Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव भक्तो के लिए देव माया अस्पताल की ओर से भंडारे का हुआ आयोजन
रामबीर
शिव भक्तो के लिए देव माया अस्पताल की ओर से भंडारे का हुआ आयोजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार । पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।3
- रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ1
- कन्नौज में PRD जवान ने लगाए गंभीर आरोप, जिला युवा कल्याण अधिकारी से की शिकायत कन्नौज। जिले में PRD जवान के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। मामले में PRD जवान रामसिंह यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने टीआई और एक सहयोगी पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद PRD जवान ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जवान ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गाली-गलौज की गई और धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं, मामले में PRD जवान रामसिंह यादव ने शराब के नशे में होने के आरोप को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे इस तरह के आरोप सही नहीं हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब इस मामले में जिला युवा कल्याण विभाग और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल PRD जवान की शिकायत के बाद मामला चर्चा में है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। इस मामले में अभी दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष/बयान सामने नहीं आया है, इसलिए लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत मिलने के बाद अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। बड़ा सवाल: आखिर PRD जवान और टीआई पक्ष के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ? इसका जवाब जांच और दोनों पक्षों के आधिकारिक बयानों के बाद ही साफ हो सकेगा। #Kannauj #KannaujNews #PRDJawan #RamsinghYadav #UPNews #BreakingNews #KannaujPolice #PRD #UttarPradeshNews #LatestNews #budaunsandesh1
- 150 साल पुराने मंदिर पर कब्जे और अवैध गतिविधियों का आरोप, पुजारी और लेखपाल के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने डीएम से लगाई गुहार बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी स्थित करीब 150 साल पुराने प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ले की रहने वाली अनीता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी राजीव कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों को बुलाकर शराब पिलाने और अन्य गलत गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही मंदिर की करीब 500 वर्ग गज खाली जमीन पर बाहरी लोगों से रुपये लेकर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी तहसील दिवस में शिकायत की थी, लेकिन जांच की स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया गया। शिकायत में क्षेत्रीय लेखपाल भूपेन्द्र गंगवार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मंदिर में नई मूर्ति व शिवलिंग स्थापना की अनुमति दिए जाने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है। पूरे मामले की शिकायत आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे की गई है1
- *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।* *BIG BREAKING : Pilibhit* 📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट! मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट। पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही! पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇1
- अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं3
- बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर रंग बिरंगी राखियां बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सी डी ओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। सभी ने छात्रों को उपहार दिए और मिठाई खिलाई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। स्कूल में तिथि भोज का आयोजन भी भव्य दिव्य तरीके से किया गया। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से बुलाया अपने साथ जमीन पर बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन राजमा, चावल, रायता, सलाद हलुआ व रसमलाई तिथि भोज के मौके पर खाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा इस तरीके के आयोजन से बच्चों में जहां एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव बढ़ता है वहीं भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान होता है। छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई राखियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों के निर्देशन में बालिकाओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं और उन्हें प्रेमपूर्वक बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। जब छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की कलाई पर बांधीं तो विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा1