Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयनगर में सफाई कर्मियों ने पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर इन कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।
Bolo Bharat 24 News
जयनगर में सफाई कर्मियों ने पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर इन कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।
More news from बिहार and nearby areas
- जयनगर में सफाई कर्मियों ने पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर इन कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।4
- मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड से सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं।1
- मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री माधव आनंद ने आज पटना में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मधुबनी नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही माननीय मंत्री को विभिन्न विषयों पर प्रतिनिधित्व पत्र भी सौंपा। बैठक में मुख्य रूप से मधुबनी नगर निगम हेतु वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए अतिरिक्त राशि आवंटन, नगर निगम क्षेत्र में 100 सबमर्सिबल की स्वीकृति तथा BUDCO द्वारा प्रस्तावित Storm Water Drainage System (SWD) योजना के शीघ्र क्रियान्वयन का विषय उठाया गया। विधायक श्री आनंद ने बताया कि मधुबनी नगर क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवं शहरीकरण को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था एवं पेयजल सुविधा को लेकर आम नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों का जिक्र किया और इसके समाधान हेतु राज्य सरकार से त्वरित पहल की अपेक्षा की। माननीय मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक श्री आनंद ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से मधुबनी नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।1
- bashha1
- झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर प्रखंड स्थित बलिया गांव में आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते दो दर्जन से अधिक घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। इस प्रचंड तूफान ने किसी के छप्पर उड़ा दिए, तो किसी के घर का नामोनिशान मिटा दिया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत बिस्फी अंचल के पतौना थाना क्षेत्र के जगबन गाँव के वार्ड नंबर 5, जगबन पश्चिमी में जनता काम न होने से दर-दर भटक रही है। पंचायत सचिव की हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है, जिससे आम लोग बेहद परेशान हैं। जब सचिव से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि उनकी हड़ताल चल रही है, इसलिए कोई काम नहीं होगा। यह जगबन पश्चिमी का मामला है, जहां गाँवों की समस्याओं के समाधान के लिए बने पंचायत सचिवालयों पर भी ताले लटके हुए हैं और सचिव व सहायक गायब हैं, जिससे पूरा जनता परेशान है। स्थिति ऐसी है कि अगर एक पत्रकार को भटकना पड़ सकता है, तो आम जनता की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह सवाल उठाया गया है कि क्या बिहार सरकार के सारे वादे फेल हो गए हैं और क्या ग्रामीण विकास ऐसे ही होगा।4
- बिहार के मधुबनी जिले के लखनौर, जो झंझारपुर क्षेत्र में आता है, वहाँ धान अधिप्राप्ति योजना में ₹31 लाख के कथित गबन मामले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस 'धान घोटाला' को 'सरकारी पैसे का बड़ा खेल' बताते हुए, पैक्स (PACS) के अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उनके विरुद्ध ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार तामिला भी किया गया है।1
- मधुबनी जिले के जयनगर में सफाई कर्मियों को अपने वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है। वेतन न मिलने की इस समस्या के चलते सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।1