Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद की समीक्षा बैठक में कुछ बातें करते हुए पदाधिकारी।
रामबीर
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद की समीक्षा बैठक में कुछ बातें करते हुए पदाधिकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद की समीक्षा बैठक में कुछ बातें करते हुए पदाधिकारी।1
- बुधौली की ग्राम चौपाल में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं। फरीदपुर भुता। ग्राम पंचायत बुधौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, खंड विकास अधिकारी भुता अर्जुन यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, राजस्व, आपूर्ति तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की टीमों ने सहभागिता की। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत सिंह तोमर, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और गांव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।1
- भुता के बुधौली ग्राम चौपाल में जनप्रतिनिधि-अधिकारी एक मंच परः ग्रामीणों को अपनी समस्याएं बताने का मौका मिला, भारी बारिश में भी लोग पहुंचे भुता के बुधौली ग्राम चौपाल में जनप्रतिनिधि-अधिकारी एक मंच परः ग्रामीणों को अपनी समस्याएं बताने का मौका मिला, भारी बारिश में भी लोग पहुंचे1
- पीलीभीत में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 112 से लगातार अनाउंसमेंट | घर से बाहर न निकलने की अपील1
- बनबसा बैराज पर डीएम-एसपी ने परखी स्थिति बनबसा बैराज पर डीएम-एसपी ने परखी शारदा की स्थिति जलस्तर और डिस्चार्ज की निगरानी के निर्देश, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे अधिकारी पीलीभीत। लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित जलभराव-बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बनबसा बैराज पहुंचकर शारदा नदी के जलस्तर और जल डिस्चार्ज का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से गेज लेवल, जलस्तर व पानी की निकासी की जानकारी ली। डीएम ने बैराज एवं नदी के जलस्तर की 24 घंटे निरंतर निगरानी रखने तथा हर बदलाव की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने निचले व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए आपात स्थिति में तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी रखने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड पर रहने को कहा।1
- बारिश में तंबू के नीचे हुआ दसवां, गांव में नहीं मिला अंतिम संस्कार के बाद की रस्म का ठिकाना बीसलपुर। पीलीभीत। जिले में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने विकास के दावों की हकीकत सामने ला दी। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरदाही में दसवां स्थल न होने के कारण एक परिवार को अपने परिजन के निधन के बाद भारी बारिश के बीच तंबू लगाकर दसवां कार्यक्रम कराना पड़ा। बारिश से बचने के लिए तंबू तो लगा दिया गया, लेकिन व्यवस्था की कमी का दर्द ग्रामीणों के बीच साफ दिखाई दिया। सरकार गांव-गांव विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है। देवालयों और शौचालयों तक के निर्माण पर जोर दिया जाता है, लेकिन जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा के अंतिम पड़ाव से जुड़ी जरूरी व्यवस्था की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार और दसवां जैसे महत्वपूर्ण संस्कारों के लिए उचित स्थान तक उपलब्ध नहीं है। बारिश के बीच तंबू के नीचे बैठकर दसवां की रस्म निभाते परिजनों की तस्वीर व्यवस्था की उस कमी को बयां करती नजर आई, जिसे शब्दों में कहना भी कठिन है। ग्रामीणों का कहना है कि मृत्यु के बाद भी परिवार को सम्मानजनक ढंग से अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए जगह न मिलना सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने गांव में दसवां स्थल बनवाए जाने की मांग की है, ताकि किसी परिवार को विपरीत मौसम में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- Bareilly Ke Thana bitari Chainpur ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ pakda Gaya dushkarm ka aaropi/ CO Devesh Singh ka bada byan/ crime news apdet/ Nabalik ke sath aisi ghatna huae giraftaar/ dhamki denea bala hua giraftaar/ Bareilly Ke Thana bitari Chainpur ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ pakda Gaya dushkarm ka aaropi/ CO Devesh Singh ka bada byan/ crime news apdet/ Nabalik ke sath aisi ghatna huae giraftaar/ dhamki denea bala hua giraftaar/1
- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज बरेली। भुता पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला - छात्रा के भाई ने 16 सितंबर को भुता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 15 सितंबर को फैजनगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सोमपाल पुत्र लेखराज शर्मा, निवासी लावाखेड़ा, नवाबगंज के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर ऋषि मित्र और सिपाही अजय कुमार की टीम ने उदयपुर पुलिया के पास से 24 वर्षीय आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे मिलने जयपुर आई थी, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। भुता इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।1