमें सुभाष दल के ईकाई लीडर यशपाल और दल प्रभारी शंकर जी राव          शिवाजी दल के ईकाई लीडर हेमंत पूरी और दल प्रभारी दशरथ जी आजाद दल के ईकाई लीडर तुषार और दल प्रभारी जगदीश कुमार जी  और लड़कियों के तीन दल बनाए जिसमें लक्ष्मी दल की ईकाई लीडर इन्द्रा कुमारी और दल प्रभारी सुप्रिया राठौड़ ,सरस्वती दल के ईकाई लीडर चेतना और दल प्रभारी दीपिका , नारी शक्ति दल के ईकाई लीडर दरिया और दल प्रभारी रमेश जी प्रधानाध्यापक किशन लाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, हस्तकला, कलात्मक गतिविधियाँ और श्रमदान हमारे जीवन निर्माण की नींव हैं। पांच दिनों तक चलने वाला यह SUPW शिविर बच्चों में स्वावलंबन, टीम वर्क, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगा।"
शिविर की आगामी गतिविधियाँ:
शिविर के इन पाँच दिवसों के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की उपयोगी और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा:
श्रमदान एवं स्वच्छता: विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान।
वेस्ट टू बेस्ट: अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से सुंदर व उपयोगी सामग्रियां बनाना।
हस्तकला एवं बागवानी: क्राफ्ट, चित्रकला, पौधे लगाना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य।
विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें खेल कूद, वाद विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली इत्यादि।
उपस्थिति:
शुभारंभ अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष रूप से ललित गर्ग, रमेश करुणा, जगदीश भाटी, शंकर राव, पंकज पुरोहित, दीपक चौहान, गणपत कड़ेला, यशपाल सिंह, दशरथ, रविन्द्र राठौड़, सुप्रिया राठौड़, मंजू पुच्छल, दीपिका, मोनिका, रेखा, तनीषा, प्राची आदि मौजूद रहे।
    user_Hadmatsingh kumpawat
    Hadmatsingh kumpawat
    Rani, Pali•
    2 hrs ago
  • एसपी धर्मेन्द्र सिंह की अभिनव पहल, डिजिटल पोर्टल से आसान होगी पुलिस जनसुनवाई। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। आमजन को पुलिस जनसुनवाई से जुड़ी जानकारी सहजता से उपलब्ध कराने और अनावश्यक आवागमन से राहत दिलाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस ने डिजिटल पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में तैयार पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अधिकारियों की उपलब्धता, जनसुनवाई का समय, कक्ष संख्या और पुलिस अधिकारियों के संपर्क विवरण जान सकेंगे। इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों का समय और खर्च बचेगा तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में डिजिटल पुलिसिंग और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में चित्तौड़गढ़ के युवा उद्यमियों कुश शर्मा (संस्थापक) एवं लव शर्मा (सह-संस्थापक), ChittorTech ने विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर से निकलने से पहले पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई के लिए उपलब्धता, समय और कक्ष संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों की उपलब्धता और जनसुनवाई से संबंधित जानकारी रियल-टाइम में अपडेट होने की व्यवस्था से नागरिकों को ताजा स्थिति जानने और अनावश्यक यात्रा से बचने में मदद मिलेगी। पोर्टल पर जिले के थानाधिकारियों (एसएचओ), पुलिस उपाधीक्षकों एवं साइबर सेल के संपर्क नंबर, सीयूजी मोबाइल नंबर, लैंडलाइन, आधिकारिक ईमेल और सीधे व्हाट्सएप चैट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के प्रति जागरूकता के लिए जानकारी तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 की सुविधा भी दी गई है। जिले के पुलिस थानों, वृत्ताधिकारी कार्यालयों एवं चौकियों पर क्यूआर कोड लगाने की योजना है, जिससे नागरिक मोबाइल से स्कैन कर पोर्टल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
    1
    एसपी धर्मेन्द्र सिंह की अभिनव पहल, डिजिटल पोर्टल से आसान होगी पुलिस जनसुनवाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। आमजन को पुलिस जनसुनवाई से जुड़ी जानकारी सहजता से उपलब्ध कराने और अनावश्यक आवागमन से राहत दिलाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस ने डिजिटल पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में तैयार पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अधिकारियों की उपलब्धता, जनसुनवाई का समय, कक्ष संख्या और पुलिस अधिकारियों के संपर्क विवरण जान सकेंगे। इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों का समय और खर्च बचेगा तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में डिजिटल पुलिसिंग और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में चित्तौड़गढ़ के युवा उद्यमियों कुश शर्मा (संस्थापक) एवं लव शर्मा (सह-संस्थापक), ChittorTech ने विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर से निकलने से पहले पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई के लिए उपलब्धता, समय और कक्ष संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों की उपलब्धता और जनसुनवाई से संबंधित जानकारी रियल-टाइम में अपडेट होने की व्यवस्था से नागरिकों को ताजा स्थिति जानने और अनावश्यक यात्रा से बचने में मदद मिलेगी।
पोर्टल पर जिले के थानाधिकारियों (एसएचओ), पुलिस उपाधीक्षकों एवं साइबर सेल के संपर्क नंबर, सीयूजी मोबाइल नंबर, लैंडलाइन, आधिकारिक ईमेल और सीधे व्हाट्सएप चैट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के प्रति जागरूकता के लिए जानकारी तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 की सुविधा भी दी गई है। जिले के पुलिस थानों, वृत्ताधिकारी कार्यालयों एवं चौकियों पर क्यूआर कोड लगाने की योजना है, जिससे नागरिक मोबाइल से स्कैन कर पोर्टल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    40 min ago
  • नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
    1
    नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम,
462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
मारवाड़ जंक्शन (पाली)।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक  मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर
पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया।
पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है।
तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है।
संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी, संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कार जब्त 72 मिनट तक चली ड्रोन पेट्रोलिंग, ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति हुए फरार पवन अग्रवाल डूंगला/चित्तौड़गढ़। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की। वहीं, ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ पुलिस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और समय पर आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल रही है। दो उड़ानों में 72 मिनट तक निगरानी कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की ड्रोन पेट्रोलिंग टीम ने दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की। इस दौरान ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग, शहर के प्रमुख चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी की। पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की। आधुनिक तकनीक से अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, अपराधों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिल रही है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    4
    चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी, संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कार जब्त

72 मिनट तक चली ड्रोन पेट्रोलिंग, ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति हुए फरार
पवन अग्रवाल 
डूंगला/चित्तौड़गढ़। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की। वहीं, ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ पुलिस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और समय पर आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।
दो उड़ानों में 72 मिनट तक निगरानी
कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की ड्रोन पेट्रोलिंग टीम ने दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की। इस दौरान ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग, शहर के प्रमुख चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी की। पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की।
आधुनिक तकनीक से अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास
चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, अपराधों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिल रही है।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी एवं कार्रवाई ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार जब्त, 72 मिनट तक की गई निगरानी। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस द्वारा मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की गई। ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग टीम द्वारा दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की गई। ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ द्वारा ड्रोन के माध्यम से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर मौके से मध्यप्रदेश नंबर की कार जब्त की गई। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखने में सहायता मिल रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    1
    चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी एवं कार्रवाई

ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार जब्त, 72 मिनट तक की गई निगरानी।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस द्वारा मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की गई। ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है।
कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग टीम द्वारा दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की गई। ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ द्वारा ड्रोन के माध्यम से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर मौके से मध्यप्रदेश नंबर की कार जब्त की गई।
ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखने में सहायता मिल रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.