Shuru
Apke Nagar Ki App…
करैरा में रिश्तों का खून: पत्नी की हत्या में पति, देवर-देवरानी गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, गला दबाकर मारने का आरोप — पुलिस जांच जारी
पत्रकारहरी निवास साहू
करैरा में रिश्तों का खून: पत्नी की हत्या में पति, देवर-देवरानी गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, गला दबाकर मारने का आरोप — पुलिस जांच जारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करैरा। अनुबिभागीय अधिकारी श्री अनुराग निंगवाल एस डी एम करैरा के मार्गदर्शन मे जन गणना सुचारु रूप से संचालित* करैरा बॉयज स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिवस बड़े उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद करैरा के अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं सीएमओ गोपाल कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने गंभीरता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। सी एम ओ गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी बेहद अहम है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का सही उपयोग करते हुए कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित है1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा2
- टीला रोड करैरा हत्याकांड: पत्नी की हत्या करने वाला पति 2 घंटे में गिरफ्तार ****reporter Hemant Bhargav**** शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसमें उसके भाई और भाभी की भी संलिप्तता सामने आई है। क्या है पूरा मामला? 19 अप्रैल 2026 को फरियादी मदन साहू (27), निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर, ने थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन नंदनी साहू (23) अपने पति संदीप साहू के साथ टीला रोड करैरा पर रहती थी। पास ही कमरे में संदीप का भाई मोनू साहू और उसकी पत्नी रूचि साहू रहते थे। 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे संदीप ने खुद फोन कर मदन को बताया कि उसने नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मदन और उसका भाई मौके पर पहुंचे, जहां नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर नाखून के निशान और शरीर पर चोट के स्पष्ट चिन्ह थे। वहीं संदीप के हाथों पर भी काटने के निशान मिले। तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म प्राथमिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप ने अपने भाई मोनू और भाभी रूचि के साथ मिलकर नंदनी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। तुरंत कार्रवाई, 2 घंटे में गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करैरा थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ गए। 👉 इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक रूप को उजागर किया है, जहां एक परिवार ही अपराध का कारण बन गया। ***वाईट : Sdop karera ,Dr Aayush Jakhar ips officer3
- करैरा/नरवर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नरवर के ग्राम अंदौरा में कार्रवाई कर पनडुब्बी मशीन को जलाकर नष्ट कर दिया। वहीं करैरा के थनरा क्षेत्र में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।3
- Post by MR RAHUL1
- परशुराम जन्मोत्सव पर पथनवाली माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ, गौ सम्मान, 21 वृद्धजनों का किया सम्मान, गोलू रावत ने गरीब बेटी की शादी का लिया संकल्प दतिया के भांडेर क्षेत्र के पथनवाली माता मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गौ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गायों की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के 21 वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान युवा नेता गोलू रावत ने एक सराहनीय पहल करते हुए अगले वर्ष एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि की कामना की।1
- Post by Pramendra kumar singh1
- करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती.....1